हुश्श्श्
माला बिल्ली को डराती।

हेएए!
वह अपनी नानी को डराती।

धप्प!
वह अपने छोटे भाई को डराती।

भऊऊ!
वह डाकिए को डराती।

एक दिन माला की माँ ने उसे
एक छोटी-सी डिब्बी दी।
“माला, यह तुम्हारे लिए है,”
वे बोलीं।

माला ने जल्दी से डिब्बी खोली जिसमें
उसे मिली – नीले कागज़ में लिपटी,
प्यारी-सी चाँदी की पायल !

उन्हें पहनकर, वह पूरे घर मे घूमने लगी।
छीक-छीक छम
छोटे-छोटे घुघरू झनकते।
छीक-छीक छम
अब माला जहाँ भी जाती, सब जान जाते।

छीक-छीक छम
माला की हुश्श्श्! से पहले बिल्ली कूद गई।

छीक-छीक छम
माला की हेएए! से पहले नानी पलट गई।

छीक-छीक छम
माला की धप्प! से पहले छोटा भाई बाहर भाग गया।

छीक-छीक छम
माला की भऊऊ! से पहले डाकिया निकल गया।

छीक-छीक छम
अब माला किसी को डरा नहीं पाती।
तो ऐसे में माला ने क्या किया?
उसने अपनी चाँदी की पायल उतार दी।
यह भी पढ़ें: घर : पाठ-2
बातचीत के लिए
1. माला सभी को क्यों डराती होगी?
Ans. माला शायद मज़ाक करने और खेल-खेल में दूसरों को चौंकाने में मज़ा लेती थी, इसलिए वह सभी को डराती थी।
2. माला से सभी क्यों डर जाते होंगे?
Ans. क्योंकि माला अचानक आवाज़ें निकालकर (जैसे – हुश्श्श्!, हेएए!, धप्प!, भऊऊ!) सामने आ जाती थी, जिससे लोग चौंक जाते थे और डर जाते थे।
3. पायल उतारने के अतिरिक्त माला और क्या कर सकती थी?
Ans. वह पायल पहनकर भी लोगों को अच्छे तरीके से छेड़ सकती थी, जैसे उन्हें हँसाना, कोई खेल खेलना या बिना डराए मज़ेदार सरप्राइज देना।
4. माँ ने माला को पायल क्यों दी होगी?
Ans. शायद माँ चाहती थीं कि माला के आने-जाने की आहट सबको पहले से मिल जाए, ताकि वह अचानक किसी को डरा न सके। पायल की आवाज़ से सबको उसकी मौजूदगी का पता चल जाता था।
लिखिए
1. माला की माँ ने उसे क्या दिया?
माला की माँ ने उसे पायल दीं।
2. माला ने पायल क्यों उतार दीं? सही उत्तर चुनिए-
(i) पायल माला को चुभ रही थी।
(ii)पायल से सभी को माला के आने का पता चल जाता था।
(iii) पायल की आवाज़ से सभी को बहुत मज़ा आता था।
(iv) एक पायल खो गई थी और बस एक ही पायल रह गई थी।
Ans. (ii) पायल से सभी को माला के आने का पता चल जाता था।
3. इन ध्वनियो को सुनिए और उन्हें शब्दों में लिखने का प्रयास कीजिए –

4. माला किस-किस को डरा रही थी?
Ans. माला बिल्ली, नानी, अपने छोटे भाई और डाकिए को डरा रही थी।
5. विराम-चिन्ह का सही प्रयोग करते हुए नीचे दिए गए वाक्यों को अपने कॉपी में लिखिए-
क्या माला को नई पायल मिली
माला पायल पहनकर पूरे घर मे घूमने लगी।
Ans. क्या माला को नई पायल मिली?
माला पायल पहनकर पूरे घर में घूमने लगी।
1 thought on “माला की चाँदी की पायल : पाठ -3”