हमारा आहार : पाठ -4

कैसा हो अपना आहार,
आओ मिलकर करें विचार।
चावल, दाल और सब्जी खाओ,
तन में चुस्ती-फुर्ती लाओ।

केवल आलू तुम मत लाना,
भिंडी, परवल, नेनुआ भी खाना।
दूध-दही तुम छककर खाओ,
फल-फूलों के बाग लगाओ।

आम-अमरूद, पपीता खाओ,
केला, बेल भी घर ले आओ।
खरबूज, तरबूज, ककड़ी, खीरा,
गरमी की हरते हैं पीड़ा।

खूब करो पानी का व्यवहार,
इसकी महिमा अपरंपार।
भोजन में हो खूब सलाद,
इसका है अपना अंदाज ।

मूली, टमाटर, गाजर खाना,
पालक को भी भूल न जाना।
भँजा-सत्तू नियमित खाएँ,
वैद्य-हकीम घर न आएँ।

पेट से ज्यादा जब कोई खाए,
खाकर वह पीछे पछताए।
ताजा खाना हरदम खाओ,
नहीं बहाना कभी बनाओ।

जब खाते हैं ढंग से खाना,
व्याधि को ना मिले बहाना।
ऐसा हो अपना आहार,
खाकर हम ना ना पड़ें बीमार।

यह भी पढ़ें: नीम : पाठ-3

बातचीत के लिए

दिए गए चित्र पर बातचीत कीजिए –

1. चित्र में आपको क्या-क्या दिख रहा है?
Ans.
चित्र में मुझे तरह-तरह के खाने के व्यंजन दिख रहे हैं — जैसे ढोकला, इडली-सांभर, पूरी-सब्ज़ी, चावल-दाल, पराठा, डोसा, और लस्सी। ये सभी अलग-अलग राज्यों के स्वादिष्ट भारतीय भोजन हैं।

2. आपके लिए आहार क्यों महत्वपूर्ण है?
Ans.
आहार हमारे शरीर को ऊर्जा, ताकत और सेहत देता है। बिना सही भोजन के हम कमजोर और बीमार हो सकते हैं।

3. आपको क्या खाना पसंद है?
Ans.
मुझे रोटी, दाल, सब्जी, फल और दूध खाना पसंद है।

4. खाने में सावधानी रखना क्यों आवश्यक है?
Ans.
क्योंकि गंदा या बासी खाना खाने से पेट दर्द, उल्टी और अन्य बीमारियाँ हो सकती हैं। साफ़ और ताज़ा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।

5. क्या आपको लगता है कि केवल आहार ही हमें स्वस्थ रख सकता है या स्वस्थ रहने के लिए कुछ और भी आवश्यक है? अपने उत्तर का कारण भी बताइए।
Ans.
केवल आहार ही नहीं, बल्कि व्यायाम, स्वच्छता, पर्याप्त नींद और समय पर भोजन भी जरूरी हैं। ये सब मिलकर हमें स्वस्थ रखते हैं।

कविता के आधार पर

1. नीचे एक तालिका दी गई है। दिए गए उदाहरण के आधार पर तालिका को पूरा कीजिए –

फलों के नामसाग-भाजियों के साग-भाजि नामदूध से बने उत्पादों /सामानों के नामसलाद की सामग्री के नाम
आमपरवलदहीगाजर
केलापालकपेड़ाखीरा
सेबमेथीबर्फीप्याज
तरबूजभिंडीरसमलाईचुकंदर

2. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तरों का चयन करके उनके सामने दी गई जगह पर सेब का चित्र (🍎) बनाइए –

(क) चावल, दाल और साग-भाजी खाने के लाभ हैं-

i. शरीर मोटा होता है।

ii. शरीर सुस्त रहता है।

iii. शरीर चुस्त और फुर्तीला बनता है। (🍎)

iv. शरीर पतला बनता है।

(ख) गर्मी के मौसम में किन वस्तुओं का भरपूर सेवन करना चाहिए?

i. खरबूज (🍎)

ii. ककड़ी (🍎)

iii. खीरा (🍎)

iv. चाय-कॉफी

(ग) हम खाकर कब पछताते हैं?

i. जब कम खाते हैं।

ii. जब अधिक खाते हैं। (🍎)

iii. जब दूसरा अधिक खाता है।

iv. इनमें से सभी

(घ) किन खाद्य पदार्थों को नियमित खाने का सुझाव दिया गया है?

i. नमकीन और चिप्स

ii. भूंजा और सत्तू (🍎)

iii. बर्फ़ और आइसक्रीम

iv. पकौड़े और पराठे

3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

(क) हमें फलों और फूलों के बगीचे क्यों लगाने चाहिए?
Ans.
क्योंकि फल हमारे शरीर को ऊर्जा और पोषण देते हैं। अपने बगीचे में फल लगाकर हम शुद्ध और ताजे फल प्राप्त कर सकते हैं।

(ख) हमें भूख से अधिक क्यों नहीं खाना चाहिए?
Ans.
अधिक खाने से पेट खराब होता है और शरीर भारी लगता है। इसलिए जितनी भूख हो उतना ही खाना चाहिए।

(ग) “ताजा खाना हरदम खाओ, नहीं बहाना कभी बनाओ।” इस पंक्ति के माध्यम से क्या संदेश दिया गया है?
Ans.
इस पंक्ति से हमें संदेश मिलता है कि हमें हमेशा ताजा और साफ भोजन करना चाहिए तथा खाने में आलस या बहाने नहीं बनाने चाहिए।

(घ) भोजन का सेवन किस प्रकार करने की सलाह दी गई है और क्यों?
Ans.
भोजन साफ, ताजा और संतुलित मात्रा में करने की सलाह दी गई है ताकि शरीर स्वस्थ, मजबूत और रोगमुक्त रहे।

4. मिलान कीजिए-

Ans.

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

1 thought on “हमारा आहार : पाठ -4”

Leave a Comment