UP DELED 1st Semester Samajik Adhyan Question Paper 2024

UP DELED 1st Semester Samajik Adhyan Question Paper 2024 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
प्रथम सेमेस्टर-2024
पंचम प्रश्न-पत्र
(सामाजिक अध्ययन)
[समय: 2:00 घण्टे] (पूर्णांक: 50)

निर्देशः
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के (बहुविकल्पीय, अतिलघु उत्तरीय तथा लघु उत्तरीय) प्रश्न हैं। बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.  त्रिपिटक ग्रन्थ है-
  •  जैन साहित्य का
  • बौद्ध साहित्य का
  • वैदिक साहित्य का
  • इन सभी का
2. आदिमानव का मुख्य सहयोगी जानवर था-
  • बकरी
  • घोड़ा
  • कुत्ता
  • गाय
3. कन्फ्यूशियस किस देश का रहने वाला था-
  • खुफू
  • फू-सी जापान
  •  चीन
  • भारत
4. चीन की महान दीवार का निर्माता कौन था-
  • किन शी हुआंग
  •  शू-आन
  • सुफी
  •  इनमें से कोई नहीं
5. ‘राजतरंगिणी’ ग्रन्थ की रचना किसने की-
  • कौटिल्य
  •  कल्हण
  • वेदव्यास
  •  मेगस्थनीज
6. नील नदी के किनारे किस सभ्यता का विकास हुआ-
  • सिन्धु सभ्यता
  • मेसोपोटामिया सभ्यता
  • मिस्र की सभ्यता
  • चीन की सभ्यता
7. शून्य अक्षांश (0°) रेखा को किस नाम से जाना जाता है-
  • भूमध्य रेखा
  • कर्क रेखा
  • मकर रेखा
  • रेडक्लिफ रेखा
8. संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है-
  • एशिया
  • अफ्रीका
  • यूरोप
  • ऑस्ट्रेलिया
9.  प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन था-
  • आर्यभट्ट
  • सुनीता विलियम्स
  • राकेश शर्मा
  • इनमें से कोई नहीं
10. पंचायती राज व्यवस्था की निम्नतम स्तर संस्था है-
  • गाँव
  • ग्राम पंचायत
  • नगर पालिका
  • जिला पंचायत
11. जिले का कामकाज देखने का मुख्य अधिकारी कौन है-
  • जिला विकास अधिकारी
  • जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
  • जिलाधिकारी
  • ग्राम प्रधान
12. अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय कौन हैं- 
  • रवीन्द्र नाथ टैगोर
  • प्रो. अमर्त्य सेन
  • सी. वी. रमन
  • इनमें से कोई नहीं
13. NASA की स्थापना कब हुई-
  • 19 जुलाई 1958
  • 20 जुलाई 1960
  • 21 जुलाई 1959
  • इनमें से कोई नहीं
14. “अर्थशास्त्र धन का विज्ञान है” यह कथन किसका है-
  • राबिन्सन का
  • जे.के. मेहता का
  •  कीन्स का
  • एडम स्मिथ का
15. भारत का राष्ट्रीय ध्येय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ कहाँ से लिया गया है-
  • ऋग्वेद से
  • कठोपनिषद से
  • यजुर्वेद से
  • मुण्डकोपनिषद् से
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. सबसे प्राचीनतम वेद का नाम लिखिए।

17. ‘अर्थशास्त्र’ पुस्तक के लेखक कौन थे?

18. पाषाण काल को कितने भागों में बाँटा गया है?

19. मेसोपोटामिया सभ्यता किस नदी घाटी में विकसित हुई थी?

20. ऋग्वेद में कितने मण्डल हैं?

21. जैन धर्म के संस्थापक कौन थे?

22. पुराणों की संख्या कितनी है?

23. मानचित्र के कितने घटक होते हैं?

24. इसरो का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

25. नगर निगम के अध्यक्ष का पदनाम क्या है?

26. सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिण्ड क्या कहलाते हैं?

27. विषुवत रेखा को कौन सी नदी दो बार काटती है?

28. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?

29. परिक्रमण गति किसे कहते हैं?

30. महाभारत के लेखक कौन थे?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. सप्त सैन्धव नदियों के नाम लिखिए।

32. सौरमण्डल या सौरपरिवार किसे कहते हैं?

33. चारों वेदों का नाम लिखिए तथा ऋग्वेद का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

34. नदियों के किनारे सभ्यताओं के विकसित होने के क्या कारण थे?

35. यातायात के दो नियम बताइए।

36. भारत देश के कोई पाँच पड़ोसी देशों के नाम एवं उनकी राजधानी का नाम लिखिए।

37. मानचित्रों की दो उपयोगिता बताइए।

38. सिन्धु घाटी सभ्यता की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

39. अक्षांश एवं देशान्तर रेखाओं में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

40. पृथ्वी पर कुल कितने महासागर हैं? इनमें सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment