UP DELED 2nd Semester Math Question Paper 2023 Pdf

UP DELED 2nd Semester Math Question Paper 2023 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
द्वितीय सेमेस्टर – 2023
चतुर्थ प्रश्न-पत्र
(गणित)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1.ऋण पूर्णांक संख्या है-
  •  -3/5
  • -5
  • 0
  • -√7
2. 9, 12, 18 का लघुत्तम समापवर्तक है-
  • 45
  • 36
  • 9
  • 27
3. निम्नलिखित में कौन परिमेय संख्या नही है-
  • 22/12
  • 0.78
  • π
  • 5/√36
4. (90.5)2 का मान है-
  • 90.25
  • 89.25
  • 91.25
  • 92.25
5. वर्ग 40-50 का मध्य बिन्दु (वर्ग) चिह्न है-
  • 40
  • 45
  • 50
  • इनमें से कोई नहीं
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. एक कक्ष की लम्बाई 10 मीटर, चौड़ाई 6 मीटर और ऊँचाई 5 मीटर है। कक्ष की चारों दीवारों का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

7. दो संख्याओं का योग 15 है। उनमें से एक संख्या दूसरी की 4 गुनी है तो संख्याओं को ज्ञात कीजिये।

8. 6 सेमी और 4 सेमी के दो घनो को पिघलाकर एक बड़ा घन बनाया गया। बड़े घन का आयतन ज्ञात कीजिए।

9. हल कीजिए-
(x+1) (x-a)/a

10. 89 के अंको को परस्पर बदलने में प्राप्त संख्या मूल संख्या से कितनी अधिक होगी।

11. एक सायकिल के पहिये की त्रिज्या 21 सेमी है। 100 चक्कर लगाने में पहिया कितनी दूरी तय करेगा।
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. निम्नलिखित आकड़ो के लिए 5 का वर्ग अन्तराल लेकर संचयी बारम्बारता सारणी बनाइए।
4, 8, 11, 15, 16, 20, 28, 27, 26, 40, 32, 48

13. एक आयताकार मैदान का क्षेत्रफल 0.75 हेक्टेयर है यदि इस मैदान की एक भुजा 250 मी. हो तो दूसरी भुजा ज्ञात कीजिए।

14. x * (y-z) = xy – xz को सत्यापित कीजिए, जहाँ
x = 2/3, y = 5/2 , z = -3/2

15. एक फार्म हाउस में (x+2y) पंक्तियाँ हैं। प्रत्येक पंक्ति में (x+2y) पेड़ लगे है। ज्ञात कीजिए-

(1) फार्म हाउस में कुल कितने पेड़ है।

(2) यदि x=3, y=2 तो फार्म हाउस में पेड़ो की कुल कितनी संख्या है?

16. बिन्दुओं (0, 4) (0, -4) और (6, 0) से बने त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

17. नीचे चित्र में ∆ABC तथा ∆PQR समरूप है। APQR की शेष भुजाएं ज्ञात कीजिये।


18. एक घन की कोर की लम्बाई 12 सेमी है तो उसका आयंतन विकर्ण की लम्बाई तथा सम्पूर्ण पृष्ठ ज्ञात कीजिए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment