एक पिटारा हमने खोला,
उसमें से निकला गप्पू गोला।
गोले पर जब बाँधी सुतली,
लगा नाचने बन कठपुतली।

कठपुतली ने गाड़े खूँट,
उसमें निकले नौ सौ ऊँट।
उन ऊँटों पर हुई सवारी,
मिली राह में एक सुपारी।

उसी सुपारी को जब काटा,
उसमें निकला नौ मन आटा।
उस आटे पर नारियल फोड़ा,
उसमें निकल पड़ा इक घोड़ा।

घोड़े को जब ऐंड़ लगाई,
आसमान ले पहुँचा भाई।
पाया वहाँ एक गुब्बारा,
जिस पर छेद हुए थे बारा।

एक छेद पर था इस्टेशन,
जिस पर खड़ा हुआ था इंजन।
उस इंजन को धोया ऐसे,
उसमें निकल पड़े दो भैंसे।

भैंसे लाकर जोता खेत,
नाज हुआ बारह सौ सेर।
खा-खा नाज हुए दीवाने,
चले चाल, बेहद मस्ताने।

यह भी पढ़ें: रस्साकशी: पाठ -10
सोचिए और लिखिए
1. कविता के अनुसार पिटारा जब खोला गया तो उसमें से क्या-क्या निकला?
Ans. पिटारे से गप्पू गोला, कठपुतली, ऊँट, सुपारी, आटा, नारियल, घोड़ा, गुब्बारा, इंजन और भैंसे निकले।
2. कविता में गिनती के कौन-कौन से अंक आए हैं? ढूँढ़कर लिखिए।
Ans. कविता में नौ सौ, नौ मन, बारह सौ और बारा (12) अंक आए हैं।
3. नौ मन आटा किसमें निकला?
Ans. नौ मन आटा सुपारी में निकला।
4. किसान खेतों को जोतने के लिए किसका सहारा लेते हैं?
Ans. किसान खेतों को जोतने के लिए भैंसों का सहारा लेते हैं।
खोजिए और लिखिए
1. नीचे लिखे शब्दों से तुक मिलने वाले शब्द कविता से ढूँढ़कर लिखिए –
खोला – गोला
खूँट – ऊँट
सवारी – सुपारी
सुतली – कठपुतली
2. जब एक हो तो ‘गोला’ कहलाता है और अनेक हों हों तो ‘गोले’। नीचे दिए गए शब्दों को भी भी एक से अधिक मानकर उनके लिए शब्द लिखिए –
एकवचन | बहुवचन |
(क) पिटारा | पिटारे |
(ख) घोड़ा | घोड़े |
(ग) भैंस | भैंसे |
(घ) गुब्बारा | गुब्बारे |
3. नीचे दिए चित्रों को पहचानते हुए खेलों के नामों के साथ उनका मिलान कीजिए –

Ans.

4. कविता के आधार पर पंक्तियों का उचित मिलान कीजिए –

Ans.

5. नीचे लिखे अक्षरों के क्रम को व्यवस्थित करके सही शब्द लिखिए –
उदाहरण | ड़ा/घो घोड़ा |
(क) चा/ना | नाचा |
(ख) रा/टा/पि | पिटारा |
(ग) ला/क/नि | निकला |
(घ) ला/गो | गोला |
(ङ) श/का/आ | आकाश |
1 thought on “एक जादुई पिटारा : पाठ -11”