वर्साय की संधि अन्यायपूर्ण थीं जिससे मित्र देशों को राजनैतिक व आर्थिक लाभ मिला।
किन्तु, जर्मनी तो टुकड़े-टुकड़े हो गया एवं उसे शस्त्र रहित और अपमानित भी होना पड़ा।
जर्मनी में घोर आर्थिक संकट पैदा हो गया था।
इटली में मुसोलिनी तथा जर्मनी में हिटलर के समय में राष्ट्रवाद का उदय हुआ और वे फिर शक्तिशाली हो गए थे।
जर्मनी को इंग्लैण्ड से व्यापारिक तथा साम्राज्यवादी द्वेष था।
अतः उसने एल्सेस, लॉरेन, ऑस्ट्रिया तथा चेकोस्लोवाकिया पर अपना अधिकार कर लिया।
इन्हीं सब कारणों ने द्वितीय विश्वयुद्ध को जन्म दिया।
द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत जर्मनी ने पोलैण्ड पर आक्रमण करके की।