UP DELED 4th Semester Aarambhik Star Par Bhasha Aur Ganit Ke Pathan Lekhan Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –
UP DELED 4th Semester Aarambhik Star Par Bhasha Question Paper 2025
प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर-2025
प्रथम प्रश्न-पत्र
(आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन, लेखन-क्षमता का विकास)
(समय: 2:00 घण्टे) (पूर्णांक : 50)
निर्देशः
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द का प्रकार नहीं है-
(1) तद्भव
(2) तत्सम
(3) देशी
(4) योगरूढ़
2. अक्षिप्त व्यंजन कहलाते हैं-
(1) ड़, ढ़
(2) य, व
(3) र, ल
(4) श, ह
3. ‘मुझसे बैठा नहीं जाता’ वाच्य का उदाहरण है-
(1) भाववाच्य
(2) कर्मवाच्य
(3) कर्तृवाच्य
(4) उभयवाच्य का
4. निम्न में से एक परिमेय संख्या हैं-
(1) q≠0
(2) P/z
(3) p≠0
(4) इनमें से कोई नहीं
5. श्वाँस के आधार पर व्यंजनों का वर्गीकरण होता है- 1
(1) सघोष एवं अघोष
(2) स्पर्श एवं ऊष्म
(3) अव्यप्राण एवं महाप्राण
(4) अनुस्वार एवं अनुनासिक
6. किसी संख्या के दाहिनी ओर शून्य रखने पर वह संख्या बढ़ जाती है-
(1) 5 गुना
(2) 2 गुना
(3) 20 गुना
(4) 10 गुना
7. ‘तुरंग’ शब्द का पर्यायवाची है
(1) शेर
(2) घोड़ा
(3) हाथी
(4) मोर
8. देवनागरी लिपि नहीं होती है
(1) हिन्दी भाषा की
(2) संस्कृत भाषा की
(3) गुजराती भाषा की
(4) मराठी भाषा की
9. शुद्ध वर्तनीयुक्त शब्द है
(1) अन्त्याक्षरी
(2) अन्ताक्षरी
(3) अन्तक्षरी
(4) अनताक्षरी
10. सोच समझकर खर्च करने वाले का कहते हैं
(1) कृपण
(2) अपव्ययी
(3) कंजूस
(4) मितव्ययी
11. संख्या 4547 में 5 का अंकित मान है
(1) 500
(2) 5
(3) 50
(4) इनमें से कोई नहीं
12. ‘उपकार’ का विलोम है.
(1) परोपकार
(2) सदाचार
(3) अपकार
(4) कदाचार
13. तीन अंकों की सबसे पहली संख्या होती है-
(1) 999
(2) 101
(3) 190
(4) 100
14. वसन शब्द का अर्थ है
(1) कपड़ा
(2) बुरी आदत
(3) तीर
(4) ये मभी
15. “लेखन एक शारीरिक क्रिया है जिसमें बालकों के हाथों की गतिविधियां करनी पड़ती है। यह कथन है-
(1) सुकरात
(2) प्लेटो
(3) माण्टेसरी
(4) एनी बेसेंट
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. स्वर के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
17. विकारी शब्द किसे कहते हैं?
18. सम संख्या किसे कहते हैं?
19. रचना के आधार पर वाक्य के भेद लिखिए।
20. ‘गणेश’ शब्द के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
21. अनुनासिक वर्ण किसे कहते हैं? दो उदाहरण लिखिए।
22. श्रुतलेख से आप क्या समझते हैं?
23. अनुस्वार एवं अनुनासिक का चिह्न स्पष्ट कीजिए।
24. गुणा में कौन-कौन सी संक्रियाएँ होती हैं? लिखिए।
25. समानार्थी शब्द के दो उदाहरण लिखिए।
26. श, ष एवं स का उच्चारण स्थान लिखिए।
27. ऐच्छिक शब्द का विलोम लिखिए।
28. आघात किसे कहते हैं?
29. पठन कितने प्रकार का होता है?
30. कोठारी आयोग ने गणित के विषय में क्या कहा था?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. लेखन में वर्तनी अशुद्धि निवारण के उपाय बताइए।
32. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद लिखिए।
33. विराम चिह्नों के प्रकार लिखिए।
34. आरंभिक स्तर पर पठन की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।
35. गणित की संक्रियाओं में शून्य का महत्त्व स्पष्ट कीजिए।
36. श्रवण कौशल के उद्देश्य लिखिए।
37. वाक्य के आवश्यक तत्त्व कौन-कौन से हैं? लिखिए।
38. आप कविता द्वारा संख्याओं का क्रम कैसे सिखायेंगे? उदाहरण लिखिए।
39. गणित शिक्षण की आवश्यकता पर टिप्पणी लिखिए।
40. संख्या 8350 को 5 से भाग दीजिए और भाज्य, भाजक, भागफल और शेषफल लिखिए।