UP DELED 1st Semester Math Question Paper 2024

UP DELED 1st Semester Math Question Paper 2024 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
प्रथम सेमेस्टर-2024
चतुर्थ प्रश्न-पत्र
(गणित)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.  1. 0.6×0.4 का मान है-
  • 24
  • 0.024
  • 0.24
  • 2.4
2. वह संख्या ज्ञात कीजिए जिसका 24 प्रतिशत 96 है
  • 200
  • 100
  • 400
  • 300
3. तिर्यक रेखा के एक ओर के अन्तः कोण होते हैं-
  • कोटिपूरक
  • सम्पूर्ण
  • वृहत्
  • सम्पूरक
4. किस संख्या में 3 का स्थानीय मान सबसे कम है-
  • 32450
  • 4340
  • 1130
  •  143
5. क्रमागत दो पूर्णांकों का अन्तर होता है-
  • -1
  • 1
  • 0
  • -0
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. रेखाखण्ड किसे कहते हैं?

7. (-8) × (+75) × 0 का मान बताइए।

8. मोहन एक माला बनाने में 1/3 मिनट का समय लेता है। लगातार एक घण्टे में वह कितनी माला बना लेगा?

9. पटरी और परकार की सहायता से 60° का कोण बनाइए।

10. तीन अकों की सबसे बड़ी संख्या की उत्तरवर्ती संख्या लिखिए।

11. 117 को दो संख्याओं के गुणा के रूप में व्यक्त कीजिए जिसमें एक संख्या 13 है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. एक बगीचे की लम्बाई 115 मीटर तथा चौडाई 45 मीटर है तो बगीचे को चारों ओर घेरने के लिए कितने मीटर तार की आवश्यता होगी?

13. भुजाओं के आधार पर त्रिभुजों का वर्गीकरण कीजिए।

14. एक दुकानदार ने ₹1500 का कोट 25% छूट देकर बेचा। बताइए कोट कितने में बेचा।

15. दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक क्रमशः 5 और 175 है। यदि दो सख्याओं का अनुपात 5 : 7 है तो बड़ी संख्या का मान बताओ।

16. व्यंजक x2-5x+4 में से व्यंजक 3x2-6x+3 को घटाइए।

17. विजातीय व्यजक किसे कहते हैं?

18. अजय के घर से बाजार 11.5 किमी दूर है। इसी रास्ते पर उसका विद्यालय बाजार से 1.25 किमी दूर हैं। अजय के घर से विद्यालय की दूरी बताइए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment