UP DELED 1st Semester Shikshan Adhigam Ke Siddhant Question Paper 2024

UP DELED 1st Semester Shikshan Adhigam Ke Siddhant Question Paper 2024 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
प्रथम सेमेस्टर-2024
द्वितीय प्रश्न-पत्र
(शिक्षण अधिगम के सिद्धान्त)
[समय: 2:00 घण्टे] (पूर्णांक: 50)

निर्देशः
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के (बहुविकल्पीय, अतिलघु उत्तरीय तथा लघु उत्तरीय) प्रश्न हैं। बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.  “शिक्षण पुनर्बलन की आवश्यकताओं का क्रम है।” किसका कथन है-
  •  बी.एफ. स्किनर
  • रायबर्न
  • क्लार्क
  • रस्क
2. “शिक्षण का प्रमुख कार्य, विचारों तथ्यों एवं सूचनाओं को शिक्षार्थियों तक पहुँचाना है” किसका कथन है-
  • ब्रूनर
  •  हरबर्ट
  • फ्रोबेल
  • बी.एस. ब्लूम
3. शिक्षण अधिगम सिद्धान्त किसके लिए वैज्ञानिक आधार प्रस्तुत करते हैं-
  • शिक्षण के नियोजन
  • शिक्षण की व्यवस्था
  •  शिक्षण का मूल्यांकन
  • उपर्युक्त सभी
4. शिक्षण में उदाहरण के आधार पर छात्र आसानी से समझ जाते हैं-
  • संकल्पनाओं को
  •  कठिन तथ्यों को
  • अमूर्त भावों को
  •  उपर्युक्त सभी
5.प्रश्नोत्तर शिक्षण विधि किसके समय से चली आने वाली एक प्राचीन पद्धति है-
  • सुकरात
  • जॉन डी.वी.
  • रूसो
  •  स्मिथ
6. प्रश्न कौशल के घटक हैं-
  •  प्रश्नों की संरचना
  • प्रस्तुतीकरण
  • वितरण
  • उपर्युक्त सभी
7.  “अनुभव के द्वारा व्यवहार में होने वाले परिवर्तन को सीखना कहते हैं।” परिभाषा है-
  • कोहलर
  • गेट्स
  • पावलव
  • ब्रूनर
8. कक्षा में सम्प्रेषण का प्रारूप होता है-
  • शाब्दिक सम्प्रेषण
  • अशाब्दिक सम्प्रेषण
  • शाब्दिक एवं अशाब्दिक सम्प्रेषण
  • लिखित सम्प्रेषण
9.  “ज्ञात से अज्ञात की ओर” सूत्र की ओर सबसे पहले किसने ध्यान आकर्षित किया-
  • स्पेन्सर
  • हरबर्ट
  • ड्यूवी
  • प्लेटो
10. विद्यालय पर्यटन सर्वप्रथम किस शिक्षा शास्त्री की देन है-
  • प्रो. राय
  • रेमण्ड
  • प्लेटो
  • पी.एन. रॉय
11. शिक्षण प्रक्रिया को कौशल के रूप में किस संस्था ने सर्वप्रथम अध्ययन किया-
  • स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय
  • जे.एन.यू.
  • फोर्ट विलियम कॉलेज
  • एन.सी.ई.आर.टी.
12. जब छात्र टॉक (Talk) और चॉक से नहीं समझते हैं, तो शिक्षक प्रयोग करता है-
  • शिक्षण विधि
  • सहायक सामग्री
  • श्याम पट्ट
  • मौखिक कार्य
13. छात्रों में क्रियाशीलता का आन्दोलन सर्वप्रथम किसने किया-
  • रूसो
  • फिलपेट्रिक
  • फ्राबेल
  • माण्टेसरी
14. शिक्षण अधिगम सामग्री का कक्षा में प्रयोग करना चाहिए-
  • अधिक से अधिक
  • कम से कम
  •  आवश्यकतानुसार
  • कभी-कभी
15. “रुचि एक ऐसी प्रेरक शक्ति है, जो हमें किसी व्यक्ति वस्तु अथवा क्रिया के प्रति ध्यान देने हेतु प्रेरित करती है।” किसका कथन है-
  • ड्रेवर
  • क्रो एण्ड क्रो
  • बी.एस. ब्लूम
  • हरबर्ट
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. अशाब्दिक सम्प्रेषण क्या है?

17. लघु क्षेत्रीय पर्यटन से क्या अभिप्राय है?

18. बाल केन्द्रित शिक्षण की विशेषताएँ लिखिए।

19. दृष्टांत कौशल क्या है?

20. श्यामपट्ट कौशल के घटकों का नाम लिखिए।

21. अपेक्षित अधिगम स्तर का शाब्दिक अर्थ बताइए।

22. मिनी टूल किट के कुछ उपकरण बताइए।

23. पुनर्बलन कितने प्रकार का होता है?

24. फ्रोबेल के अनुसार शिक्षण सूत्र क्या है?

25. क्रियात्मक परक शिक्षण किस सिद्धान्त पर आधारित है?

26. किन्हीं दो नवीन शिक्षण विधियों का नाम बताइए।

27. शिक्षण अधिगम सामग्री के निर्माण में क्या सावधानी रखनी चाहिए?

28. सूक्ष्म शिक्षण की परिभाषा लिखिए।

29. शैक्षिक उद्देश्यों को प्रमुखतः किन तीन पक्षों में बांटा जाता है?

30. न्यूनतम अधिगम स्तर की आवश्यकता के लिए जिम्मेदार किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. सूक्ष्म शिक्षण सोपान क्या है?

32. श्रव्य दृश्य सामग्री कैसी होनी चाहिए।

33. शैक्षिक दूरदर्शन कार्यक्रम की आधारभूत प्रक्रिया बताइए।

34. निदानात्मक शिक्षण के प्रमुख साधनों का उल्लेख कीजिए।

35. किसी एक शिक्षण प्रविधि को विस्तार से समझाइए।

36. उपचारात्मक शिक्षण किसे कहते हैं? इस शिक्षण में प्रयुक्त होने वाली विधियों को भी समझाइए।

37. छात्र सहभागिता कौशल से आप क्या समझते हैं? कक्षा-कक्ष में छात्र सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

38. सम्प्रेषण प्रक्रिया में किन तत्त्वों का होना आवश्यक है? संक्षेप में बताइए।

39. शिक्षण अधिगम सामग्री के रख-रखाव में बरती जाने वाली सावधानियों को स्पष्ट कीजिए।

40. शिक्षण सिद्धान्त के प्रमुख आधारों का वर्णन कीजिए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment