UP DELED 1st Semester Sanskrit Question Paper 2024

UP DELED 1st Semester Sanskrit Question Paper 2024 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
प्रथम सेमेस्टर-2024
सप्तम प्रश्न-पत्र
(संस्कृत)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.  ‘मार्गशीर्षः शब्द किस महीने का बोधक है-
  •  क्वार
  • माघ
  • अगहन
  • पूस
2. ‘मधु’ शब्द का सप्तमी विभक्ति बहुवचन का रूप है-
  • मधुषु
  • मधुना
  • मधुने
  • मधूनि
3. संस्कृत में वचन कितने प्रकार के होते हैं-
  • 2
  • 3
  • 4
  • 1
4. ‘संस्कृत विश्व की प्राबीनतम भाषा है’ वाक्य में किस पद में सम्बन्ध कारक है-
  • प्राचीनतम
  •  संस्कृत
  • भाषा
  • विश्व की
5. ‘गेहूँ’ को संस्कृत में कहते हैं-
  • गोधूम
  • व्रीहिः
  • आढकी
  • माषः
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. अधोलिखित संख्याओं की संस्कृत लिखिए-
आठ, सोलह, बीस एवं तीन

7. किन्हीं पाँच पशुओं के नाम संस्कृत में लिखिए।

8. ‘उद्योगिनं पुरुषसिंहमुपैति लक्ष्मी सूक्ति का हिन्दी में अर्थ लिखिए।

9. ‘पठ्’ धातु का लट् लकार, मध्यमपुरुष का तीनों ववनों में रूप लिखिए।

10. ‘युष्मद्’ सर्वनाम शब्द का तृतीया विभक्ति के तीनों बवनों में रूप लिखिए।

11. ‘ताः विद्यालयं अगच्छन्’ का हिन्दी में अनुवाद कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. भाववाचक संज्ञा को परिभाषित कीजिए एवं उदाहरण भी लिखिए।

13. कृ धातु के लड्लकार के तीनों पुरुषों एवं तीनों बवनों में रूप लिखिए।

14. संस्कृत भाषा में व्याकरण ज्ञान का क्या महत्त्व है?

15. संस्कृत-शिक्षण में इण्टरनेट की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए

16. अधोलिखित वाक्यों का संस्कृत भाषा में अनुवाद कीजिए।
(क) हरि को नमस्कार है।
(ख) वह घर जाती है।
(ग) हम दोनों पढ़ते थे।
(घ) वृक्ष से पत्ते गिरते हैं।

17. अधोलिखित श्लोक का हिन्दी में भावार्थ लिखिए- अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोपसेविनः ।
चत्वारि तस्य वर्धन्ते आयुर्विद्यायशोबलम् ।।

18. संस्कृत भाषा शिक्षण में आदर्श-वचन के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment