भारत तू है हमको प्यारा,
तू है सब देशों से न्यारा।
मुकुट हिमालय तेरा सुंदर,
धोता तेरे चरण समुंदर।
गंगा यमुना की हैं धारा,
जिनसे है पवित्र जग सारा।

अन्न, फूल, फल, जल हैं प्यारे,
तुझमें रत्न जवाहर न्यारे !
राम कृष्ण से अंतर्यामी,
तेरे सभी पुत्र हैं नामी।
हम सदैव तेरा गुण गाएँ,
सब विधि तेरा सुयश बढ़ाएँ।
यह भी पढ़ें: किसान की होशियारी : पाठ -14
बातचीत के लिए
1. अपने देश के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइए।
Ans. हमारा देश भारत बहुत बड़ा और सुंदर है। यहाँ अलग-अलग धर्म, भाषा और संस्कृति वाले लोग मिल-जुलकर रहते हैं। यह अनेकता में एकता का देश है।
2. अपने देश की प्रसिद्ध नदियों और पर्वतों के नाम बताइए।
Ans. गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी, कावेरी प्रसिद्ध नदियाँ हैं। हिमालय, अरावली, विन्ध्याचल और सह्याद्रि पर्वत प्रसिद्ध पर्वत हैं।
3. राम और कृष्ण के विषय में आप क्या जानते हैं? बताइए।
Ans. भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम माने जाते हैं। भगवान कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया और अर्जुन को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
सोचिए और लिखिए
1. भारत हमें क्यों प्यारा है?
Ans. भारत हमें प्यारा है क्योंकि यहाँ सुंदर पर्वत, नदियाँ, खेत-खलिहान, फूल-फल और पवित्र संस्कृति है।
2. हिमालय को सुंदर मुकुट क्यों कहा गया है?
Ans. हिमालय ऊँचा और बर्फ से ढका हुआ है। यह भारत के सिर पर मुकुट की तरह सुशोभित है, इसलिए इसे सुंदर मुकुट कहा गया है।
3. आप अपने देश का यश कैसे बढ़ाएँगे?
Ans. हम ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे, मेहनत करेंगे, नियमों का पालन करेंगे और अपने देश की सेवा करेंगे।
4. हमारे देश के समान हमारे गाँव और नगर भी प्यारे प्यारे हैं।आप अपने गांव या नगर के विषय में सोचकर लिखिए।
Ans. मेरा गाँव (या नगर) बहुत सुंदर है। यहाँ खेत, तालाब और मंदिर हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं। यह मुझे बहुत प्रिय है।
You completed some nice points there. I did a search on the theme and found the majority of people will have the same opinion with your blog.
I like this post, enjoyed this one thankyou for posting.
It?¦s actually a cool and useful piece of info. I am glad that you just shared this useful info with us. Please keep us up to date like this. Thank you for sharing.
Hello my family member! I want to say that this post is awesome, nice written and come with almost all significant infos. I would like to see more posts like this .