15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता के पश्चात् भारत सरकार ने फ्रांस तथा पुर्तगाल द्वारा शासित कई क्षेत्रों को सफलतापूर्वक समाहित करने का प्रयास किया। यथा-
अगस्त, 1961 में दादरा नगर हवेली भारत का 7वाँ केन्द्र शासित क्षेत्र बना। 19 दिसम्बर, 1961 को गोवा, दमन तथा दीव केन्द्र शासित क्षेत्र बने। जनवरी, 1967 में मतगणना के आधार पर गोवा ने महाराष्ट्र में मिलने से इन्कार कर दिया। मई, 1987 को 56वें संविधान संशोधन के अनुसार गोवा भारतीय गणतंत्र का 25वां स्वतंत्र राज्य बना।*
पुर्तगाल के अधीन क्षेत्र | ||
क्षेत्र | क्षेत्रफल (वर्ग किमी.) | भारत में समेकन तिथि |
• दादर नगर हवेली एवं दमन दीव | – – | 11 अगस्त, 1961 19 दिसम्बर, 1961 |
• गोवा | 3090 | 18-19 दिसम्बर, 1961 |
योग | 3679 |
पाण्डिचेरी फ्रांस के अधीन था। यह एक ऐसा केन्द्र शासित प्रदेश है जिसका क्षेत्र तीन राज्यों में है। पाण्डिचेरी (पुदुचेरी) केन्द्र शासित प्रदेश के अन्तर्गत पुदुचेरी (मुख्य), कराईकल, यनम और माहे संज्ञा के चार क्षेत्र समाहित हैं। यथा-
• पुदुचेरी (मुख्य) – यह तमिलनाडु की सीमा में स्थित है।
• कराईकल – यह भी तमिलनाडु राज्य में स्थित है।*
• यनम* – यह आन्ध्र प्रदेश की सीमा में स्थित है।*
• माहे – केरल राज्य की सीमा में स्थित है।*
विदेशी शासन-अधीन क्षेत्र | ||
फ्रांस के अधीन क्षेत्र | क्षेत्रफल (वर्ग किमी) | भारत में समेकन तिथि |
• चन्द्रनगर | 26 | 26 जून, 1949 |
• पुदुचेरी | 280 | 1 नवम्बर, 1954 |
• कराईकल | 135 | 1 नवम्बर, 1954 |
• माहे | 59 | 1 नवम्बर, 1954 |
• यनम | 15 | 1 नवम्बर, 1954 |
योग | 515 |

भारत-बांग्लादेश के मध्य क्षेत्रों का विनिमय
सन् 1974 में सम्पन्न भारत-बांग्लादेश सीमा समझौता को मूर्तरूप प्रदान करने के निमित्त भारतीय संसद मई, 2015 में संविधान के 119वें संशोधन विधेयक को स्वीकृति प्रदान की, जो कि संविधान का 100वाँ संशोधन है। इसके माध्यम से दोनों देशों के मध्य हुए समझौते को लागू किया गया। इसके तहत् भारत को 2777.038 वर्ग किमी. भू-भाग प्राप्त हुआ जबकि बांग्लादेश को 2267.628 वर्ग किमी.।
भारत की राजनीतिक इकाइयाँ
अंग्रेजों के भारत छोड़ने के समय भारत व ब्रिटिश प्रॉविन्सिस तथा 562 रजवाड़ों में विभाजित था। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया और भारत प्रजातंत्र गणराज्य बना।* तंदोपरान्त 27 नवम्बर, 1947 को एस.के. धर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय ‘भाषायी प्रान्त आयोग’ का गठन किया गया। किन्तु समस्या का समाधान न होने पर अन्ततः 1 अक्टूबर 1953 को भाषा के आधार पर प्रथम राज्य आन्ध्र प्रदेश का गठन किया गया।* तेलुगु भाषियों के लिए पृथक राज्य के गठन के पश्चात अन्य भाषा- भाषियों द्वारा अलग राज्य की माँग भी तेज हो गयी; जिस पर विचार के लिए 1953 में न्यायमूर्ति फजल अली की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय (अन्य सदस्य थे- के.एम. पनिक्कर तथा हृदय नाथ कुंजरु) ‘राज्य पुनर्गठन आयोग’ (The States Re-Organization Commission) गठित किया गया। * इस आयोग ने 30 दिसम्बर, 1955 को अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंप दी। इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य पुनर्गठन अधिनियम-1956 पारित किया गया।

* इस अधिनियम के अनुसार 14 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों का गठन किया गया। उक्त अधिनियम के प्रवर्तन के पश्चात भी नये राज्यों के गठन का क्रम जारी रहा। ज्ञातव्य है कि जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के तहत केन्द्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में विभक्त किया। यथाः- जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख । तत्पश्चात 26 जनवरी, 2020 को दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव केन्द्रशासित प्रदेशों को संयुक्त रूप से विलय कर एक केन्द्रशासित प्रदेश बना दिया गया। इस प्रकार वर्तमान में देश में कुल 28 राज्य तथा 8 संघ शासित क्षेत्र हैं।* यथाः-
राज्यों का गठन : एक दृष्टि में | |
राज्य | गठन वर्ष |
• आन्ध्र प्रदेश | 1953 ई. |
• गुजरात* | 1960 ई. |
• नगालैंड | 1963 ई. |
• हरियाणा | 1966 ई. |
• हिमाचल प्रदेश | 1971 ई. |
• मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा* | 1972 ई. |
• सिक्किम | 1975 ई. |
• मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा | 1987 ई. |
• छत्तीसगढ़ | 1 नवम्बर, 2000 |
• उत्तराखण्ड | 9 नवम्बर, 2000 |
• झारखण्ड* | 15 नवम्बर, 2000 |
तेलंगाना* | 2 जून, 2014 |
• लद्दाख (केन्द्रशासित ) | 31 अक्टूबर, 2019 |
• दादरा नगर हवेली और दमन- दीव (केन्द्रशासित प्रदेशों का विलय) | 26 जनवरी, 2020 |
• जम्मू एवं कश्मीर (केन्द्रशासित प्रदेश) | 31 अक्टूबर, 2019 |
1991 में संघ शासित क्षेत्र दिल्ली का नाम बदलकर ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ कर दिया गया। ध्यातव्य है कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में ‘सात बहनों’ के नाम से प्रसिद्ध राज्य हैं- अरुणाचल प्रदेश, असोम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंण्ड और त्रिपुरा। इनमें त्रिपुरा सबसे छोटा तथा अरुणाचल प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। असोम की सीमा 7 राज्यों प. बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा एवं मेघालय से मिलती है। असोम, भूटान तथा बांग्लादेश की सीमाओं से और मिजोरम, बांग्लादेश तथा म्यांमार की सीमाओं से लगा है। भूटान और म्यांमार भारत के क्रमशः 4-4 राज्य सिक्किम, प. बंगाल, असोम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड एवं अरुणाचल सीमा बनाते हैं। त्रिपुरा, भारत का एक ऐसा राज्य है, जो उत्तर, पश्चिम एवं दक्षिण अर्थात् तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है जबकि सिक्किम तीन ओर ये अर्थात् पश्चिम में नेपाल, उत्तर में चीन एवं पूर्व में भूटान से घिरा हुआ है।*
शीर्ष पाँच भौगोलिक, क्षेत्र वाले जिले | |
जिला | क्षेत्रफल वर्ग किमी. |
• कच्छ | 45652 |
• लेह | 45110 |
• जैसलमेर | 38428 |
• बीकानेर | 27284 |
• बाड़मेड़ | 28387 |
शीर्ष पाँच क्षेत्रफल वाले राज्य | |
राज्य | क्षेत्रफल वर्ग किमी. |
• राजस्थान | 342239 |
• मध्य प्रदेश | 308252 |
• महाराष्ट्र | 307713 |
• उत्तर प्रदेश | 240928 |
• गुजरात | 196244 (जम्मू और कश्मीर के विभाजनोपरान्त) |
यह भी पढ़ें : भारत की सीमाएँ (India’s Frontiers)
FAQs
Q1. उर्वरता की दृष्टि से किस क्षेत्र को भारत का हृदय स्थल माना जाता है?
Ans. गंगा मैदान को
Q2. किस भूगोल वेत्ता ने यह कहा था कि भारत को उपमहाद्वीप कहाने का उतना ही अधिकार है, जितना यूरोप को।
Ans. केसी
Q3. भारत का कौन-सा स्थान तीन सागरों का संगम कहलाता है?
Ans. कन्याकुमारी
Q4. भारत का देशान्तरीय विस्तार कितना है?
Ans. 29°18′
Q5. भारत का अक्षांशीय विस्तार है
Ans. 29°2′
Q6. इन्द्रिरा प्वाइंट को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
Ans. पिगमेलियन तथा पारसन प्वाइंट
Q7. पुदुचेरी केन्द्रशासित क्षेत्र के अन्तर्गत सम्मिलित है?
Ans. माहे (केरल), कराईकल,पांडिचेरी (तमिलनाडु) तथा यनम (आन्ध्रप्रदेश)
Q8. देश में गावों की सर्वाधिक संख्या है?
Ans. उ. प्र. (97,941) में
Q9. एक समुद्री मील कितने किमी. के बराबर होता है?
Ans. लगभग 1.82 किमी.
Q10. हमारे देश की सीमा बंगाल की खाड़ी में किस अक्षांश के साथ निर्धारित होती है?
Ans. 6°45′ उत्तरी अक्षांश
Q11. भारत का प्रथम मानचित्र किसने बनाया था?
Ans. एनविले (1752)
Q12. भूगोल के पिता की उपमा किसे प्रदान की गई है?
Ans. हिकैटियस
1 thought on “विदेशी क्षेत्रों का समेकन (Integration of Foreign Possessions)”