तीन साथी: पाठ -6

एक था हाथी। एक थी बकरी। दोनों साथ-साथ जंगल में जाते।

हाथी डाली झुकाता और बकरी पत्ते खाती। एक दिन दोनों जंगल में गए।

वहाँ एक तालाब दिखाई दिया। वहाँ एक बेर का पेड़ था। हाथी ने पेड़ हिलाया। बकरी बेर खाने लगी।

तभी पेड़ से चिड़िया का बच्चा पानी में गिरा। बकरी उसे बचाने गई तो वह भी डूबने लगी।

हाथी ने दोनों को बाहर निकाला। कुछ दिनों में चिड़िया का बच्चा बड़ा हो गया।

चिड़िया पता लगाती कि कहाँ-कहाँ फल लगे हैं। तीनों वहाँ जाते और खूब फल खाते। अब तीन साथी साथ रहते।

यह भी पढ़ें: मिठाई : पाठ -5

बातचीत के लिए

1. तालाब के पास किसका पेड़ था?
Ans.
तालाब के पास बेर का पेड़ था।

2. हाथी ने बेर का पेड़ क्यों हिलाया?
Ans.
हाथी ने बेर का पेड़ इसलिए हिलाया कि बकरी बेर का फल खा सके।

3. किसी ऐसी घटना के विषय में बताइए जब आपने किसी की सहायता की हो।
Ans.
मैं रास्ते से जा रहा था तभी एक कुत्ते के बच्चे को देखा जो झाड़ियों में फंसा था। मैने उसे बाहर निकाला और वह दौड़ते हुए अपने मां के पास भागा।

क्या होता अगर…

1. चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता।
Ans.
अगर चिड़िया का बच्चा तालाब में न गिरता तो यह तीनों मित्र नहीं बन पाते तथा हाथी और बकरी अच्छे अच्छे फलों के पेड़ का पता नहीं लगा पाते।

2. हाथी तालाब के पास न होता।
Ans.
अगर हाथी तालाब के पास न होता तो बकरी और चिड़िया का बच्चा पानी में डूब के मर जाते।

चित्र में कितने हाथी?

काहाँ छुपे हैं सारे हाथी, आओ खोजें मिलकर साथी।
Ans. 10

• पहले क्या हुआ?
कहानी में जो-जो हुआ, उन्हें क्रम से अंक दीजिए-

शब्दों का खेल

1. कहानी में आए तीन साथियों के नाम बताइए।
Ans.
हाथी, बकरी, चिड़िया

2. अपने शिक्षक की सहायता से शब्द पढिए और बताइए कि इनमें कौन-कौन सी ध्वनियाँ हैं-

Ans.

1. बकरी
शब्द: बकरी
वर्ण: ब + क + र + ी
✅ ध्वनियाँ:

ब (व्यंजन)

क (व्यंजन)

र (व्यंजन)

ई (स्वर)
👉 कुल 4 ध्वनियाँ: 1 स्वर + 3 व्यंजन

2. चिड़िया
शब्द: चिड़िया
वर्ण: च + ि + ड़ + ि + या
✅ ध्वनियाँ:

च (व्यंजन)

इ (स्वर)

ड़ (व्यंजन)

इ (स्वर)

य (व्यंजन)

आ (स्वर)
👉 कुल 6 ध्वनियाँ: 3 स्वर + 3 व्यंजन

3. हाथी
शब्द: हाथी
वर्ण: ह + ा + थ + ी
✅ ध्वनियाँ:

ह (व्यंजन)

आ (स्वर)

थ (व्यंजन)

ई (स्वर)
👉 कुल 4 ध्वनियाँ: 2 स्वर + 2 व्यंजन

3. नीचे दिए गए शब्दों में ‘ई’ की मात्रा (“ी”) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए।

Ans.

4. नीचे दिए गए शब्दों में ‘इ’ की मात्रा (f) लगाइए और पढ़ने का प्रयास कीजिए-

Ans.

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

1 thought on “तीन साथी: पाठ -6”

Leave a Comment