जयपुर से पत्र: पाठ-6

पूज्य पिताजी,

सादर प्रणाम! परसों रात को हम सकुशल जयपुर पहुँच गए। हमारी यात्रा बहुत अच्छी रही। अध्यापकों ने हमारा बहुत ध्यान रखा। यहाँ मौसम अच्छा है।

कल सुबह जलपान करके हम सब लोग जयपुर की सैर के लिए निकले। सबसे पहले हमने हवामहल देखा। हवामहल के पास ही जंतर-मंतर है। इस वेधशाला का निर्माण राजा सवाई जयसिंह ने किया था। हमने घूम-घूमकर जंतर-मंतर देखा। इसके बाद हम रामनिवास बाग गए। यहाँ एक अच्छा कला-संग्रहालय है। यह दर्शनीय है। संग्रहालय में जयपुर के राजा-महाराजाओं के कपड़े, अस्त्र-शस्त्र और उनके चित्र रखे हुए हैं।

जयपुर से लगभग चौदह किलोमीटर की दूरी पर आमेर का दुर्ग है। यह बहुत पुराना और बड़ा है। आमेर में शीशमहल देखने योग्य है। शीशमहल के पास ही शिला देवी का मंदिर है। मंदिर में दर्शन करने के बाद हम नगर वापस आए। रात को हमने राजस्थान के लोकनृत्य देखे। फिर राजस्थान का विशेष व्यंजन दाल-बाटी चूरमा खाया। आज दोपहर पश्चात् हम झीलों के नगर उदयपुर जाएँगे। अगला पत्र उदयपुर से लिखूँगा। 

माताजी को मेरा प्रणाम और लता बहन को बहुत प्यार।
                 आपका पुत्र
                         अमर   

यह भी पढ़ें: आसमान गिरा : पाठ -5

बातचीत के लिए

1. आपको घूमना कैसा लगता है?
Ans.
मुझे घूमना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि इससे नए स्थान, संस्कृति और लोगों के बारे में जानने का अवसर मिलता है।

2. अगर आपके आस-पास कोई ऐसा स्थान है जहाँ बाहर से लोग घूमने आते हैं तो उसके विषय में बताइए।
Ans.
मेरे शहर के पास एक सुंदर मंदिर और झील है जहाँ दूर-दूर से लोग दर्शन और घूमने के लिए आते हैं। वहाँ बहुत साफ-सुथरा और शांत वातावरण है।

3. अगर आपको किसी स्थान पर जाने का अवसर मिले तो आप कहाँ जाना चाहेंगे और क्यों?
Ans.
मैं आगरा जाना चाहूँगा क्योंकि वहाँ ताजमहल है, जो विश्व के सात आश्चर्यों में से एक है।

4. यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य कहीं पर घूमने गया हो तो उसके विषय में बताइए।
Ans.
पिछले वर्ष हम परिवार के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने गए थे। वहाँ गंगा आरती देखना और पहाड़ों का दृश्य बहुत सुंदर लगा।

समझ की बात

नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। प्रश्नों के उत्तर में एक से अधिक विकल्प सही हो सकते हैं। सही विकल्प के आगे (😊) बनाइए –

1. शीशमहल है-

(क) शिला देवी मंदिर के पास (😊)
(ख) आमेर के दर्ग में (😊)
(ग) हवामहल के पास
(घ) रामनिवास बाग में

2. पत्र-

(क) जयपुर से लिखा लिखा गया था। (😊)
(ख) यात्रा के बाद लिखा गया था। (😊)
(ग) पिता को लिखा गया था। (😊)
(घ) अमर ने लिखा था। (😊)

3. निम्नलिखित में से किसे सैर (भ्रमण) नहीं कहा जाएगा-

(क) ताजमहल देखने के लिए आगरा जाना
(ख) बीमारी के उपचार के लिए नगर जाना (😊)
(ग) पढ़ाई के लिए शिलांग जाना (😊)
(घ) भारत दर्शन पर जाना

सोचिए और लिखिए

1. अमर ने जयपुर में क्या-क्या देखा?
Ans.
अमर ने जयपुर में हवामहल, जंतर-मंतर, रामनिवास बाग, कला-संग्रहालय, आमेर का दुर्ग, शीशमहल और शिला देवी का मंदिर देखा।

2. उसने कला-संग्रहालय को दर्शनीय क्यों बताया?
Ans.
क्योंकि संग्रहालय में जयपुर के राजा-महाराजाओं के कपड़े, अस्त्र-शस्त्र और चित्र रखे हुए हैं, जो देखने में बहुत रोचक हैं।

3. उसने आमेर के दुर्ग को बहुत बड़ा और पुराना क्यों कहा है?
Ans.
क्योंकि आमेर का किला कई शताब्दियों पुराना है और बहुत विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है, जो देखने में भव्य लगता है।

अनुमान और कल्पना

1. निम्नलिखित के बारे में अनुमान लगाइए कि ये क्या और कैसे होंगे?

(क) जंतर-मंतर
Ans.
यह एक वेधशाला है जहाँ पुराने समय में सूरज, चाँद और ग्रहों की स्थिति का अध्ययन किया जाता था।

(ख) रामनिवास बाग
Ans.
यह एक सुंदर बाग है जिसमें हरियाली, फूल और एक कला-संग्रहालय है। यह जयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।

(ग) शीशमहल
Ans.
यह एक महल है जिसकी दीवारें और छतें काँच के टुकड़ों से सजी हुई हैं। उसमें रोशनी पड़ने पर वह बहुत चमकता है।

(घ) हवामहल
Ans.
यह एक पाँच मंज़िला सुंदर इमारत है, जिसमें कई छोटी-छोटी खिड़कियाँ हैं। इससे रानियाँ बिना दिखे बाहर देख सकती थीं।

2. अनुमान लगाकर बताइए कि उदयपुर को झीलों का नगर क्यों कहा जाता है।
Ans.
उदयपुर में बहुत-सी झीलें हैं जैसे – पिछोला झील, फतेहसागर झील, स्वरूपसागर झील आदि। इसलिए इसे “झीलों का नगर” कहा जाता है।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

1 thought on “जयपुर से पत्र: पाठ-6”

Leave a Comment