राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने वाले व्यक्ति में निम्न योग्यताएँ होना अनिवार्य है-
① वह भारत का नागरिक हो।
② वह 35 वर्ष की उम्र पूरा कर चुका हो।
③ किसी प्रकार के लाभ के पद पर नहीं हो।
④ वह राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने योग्य हो।
राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पाँच वर्षों की अवधि के लिए की जाती है
भारत के संविधान में राज्यपाल को उसके पद से हटाने हेतु किसी भी प्रक्रिया का उल्लेख नहीं है।
राज्यपाल पदत्याग कर सकता है।