UP DELED 2nd Semester Hindi Question Paper 2025

UP DELED 2nd Semester Hindi Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
द्वितीय सेमेस्टर-2025
षष्टम प्रश्न-पत्र
(हिन्दी)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Q1. ‘रानी केतकी की कहानी’ के रचयिता है-
  • प्रेमचन्द
  • जयशंकर प्रसाद
  • इंशा अल्ला खाँ
  • किशोरी लाल गोस्वामी
Q2. उच्चारण शिक्षण का सर्वाधिक उपयुक्त समय होता है-
  • प्राथमिक स्तर पर
  • माध्यमिक स्तर पर
  • स्नातक स्तर पर
  • परास्नातक स्तर पर
Q3. क्रिया के मूलरूप को कहते है-
  • कर्ता
  • विशेषण
  • धातु
  • कर्म
Q4. शब्द के आदि में जुड़कर अर्थ परिवर्तन कर देते हैं-
  • प्रत्यय
  • समास
  • उपसर्ग
  • शब्द शक्ति
Q5. जो शब्द समान अर्थ रखते हैं, उसे कहते हैं-
  • एकार्थी शब्द
  • अनेकार्थी शब्द
  • सार्थक शब्द
  • समानार्थी शब्द
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
Q6.  लिखित अभिव्यक्ति के दो उद्देश्य लिखिए?

Q7.  अर्थ की दृष्टि से शब्द के दो भेद बताइए?

Q8.  योजक चिह्न का प्रयोग करते हुए दो उदाहरण लिखिए?

Q9.  भाववाचक संज्ञा के चार उदाहरण लिखिए?

Q10.  पत्रलेखन की चार विशेषताएं लिखिए?

Q11. ‘पंच परमेश्वर’ कहानी के लेखक का नाम लिखिए?
लघु उत्तरीय प्रश्न
Q12. कहानी शिक्षण की प्रमुख विधियों का उल्लेख कीजिए?

Q13. प्राथमिक स्तर पर कविता शिक्षण की उपयोगी विधियाँ लिखिए?

Q14. समास के कितने भेद हैं?

Q15. उपसर्ग एवं प्रत्यय में अन्तर स्पष्ट कीजिए?

Q16. विराम चिन्हनों के प्रकार लिखिए?

Q17. सर्वनाम किसे कहते है? एवं सर्वनाम के प्रकार लिखिए।

Q18. अनौपचारिक पत्र किसे लिख सकते है? अनौपचारिक-पत्र लेखन के विभिन्न अंग लिखिए?

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment