UP DELED 4th Semester Shaikshik Prabandhan Evam Prashaasan Question Paper 2025

UP DELED 4th Semester Shaikshik Prabandhan Evam Prashaasan Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

UP DELED 4th Semester Shaikshik Prabandhan Evam Prashaasan Question Paper 2025

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर- 2025
द्वितीय प्रश्न-पत्र
(शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन)

(समय: 2:00 घण्टे) (पूर्णांक: 50)

निर्देश:

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पच्चीस (25) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पच्चहत्तर (75) शब्दों में लिखिए।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. पुस्तकालय से छात्रों का-

(1) संवेगात्मक विकास होता है।
(2) शारीरिक विकास होता है।
(3) मानसिक विकास होता है।
(4) सर्वांगीण विकास होता है।

2. मातृ शिक्षक संघ का अध्यक्ष होता है-

(1) ग्राम प्रधान
(2) प्रधानाध्यापक
(3) माताओं में से कोई एक
(4) उपरोक्त सभी

3. उ.प्र. में SCERT की स्थापना कब की गई-

(1) सन् 1978
(2) सन् 1981
(3) सन् 1985
(4) सन् 1990

4. निम्नलिखित में कौन-सा तथ्य प्रकृतिजन्य आपदाओं से सम्बंधित है-

(1) बाढ़ एवं भूकम्प
(2) वनाग्नि एवं सूखा
(3) महामारी एवं तूफान
(4) उपरोक्त सभी

5. मीना मंच प्रोग्राम में भूमिका है-

(1) एक बालिका की
(2) एक बालक की
(3) अध्यापक की
(4) किसी की नहीं

6. राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान स्थित है-

(1) प्रयागराज में
(2) लखनऊ में
(3) आगरा में
(4) मथुरा में

7. सूचना का अधिकार अधिनियम कब बना-

(1) 2001
(2) 2003
(3) 2005
(4) 2007

8. टी.ई.टी. का पूरा नाम है-

(1) शिक्षक योग्यता परीक्षा
(2) शिक्षक पात्रता परीक्षा
(3) शिक्षक अभिवृत्ति परीक्षा
(4) शिक्षक शिक्षण परीक्षा

9. वित्तीय प्रबन्धन के साधन है-

(1) विद्यालय अनुदान
(2) टी.एल.एम. ग्राण्ट
(3) समुदाय से प्राप्त धन
(4) ये सभी

10. NIOS की स्थापना हुई थी-

(1) 1962 ई. में
(2) 1973 ई. में
(3) 1989 ई. में
(4) 1992 ई. में

11. समस्या समाधान का प्रमुख अंग है-

(1) शिक्षण-प्रक्रिया
(2) निर्णयन-प्रक्रिया
(3) अधिगम-प्रक्रिया
(4) अनुशासन-प्रक्रिया

12. यू.पी.टी.ई.टी. प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि क्या है-

(1) पाँच (5) वर्ष
(2) सात (7) वर्ष
(3) दस (10) वर्ष
(4) पूर्णकालिक

13. निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार का संविधान संशोधन वर्ष है-

(1) सन् 2002 ई.
(2) सन् 2003 ई.
(3) सन् 2006 ई.
(4) सन् 2004 ई.

14. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विभागों की संख्या है-

(1) तीन
(2) चार
(3) पाँच
(4) सात

15. प्रधानाध्यापक में निम्नलिखित गुणों का होना आवश्यक है-

(1) सुगमकर्ता
(2) प्रेरणादायक
(3) नेतृत्व की क्षमता
(4) ये सभी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

16. संस्थागत नियोजन का शाब्दिक अर्थ बताइए।

17. विद्यालय में बजट के प्रकार लिखिए।

18. खेलकूद से बच्चों में किन पक्षों का विकास होता है?

19. विद्यालय वित्तीय प्रबन्धन के दो उद्देश्य लिखिए।

20. लॉग बुक क्या है?

21. टी.एल.एम. का पूरा नाम लिखिए।

22. समय-सारणी के दो प्रमुख लाभ लिखिए।

23. पर्यवेक्षण का उद्देश्य बताएँ।

24. राज्य परियोजना कार्यालय कहाँ स्थित है?

25. संस्थागत नियोजन की एक परिभाषा लिखिए।

26. विद्यालय प्रबन्धन के दो सोपान लिखिए।

27. मीना मंच से आप क्या समझते हैं?

28. एन. पी. आर. सी. का पूरा नाम लिखिए।

29. मनोविज्ञानशाला उ.प्र. के दो कार्य बताइए।

30. जिला परियोजना कार्यालय के मुखिया के कार्य क्या हैं?

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. प्रबंधन के अर्थ को परिभाषित कीजिए।

32. विद्यालय भवन में किन कक्षों का होना आवश्यक है?

33. शिक्षक के महत्त्व को परिभाषित कीजिए।

34. कक्षा में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डालिए।

35. शिक्षण में लर्निंग कार्नर का महत्त्व बताइए।

36. न्यूपा के कार्य बताइए ।

37. डायट की संरचना पर प्रकाश डालिए।

38. प्रबन्धन एवं प्रशासन में क्या अन्तर है?

39. ग्राम शिक्षा समिति के उद्देश्य लिखिए।

40. कुशल शिक्षक के गुणों का वर्णन कीजिए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment