UP DELED 1st Semester Baal Vikas Question Paper 2024

UP DELED 1st Semester Baal Vikas Question Paper 2024 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
प्रथम सेमेस्टर-2024
प्रथम प्रश्न-पत्र
(बाल विकास)
[समय: 2:00 घण्टे] (पूर्णांक: 50)

निर्देशः
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के (बहुविकल्पीय, अतिलघु उत्तरीय तथा लघु उत्तरीय) प्रश्न हैं। बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. टी.ए.टी. व्यक्तित्व परीक्षण का निर्माण किसने किया-
  •  हरमन रोर्शाक
  • मार्गन एवं मरे
  • थर्स्टन
  • सी. कोर्ड एवं बैकमैन
2. केन्द्रीय प्रवृत्ति का मापक नहीं है-
  • मध्यमान
  • मध्यांक
  • बहुलक
  • प्रसार
3. संवेग का प्रकार नहीं है-
  • ध्यान
  • प्रेम
  •  क्रोध
  • भय
4. कोहलर ने अपने सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसके ऊपर प्रयोग करते हुए किया था-
  • वनमानुष
  •  कुत्ता
  • मनुष्य
  •  बिल्ली
5. स्मृति का अंग नहीं है-
  • सीखना
  •  धारण
  • चिन्तन
  •  पहचान
6. नरौरा प्रसिद्ध है?“कल्पना की सामग्री स्मृतियाँ हैं।” कथन है-
  • बोरिंग व अन्य
  • गेट्स व अन्य
  • रेबर्न
  • मैक्डूगल
7. किसी परिस्थिति में प्राप्त ज्ञान, प्रशिक्षण का अन्य दूसरी परिस्थिति में उपयोग करना कहलाता है-
  • सीखने का वक्र
  • सीखने की प्रेरणा
  • सीखने की रुचि
  • सीखने का स्थानान्तरण
8. बहुलक के लिए संकेताक्षर का प्रयोग होता है-
  •  Y
  •  Z
  • M
  • S
9.  धारण का सम्बन्ध निम्न में से किससे है-
  • रुचि
  • ध्यान
  • विकास
  • स्मृति
10. निम्न में से गेस्टाल्ट सिद्धान्त है-
  • प्रयास एवं त्रुटि सिद्धान्त
  • अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त
  • सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धान्त
  • क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धान्त
11. “प्रेरणा का तात्पर्य है- सजीव प्रयास।” यह कथन है-
  • गुड का
  • लावेल का
  • एवरिल का
  • वुडवर्थ का
12. सामान्यीकरण सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं- 
  • थार्नडाइक
  • सी.एच. जड
  • स्किनर
  • गेट्स व अन्य
13. रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण (Rorschach Ink blot test) में कुल कार्ड संख्या है-
  • 15
  • 20
  • 10
  • 30
14. व्यक्तित्व परीक्षण की आत्मनिष्ठ विधि है-
  • समाजमिति विधि
  • प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण
  •  कहानी पूर्ति विधि
  • जीवन इतिहास विधि
15. जो प्रेरक सीखे जाते हैं, उसे कहते हैं-
  • जन्मजात प्रेरक
  • अर्जित प्रेरक
  • मनोवैज्ञानिक प्रेरक
  • सामाजिक प्रेरक
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. सी.ए.टी. परीक्षण किस आयु के बच्चों के व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने हेतु प्रयुक्त होता है?

17. शारीरिक विकास को प्रभावित करने वाले चार कारक लिखिए।

18. जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त की चार अवस्थाओं के नाम लिखिए।

19. “संवेग व्यक्ति की उत्तेजित अवस्था है।” यह परिभाषा किस मनोवैज्ञानिक ने दी है?


20. बुद्धि लब्धि निकालने का सूत्र लिखिए।

21. बिने साइमन बुद्धि परीक्षण कब बनाया गया?

22. व्यक्तित्व मापन की कोई दो प्रक्षेपीय विधियों का नाम लिखिए।

23. थार्नडाइक द्वारा प्रतिपादित सीखने के तीन मुख्य नियम लिखिए।

24. अभिप्रेरणा की परिभाषा लिखिए।

25. स्मृति के चार पद (अंग) कौन से हैं?

26. मध्यमान (Mean) ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।

27. मनोवैज्ञानिक डॉ. जोन्स ने बाल विकास को कितनी अवस्था में विभाजित किया है, नाम लिखिए।

28. पॉवलव का सम्बद्ध प्रतिक्रिया सिद्धान्त हेतु किस जानवर का प्रयोग किया था?

29. सूझ या अन्तर्दृष्टि सिद्धान्त के प्रतिपादक का नाम बताइए।

30. आलपोर्ट के अनुसार व्यक्तित्व की परिभाषा बताइए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. विस्मृति का अनाभ्यास का सिद्धान्त क्या है?

32. सीखने के पठार के कारण क्या है? इन्हें दूर करने के उपाय बताइए।

33. बाल विकास की किशोरावस्था की आयु वर्ग एवं विशेषताएं लिखिए।

34. बुद्धि परीक्षण किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?

35. अधिगम की प्रभावशाली विधियों में से किसी दो का वर्णन कीजिए।

36. अच्छी स्मृति की विशेषताएं कौन-कौन सी होती है?

37. सीखने-सिखाने में स्थानान्तरण के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

38. उभयमुखी व्यक्तित्व से क्या तात्पर्य है?

39. समान्तर माध्य को उदाहरण सहित परिभाषित करें।

40. अवधान केन्द्रित करने के कोई चार उपाय बताइए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment