UP DELED 4th Semester Saamajik Adhyayan Question Paper 2025

UP DELED 4th Semester Saamajik Adhyayan Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

UP DELED 4th Semester Saamajik Adhyayan Question Paper 2025

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर- 2025
पंचम प्रश्न-पत्र
(सामाजिक अध्ययन)

(समय : 2:00 घण्टे) (पूर्णांक : 50)

निर्देशः

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पच्चीस (25) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. कुँवर सिंह किस राज्य के ज़मींदार थे-

(1) बैरकपुर
(2) अवध
(3) बिठूर
(4) जगदीशपुर

2. नाना साहब के दत्तक पुत्र थे-

(1) बाजीराव
(2) तात्या टोपे
(3) शिवाजी
(4) रानी लक्ष्मीबाई

3. सत्य शोधक समाज की स्थापना किसने की थी-

(1) राजा राम मोहन राय
(2) ऐनी बेसेण्ट
(3) दादा भाई नौरोजी
(4) ज्योतिबा फुले

4. योजना आयोग, नीति आयोग कब बना-

(1) सन् 2014
(2) सन् 2015
(3) सन् 2016
(4) सन् 2017

5. 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला कौन सा है-

(1) कानपुर
(2) प्रयागराज
(3) गौतमबुद्ध नगर
(4) वाराणसी

6. ‘चारकुला’ प्रमुख लोकनृत्य है-

(1) बुन्देलखण्ड
(2) पूर्वाचल
(3) अवध
(4) ब्रजभूमि

7. ‘बन्दी-जीवन’ पुस्तक के लेखक थे-

(1) भगत सिंह
(2) सचीन्द्र सन्याल
(3) राजगुरु
(4) सुखदेव

8. किसी स्थान पर लम्बे समय तक पाये जाने वाली मौसमी दशाओं को कहते हैं-

(1) मौसम
(2) जलवायु
(3) ऋतु
(4) मानसून

9. माउण्ट एवरेस्ट स्थित है-

(1) नेपाल हिमालय
(2) कश्मीर हिमालय
(3) कुमायूँ हिमालय
(4) असम हिमालय

10. उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहा जाता है-

(1) आगरा
(2) मेरठ
(3) लखनऊ
(4) कानपुर

11. रानीगंज कोयला क्षेत्र कहाँ है-

(1) झारखण्ड
(2) ओड़िसा
(3) पश्चिम बंगाल
(4) छत्तीसगढ़

12. उत्तर प्रदेश में पुरातत्व विभाग की स्थापना हुई-

(1) 1950 ई.
(2) 1951 ई.
(3) 1952 ई.
(4) 1954 ई.

13. देशबन्धु कहे जाते थे-

(1) चितरंजन दास
(2) सुभाषचन्द्र बोस
(3) मोतीलाल नेहरू
(4) भगतसिंह

14. ओबरा ताप विद्युत केन्द्र स्थित है-

(1) उत्तर प्रदेश
(2) पंजाब
(3) मध्य प्रदेश
(4) दिल्ली

15. भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री थे-

(1) बी.आर. अम्बेडकर
(2) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(3) गोविन्द वल्लभ पंत
(4) सी. राजगोपालचारी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

16. 1857 की क्रान्ति के चार कारण बताइए?

17. ब्रह्म समाज की स्थापना कब और किसने की ?

18. राष्ट्रीय आन्दोलन में उदारवादी चार नेताओं के नाम बताइए।

19. साइमन कमीशन ने अपनी रिपोर्ट कब प्रस्तुत की थी?

20. गोला गोकरन नाथ मेला कहाँ लगता है?

21. पहला विश्व खाद्यान्न दिवस कब मनाया गया था?

22. प्रधानमंत्री जनधन योजना कब आरम्भ हुई थी ?

23. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष थे-

24. भारत में सर्वाधिक साक्षरता दर किस राज्य की है?

25. विटिकल्चर किसे कहते हैं?

26. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल कितना है?

27. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?

28. कैगा परमाणु ऊर्जा केन्द्र कहाँ स्थित है?

29. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब की गयी?

30. उत्तर प्रदेश में तेलशोधनशाला कहाँ स्थित है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. भारत में खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सविस्तार वर्णन कीजिए।

32. उत्तर प्रदेश के प्राकृक्तिक प्रदेशों का वर्गीकरण कीजिए।

33. सांस्कृतिक विरासत से आपका क्या आशय है? इसके संरक्षण हेतु अपने सुझाव दीजिए।

34. भारत सरकार की प्रमुख स्वरोजगार योजनाओं का वर्णन कीजिए।

35. गरीबी की परिभाषा दीजिए एवं गरीबी हटाने के लिए अपने सुझाव दीजिए।

36. सन् 1857 के विद्रोह के किन्हीं दो कारणों पर प्रकाश डालिए।

37. प्राकृतिक आपदाओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

38. आर्य समाज की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या था ?

39. नेहरू रिपोर्ट पर प्रकाश डालिए।

40. नागरिक सुरक्षा संगठन से आपका क्या आशय है? समझाइए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment