Presented By:

Sunit Singh

सूरजमुखी कितना लाभकारी है?

सूरजमुखी हमारे देश के लिये तिलहन की एक नई फसल है। 

इसके बीज से 46-52 प्रतिशत तक तेल व प्रोटीन 20-25% प्राप्त हो जाता है। 

सूरजमुखी 90-100 दिन में तैयार हो जाती है। 

इसलिये इसे सघन फसल-चक्रों में भी सफलतापूर्वक उगाया जाता है। 

सूरजमुखी का तेल शीघ्रता से खराब नहीं होता अतः काफी समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। 

इसका तेल हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिये काफी लाभकारी रहता है। 

इसके तेल का उपयोग वनस्पति घी के तैयार करने में भी किया जाता है। 

इसके तेल में पामिटिक अम्ल (5.7-7.6%) स्टियरिक अम्ल (4- 7.6%), औलिक अम्ल (27.9-38.3%) व लिनोलिक अम्ल (51.6- 59.6%) तक पाया जाता है।

Thanks for Watching