DELED 2nd Semester Math Question Paper 2025

DELED 2nd Semester Math Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
द्वितीय सेमेस्टर-2025
चतुर्थ प्रश्न-पत्र
(गणित)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Q1. यदि किसी त्रिभुज में दो कोण असमान हो, तो छोटे कोण के सामने की भुजा होती है-
  •  बड़ी
  • बराबर
  • छोटी
  • विपरीत
Q2. योग का तत्समक अवयव है-
  • -1
  • 0
  • 1
  • 0.4
Q3. 5xy2 में x के गुणांक बताइए-
  • 5
  • 5y2
  • 5y
  • 5x
Q4. किसी पूर्णांक का योगात्मक प्रतिलोम ज्ञात करने के लिए उसमें गुणा किया जाता है-
  • शून्य से
  • 1 से
  • -1 से
  •  उसी पूर्णांक से
Q5. परिमेय संख्या 6/- 5 , (- 7/6) , (- 7/- 6) कौन बड़ी है?
  •  – 6/5
  • -7/6
  •  – 7/- 6
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
Q6. 1 घन मीटर को घन सेमी. में परिवर्तित करें।

Q7. 25 सेमी. भुजा वाले वर्ग से 5 सेमी. भुजा वाले कितने वर्ग काटे जा सकते हैं।

Q8. निम्नलिखित आकड़ो से टैली चिन्ह लगाकर संख्याओं की बारम्बारता ज्ञात कीजिए- 5, 6, 8, 13, 8, 5, 13, 8

Q9. व्यंजक 5x2 + 7xy + 8z + 3xy – 7x2 – 2xy – 6z – 10 को सरल कीजिए।

Q10. परिमेय संख्या की परिभाषा लिखिए।

Q11. a5b – ab5 के गुणनखण्ड कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
Q12. एक समबाहु त्रिभुज का परिमाप 18 सेमी. है। इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

Q13. एक भिन्न का हर उसके अंश से 1 अधिक है। अंश तथा हर दोनों में से 1 घटाने पर भिन्न का मान 1/2 हो जाता है। भिन्न ज्ञात कीजिए।

Q14. यदि x + (1/x) = 3 तो x² + (1/x2) का मान ज्ञात कीजिए।

Q15. एक धनाभ की लम्बाई 80 सेमी., चौड़ाई 40 सेमी. तथा ऊँचाई 1 मीटर 20 सेमी. है। धनाभ का आयतन घन मीटर में ज्ञात कीजिए।

Q16. 4,11,16,15,12, 5, 7, 9, 10 की माध्यिका ज्ञात कीजिए।

Q17. यदि ∆ABC और ∆PQR में, AB = 3.5 सेमी., BC = 7.1 सेमी., AC = 5 सेमी., PQ = 7.1 सेमी., QR = 5 सेमी. और PR = 3.5 सेमी. हो, तो त्रिभुज की सर्वांगसमता का परीक्षण कीजिए।

Q18. एक 5 मी. × 2 मी. आयताकार पेंदे वाले हौज नमें 1.5 मी. की ऊँचाई तक पानी भरा है। ज्ञात कीजिए हौज में कितने लीटर पानी भरा है?

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment