लहराता-बलखाता नीम,
दिनभर हँसता-गाता नीम।
चिड़िया, कौआ, तोता सबसे
अपना नेह जताता नीम।
नहीं डॉक्टर फिर भी देखो,
कितने रोग भगाता नीम।

चले प्रदूषित वायु कभी तो,
उसको शुद्ध बनाता नीम।
कड़वे तन में मन को मीठा,
रखना हमें सिखाता नीम।
हवा चले तो झूम-झूमके,
सब का मन बहलाता नीम ।
लेता नहीं किसी से कुछ भी,
पर कितना दे जाता नीम।
यह भी पढ़ें: बगीचे का घोंघा : पाठ- 2
बातचीत के लिए
1. नीम के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं?
Ans. नीम का पेड़ हरा-भरा और बहुत उपयोगी होता है। इसकी पत्तियाँ कड़वी होती हैं, लेकिन यह कई बीमारियाँ दूर करता है और हवा को शुद्ध रखता है।
2. आपने अपने परिवेश में बहुत से पेड़-पौधे देखे होंगे। कुछ के नाम बताइए।
Ans. नीम, आम, पीपल, बरगद, गुलाब, तुलसी, केला, अमरूद आदि।
3. आप विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की पहचान किस आधार पर कर पाते हैं?
Ans. हम पेड़-पौधों की पहचान उनकी पत्तियों, फूलों, आकार, रंग और फल के आधार पर कर पाते हैं।
4. पेड़-पौधों से जुड़ा अपना कोई अनुभव सुनाइए, जैसे आपने कोई पौधा लगाया हो या किसी वृक्ष की छाया के नीचे आप खेलते हों।
Ans. मैंने अपने घर के सामने तुलसी और नीम का पौधा लगाया था। मैं रोज़ उसे पानी देता/देती हूँ और उसकी छाया में बैठकर पढ़ाई करता/करती हूँ।
5. आपको सबसे अच्छा पेड़ कौन-सा लगता है? आपको यही पेड़ सबसे अच्छा क्यों लगता है?
Ans. मुझे नीम का पेड़ सबसे अच्छा लगता है क्योंकि यह हमें शुद्ध हवा देता है, बीमारियों से बचाता है और गर्मी में ठंडी छाया देता है।
पाठ के भीतर
1. इस कविता में किन पक्षियों के नाम आए हैं? उनके नाम लिखिए।
Ans. चिड़िया, कौआ और तोता।
2. नीम से किन-किन रोगों में लाभ हो सकता है? किन्हीं तीन के नाम पता करके लिखिए।
Ans. नीम से त्वचा के रोग, दाँतों के रोग और मलेरिया जैसे बुखार में लाभ होता है।
3. नीम का वृक्ष सबका मन कैसे बहलाता है?
Ans. जब हवा चलती है, तो नीम के पेड़ की डालियाँ झूमने लगती हैं, जिससे देखने वालों का मन प्रसन्न हो जाता है।
4. कविता की निम्नलिखित पंक्तियों को पढ़िए-
“चिड़िया, कौआ, तोता सबसे अपना नेह जताता नीम”
इन पंक्तियों में रेखांकित शब्द ‘नेह’ का भाव है प्यार व स्नेह। अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) नीम का वृक्ष पक्षियों से अपना नेह किस प्रकार जताता है?
Ans. नीम का पेड़ पक्षियों को अपनी डालियों पर बैठने, घोंसला बनाने और छाया में रहने की जगह देता है। यही उसका स्नेह (नेह) है।
(ख) आपके परिवार के सदस्य और अध्यापक आपसे अपना नेह किस प्रकार जताते हैं?
Ans. मेरे परिवार के सदस्य मुझे प्यार करते हैं, मेरी मदद करते हैं और मेरी देखभाल करते हैं।
मेरे अध्यापक मुझे प्यार से पढ़ाते हैं और अच्छी बातें सिखाते हैं — यही उनका नेह है।
5. नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
“चले प्रदूषित वायु कभी तो उसको शुद्ध बनाता नीम”
(क) ‘प्रदूषित वायु’ से आप क्या समझते हैं?
Ans. जब हवा में धूल, धुआँ या हानिकारक गैसें मिल जाती हैं तो वह गंदी या प्रदूषित वायु कहलाती है।
(ख) वृक्ष प्रदूषित वायु को कैसे शुद्ध बनाते हैं?
Ans. वृक्ष हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे हवा शुद्ध हो जाती है।
1 thought on “नीम : पाठ-3”