UP DELED 4th Semester Science Question Paper 2023

UP DELED 4th Semester Science Question Paper 2023 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर – 2023
तृतीय प्रश्न-पत्र
(विज्ञान)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.चुम्बक द्वारा आकर्षित होता है-
  • लकड़ी का बुरादा
  • काँच का बुरादा
  • लोहे का बुरादा
  • उपरोक्त सभी
2. मिश्र धातु है-
  • पीतल
  • ताँबा
  • जस्ता
  • टिन
3. डार्विनवाद सम्बन्धित है-
  • उपार्जित लक्षणों की वंशागति
  • अंगो का उपयोग और अनुपयोग
  • जीवों के आकार में वृद्धि की प्रवृत्ति
  • योग्यतम की उत्तरजीविता
4. रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है-
  • थेलेसीमिया
  • एनीमिया
  • हीमोफीलिया
  • उपरोक्त में से सभी
5. एलीसा परीक्षण है-
  • क्षय रोग
  • डेंगू ज्वर
  • टी.बी.
  • एड्स
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. पौधों और जन्तुओं के बीच की कड़ी का नाम लिखिए।

7. रक्त वर्ग कितने प्रकार के होते हैं।

8. मेण्डलीफ की संशोधित आवर्त सारणी में कुल कितने आवर्त तथा समूह हैं?

9. ऊर्जा का पिरामिड कैसा होता है?

10. विद्युत धारा का ऊष्मीय प्रभाव किसे कहते हैं?

11. सर्वाहारी जन्तु किसे कहते है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. चुम्बकीय एवं अचुम्बकीय पदार्थ किसे कहते हैं, उदाहरण सहित समझाइये।

13. प्राथमिक उपचार से क्या तात्पर्य है? प्राथमिक उपचार देने वाले व्यक्ति में कौन-कौन से गुण होने चाहिए?

14. धातु तथा अधातु में अन्तर लिखिए।

15. कूलॉम का नियम समझाइए।

16. अयस्क से धातु निष्कर्षण में प्रयुक्त होने वाली प्रविधियों का उल्लेख कीजिए।

17. थेलेसीमिया रक्त दोष के परिचय, कारण, लक्षण तथा परिणाम के बारे में वर्णन कीजिए।

18. मेण्डलीफ के अनुसार संक्रमण तत्व क्या है?

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment