UP DELED 4th Semester Shaanti Shiksha Evam Satat Prayaas Question Paper 2025

UP DELED 4th Semester Shaanti Shiksha Evam Satat Prayaas Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

UP DELED 4th Semester Shaanti Shiksha Evam Satat Prayaas Question Paper 2025

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर-2025
अष्टम् प्रश्न-पत्र
(शान्ति शिक्षा एवं सतत् प्रयास)

(समय : 1:00 घण्टा)                     (पूर्णांक : 25)

निर्देशः

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. किसी को हानि पहुँचाने के उद्देश्य से किया व्यवहार कहा जाता है-

(1) आक्रामकता
(2) विघटित व्यवहार
(3) अमित्रवत व्यवहार
(4) भ्रष्टाचार

2. निम्नलिखित में से किसे शांति के कौशल के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है-

(1) तदनुभूति
(2) वकालत
(3) समस्या समाधान
(4) कृषि कार्य

3. ‘विश्व भारती’ की स्थापना किसने की-

(1) महात्मा गाँधी ने
(2) विवेकानन्द ने
(3) रविन्द्रनाथ टैगोर ने
(4) दयानन्द सरस्वती ने

4. नीति मिमांसा के प्रमुख सिद्धान्त हैं-

(1) सत्य
(2) अहिंसा
(3) सत्याग्रह
(4) ये सभी

5. मीडिया हिंसा फैलाने के लिए निम्नलिखित में से किस प्रकार जिम्मेदार है-

(1) हिंसक फिल्मों के प्रसारण द्वारा
(2) बच्चों के द्वारा हिंसक वीडियो गेम के कारण
(3) विवादास्पद बयानों को प्रमुखता से दिखाने के कारण
(4) उपर्युक्त सभी

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

6. केन्द्रीयकरण विधि क्या है? एक

7. प्राणायाम से क्या अभिप्राय है?

8. बहिरंग योग कौन-कौन से हैं? बताइए।

9. व्यक्तित्व की प्रकृति बताइए।

10. नैतिकता के पंचमूल्य सूत्र लिखिए।

11. सतत् विकास के तीन आयाम कौन-कौन से हैं?

लघु उत्तरीय प्रश्न

12. भारतीय दर्शन की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।

13. शांति शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए।

14. मूल्य की अवधारणा स्पष्ट करते हुए, मूल्य की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

15. भ्रष्टाचार दूर करने के उपाय बताइए।

16. गाँधी जी ने दर्शन को किन भागों में बाँटा है? उल्लेख कीजिए।

17. मानवाधिकार के प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।

18. हिंसा के कौन-कौन से प्रकार हैं?

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment