UP DELED 1st Semester Science Question Paper 2024

UP DELED 1st Semester Science Question Paper 2024 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
प्रथम सेमेस्टर-2024
तृतीय प्रश्न-पत्र
(विज्ञान)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.  निम्न में से सत्य फल का उदाहरण है-
  • काजू
  • सेब
  • आम
  • अनानास
2. दही से मक्खन को पृथक करने की विधि है-
  • उर्ध्वपातन
  • वाष्पन
  • निस्पन्दन
  • अपकेन्द्रण
3. पौधों की कलम लगाना एक प्रकार का जनन है-
  • अलैंगिक जनन
  •  लैंगिक जनन
  • अनिषेचित जनन
  • कायिक जनन
4. गति के नियम के प्रतिपादक कौन हैं-
  • न्यूटन
  • आइन्सटाइन
  • कापरनिकस
  •  इनमें से कोई नहीं
5. निम्न में से कौन सा पदार्थ उर्ध्वपातक नहीं है-
  • नौसादर
  • आयोडीन
  • कपूर
  • नमक
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. हरे पौधों को स्वपोषी एवं जन्तुओं को परपोषी क्यों कहा जाता है?

7. जड़त्व का नियम क्या है?

8. आसवन से आप क्या समझते हैं?

9. घर्षण बल क्या होता है?

10. उर्ध्वपातन किसे कहते हैं?

11. अनुकूलन को परिभाषित कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. एक सरल पत्ती का नामांकित चित्र बनाइए।

13. बल को परिभाषित करते हुए उनके प्रकारों के नाम लिखिए।

14. ठोस, द्रव एवं गैस में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

15. स्वपरागण तथा परपरागण में क्या अन्तर है? स्पष्ट कीजिए।

16. मिश्रण को परिभाषित करते हुए इसके गुणों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

17. घूर्णन गति किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।

18. मुकुलन से क्या आशय है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment