उच्चतम न्यायालय
| अनुच्छेद संख्या | विषयवस्तु |
| 124 | उच्चतम न्यायालय की स्थापना और गठन |
| 125 | न्यायाधीशों के वेतन आदि |
| 126 | कार्यकारी मुख्य न्यायमूर्ति की नियुक्ति |
| 127 | तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति |
| 128 | उच्चतम न्यायालय की बैठकों में सेवानिवृत न्यायाधीशों की उपस्थिति |
| 129 | उच्चतम न्यायालय का अभिलेख न्यायालय होना |
| 130 | उच्चतम न्यायालय का स्थान |
| 131 | उच्चतम न्यायालय की प्रारंभिक अधिकारिता |
| 131क | केन्द्रीय अधिकारियों की संवैधानिक वैधता से संबंधित प्रश्नों पर विचार के लिए सर्वोच्च न्यायालय का विशेष क्षेत्राधिकार (निरस्त) |
| 132 | कुछ मामलों में उच्च न्यायालयों से अपीलों में उच्चतम न्यायालय की अपीली अधिकारिता |
| 133 | उच्च न्यायालय से सिविल विषयों से संबंधित अपीलों में उच्चतम न्यायालय की अपीली अधिकारिता |
| 134 | दाण्डिक विषयों में उच्चतम न्यायालय की अपीली अधिकारिता |
| 134क | उच्चतम न्यायालय में अपील के लिए प्रमाणपत्र |
| 135 | विद्यमान विधि के अधीन फेडरल न्यायालय की अधिकारिता और शक्तियों का उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रयोक्तव्य होना |
| 136 | अपील के लिए उच्चतम न्यायालय की विशेष इजाजत |
| 137 | निर्णयों या आदेशों का उच्चतम न्यायालय द्वारा पुनरावलोकन |
| 138 | उच्चतम न्यायालय की अधिकारिता की वृद्धि |
| 139 | कुछ रिट निकालने की शक्तियों का उच्चतम न्यायालय को प्रदत्त किया जाना |
| 139क | कुछ मामलों का अंतरण |
| 140 | उच्चतम न्यायालय की अनुषांगिक शक्तियां |
| 141 | उच्चतम न्यायालय द्वारा घोषित विधि का सभी न्यायालयों पर बाध्यकारी होना |
| 142 | उच्चतम न्यायालय की डिक्रियों और आदेशों का प्रवर्तन और प्रकटीकरण आदि के बारे में आदेश |
| 143 | उच्चतम न्यायालय से परामर्श करने की राष्ट्रपति की शक्ति |
| 144 | सिविल और न्यायिक प्राधिकारियों द्वारा उच्चतम न्यायालय की सहायता में कार्य किया जाना |
| 144क | नियमों की संवैधानिक वैधता से संबंधित प्रश्नों के निस्तारण के लिए विशेष प्रावधान (निरस्त) |
| 145 | न्यायालय के नियम आदि |
| 146 | उच्चतम न्यायालय के अधिकारी और सेवक तथा व्यय |
| 147 | निर्वचन |
भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
| अनुच्छेद संख्या | विषयवस्तु |
| 148 | भारत का नियंत्रक महालेखा परीक्षक |
| 149 | नियंत्रक महालेखा परीक्षक के कर्तव्य और शक्तियां |
| 150 | संघ के और राज्यों के लेखाओं का प्रारूप |
| 151 | संपरीक्षा प्रतिवेदन |
राज्यपाल
| अनुच्छेद संख्या | विषयवस्तु |
| 152 | परिभाषा |
| 153 | राज्यों के राज्यपाल |
| 154 | राज्य की कार्यपालिका शक्ति |
| 155 | राज्यपाल की नियुक्ति |
| 156 | राज्यपाल की पदावधि |
| 157 | राज्यपाल नियुक्त होने के लिए अर्हताएं |
| 158 | राज्यपाल के पद के लिए शर्ते |
| 159 | राज्यपाल द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान |
| 160 | कुछ आकस्मिकताओं में राज्यपाल के कृत्यों का निर्वहन |
| 161 | क्षमा आदि की और कुछ मामलों में दंडादेश के निलंबन, परिहार या लघुकरण की राज्यपाल की शक्ति |
| 162 | राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार |
मंत्रिपरिषद और महाधिवक्ता
| अनुच्छेद संख्या | विषयवस्तु |
| 163 | राज्यपाल को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद् |
| 164 | मंत्रियों के बारे में अन्य उपबंध |
| 165 | राज्य का महाधिवक्ता |
| 166 | राज्य की सरकार के कार्य का संचालन |
| 167 | राज्यपाल को जानकारी देने आदि के संबंध में मुख्यमंत्री के कर्तव्य |
राज्य का विधान-मंडल
| अनुच्छेद संख्या | विषयवस्तु |
| 168 | राज्यों के विधान-मंडलों का गठन |
| 169 | राज्यों में विधान परिषदों का उत्सादन या सृजन |
| 170 | विधान सभाओं की संरचना |
| 171 | विधान परिषदों की संरचना |
| 172 | राज्यों के विधान-मंडलों की अवधि |
| 173 | राज्य के विधान-मंडल की सदस्यता के लिए अर्हता |
| 174 | राज्य के विधान-मंडल के सत्र, सत्रावसान और विघटन |
| 175 | सदन या सदनों में अभिभाषण का और उनकों संदेश भेजने का राज्यपाल का अधिकार |
| 176 | राज्यपाल का विशेष अभिभाषण |
| 177 | सदनों के बारे में मंत्रियों और महाधिवक्ता के अधिकार |
| 178 | विधान सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष |
| 179 | अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त होना, पदत्याग और पद से हटाया जाना |
| 180 | अध्यक्ष के पद के कर्तव्यों का पालन करने या अध्यक्ष के रूप में कार्य करने की उपाध्यक्ष या अन्य व्यक्ति का शक्ति |
| 181 | जब अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को पद से हटाने का कोई संकल्प विचाराधीन है तब उसका पीठासीन न होना |
| 182 | विधान परिषद् का सभापति और उपसभापति |
| 183 | सभापति और उपसभापति का पद रिक्त होना, पदत्याग और पद से हटाया जाना |
| 184 | सभापति के पद के कर्तव्यों का पालन करने या सभापति के रूप में कार्य करने की उपसभापति या अन्य व्यक्ति की शक्ति |
| 185 | जब सभापति या उपसभापति को पद से हटाने का कोई संकल्प विचाराधीन है तब उसका पीठासीन न होना |
| 186 | अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा सभापाति और उपासभापति के वेतन और भत्ते |
| 187 | राज्य के विधान-मंडल का सचिवालय |
| 188 | सदस्यों द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान |
| 189 | सदनों में मतदान, रिक्तियों के होते हुए भी सदनों की कार्य करने की शक्ति और गणपूर्ति |
| 190 | स्थानों का रिक्त होना |
| 191 | सदस्यता के लिए निरर्हताएं |
| 192 | सदस्यों की निरर्हताओं से संबधित प्रश्नों पर विनिश्चय |
| 193 | अनुच्छेद 188 के अधीन शपथ लेने या प्रतिज्ञान करने से पहले या अर्हित न होते हुए या निरहिंत किए जाने पर बैठने और मत देने के लिए शास्ति |
| 194 | विधान-मंडलों के सदनों की तथा उनके सदस्यों और समितियों की शक्तियां, विशेषाधिकार, आदि |
| 195 | सदस्यों के वेतन और भत्ते |
| 196 | विधेयकों के पुरःस्थापन और पारित किए जाने के संबंध में उपबंध |
| 197 | धन विधेयकों से भिन्न विधेयकों के बारे में विधान परिषद् की शक्तियों पर निबंधन |
| 198 | धन विधेयकों के संबंध में विशेष प्रक्रिया |
| 199 | धन विधेयक की परिभाषा |
| 200 | विधेयकों पर अनुमति |
| 201 | विचार के लिए आरक्षित विधेयक |
| 202 | वार्षिक वित्तीय विवरण |
| 203 | विधान-मंडल में प्राक्कलनों के संबंध में प्रक्रिया |
| 204 | विनियोग विधेयक |
| 205 | अनुपूरक, अतिरिक्त या अधिक अनुदान |
| 206 | लेखानुदान, प्रत्ययानुदान और अपवादानुदान |
| 207 | वित्त विधेयकों के बारे में विशेष उपबंध |
| 208 | प्रक्रिया के नियम |
| 209 | राज्य के विधान-मण्डल में वित्तीय कार्य संबंधी प्रक्रिया का विधि द्वारा विनियमन |
| 210 | विधान-मंडल में प्रयोग की जाने वाली भाषा |
| 211 | विधान-मंडल में चर्चा पर निर्बन्धन |
| 212 | न्यायालयों द्वारा विधान-मंडल की कार्यवाहियों की जांच न किया जाना |
| 213 | विधान-मंडल के विश्रांतिकाल में अध्यादेश प्रख्यापित करने की राज्यपाल की शक्ति |