UP DELED 3rd Semester Sanskrit Question Paper 2022

UP DELED 3rd Semester Sanskrit Question Paper आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
तृतीय सेमेस्टर-2022
सप्तम् प्रश्न-पत्र
(संस्कृत)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. संस्कृत में माहेश्वर सूत्रों की संख्या है- 
  • 8
  • 12
  • 10
  • 14
2. ट का उच्चारण स्थान है-
  • कण्ठ
  • तालु
  • मूर्धा
  • ओष्ठ
3. कौन सा शब्द नपुंसकलिंग है-
  • बालक
  • नदी
  •  एतत्
  • विद्यालय
4. रमेशः में कौन सी सन्धि है-
  • दीर्घ सन्धि
  • गुण सन्धि
  • वृद्धि सन्धि
  • यण सन्धि
5. राजपुरुषः में समास है
  • तत्पुरुष समास
  • कर्मधारय समास
  • द्विगु समास
  • बहुव्रीहि समास
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. दीर्घ सन्धि के सूत्र लिखकर स्पष्ट कीजिए।

7. नदी शब्द के प्रथमा विभक्ति के तीनों वचनों में रूप लिखिए।

8. उन्नीस संख्या को संस्कृत में लिखिए।

9 ‘नमः’ के योग में कौन सी विभक्ति लगती है?

10. ‘पठ्’ धातु के लोट् लकार प्रथम पुरुष के रूप लिखिए।

11. ‘चौमासा’ में कौन सा समास है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. ‘कृ’ धातु का लृट् लकार का रूप लिखिए।

13. 11 से 20 तक की गिनती (संख्या) को संस्कृत में लिखिए।

14. निम्नलिखित श्लोक का हिन्दी में अर्थ लिखिए-
प्रिय वाक्य प्रदानेन, सर्वे तुष्यन्ति जन्तवः ।
तस्माद् तदैव वक्तव्यं वयने का दरिद्रता ।।

15. उपसर्ग एवं प्रत्यय का अन्तर स्पष्ट कीजिए।

16 शिक्षण अधिगम में श्रव्य एवं दृश्य उपकरणों को सोदाहरण समझाइये ।

17 यण सन्धि की सूत्र के माध्यम से सोदाहरण व्याख्या कीजिए।

18. संस्कृत में कारक कितने होते हैं नाम सहित लिखिए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment