UP DELED 4th Semester Hindi Question Paper 2025

UP DELED 4th Semester Hindi Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

UP DELED 4th Semester Hindi Question Paper 2025

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर-2025
षष्टम् प्रश्न-पत्र
(हिन्दी)

(समय : 1:00 घण्टा)  (पूर्णांक: 25)

निर्देशः

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. अनुस्वार एवं विसर्ग कहलाते हैं-

(1) स्वर
(2) व्यंजन
(3) अयोगवाह
(4) उत्क्षिप्त

2. सुन्दरता शब्द में संज्ञा है-

(1) व्यक्तिवाचक
(2) भाववाचक
(3) जातिवाचक
(4) समुदायवाचक

3. ‘आँसू’ किस कवि की कृति है-

(1) प्रेमचन्द
(2) जयशंकर प्रसाद
(3) महादेवी
(4) सुमित्रा नन्दन

4. हलन्त वर्ण कहलाते हैं-

(1) स्वर युक्त व्यंजन
(2) स्वर रहित व्यंजने
(3) संयुक्त व्यंजन
(4) शुद्ध स्वर

5. ‘राजपुरुष’ में समास है-

(1) कर्मधारय
(2) तत्पुरुष
(3) द्विगु
(4) बहुब्रीहि

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

6. वाचन के चार प्रकार लिखिए।

7. मैथिलीशरण गुप्त के दो काव्यों के नाम लिखिए।

8. कारक किसे कहते हैं?

9. ‘असतो मा सद् गमय’ सूक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

10. नदीशः एवं इत्यादि शब्द का संधि विच्छेद कीजिए।

11. ‘पतन्ति’ शब्द का संस्कृत भाषा में वाक्य प्रयोग कीजिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

12. उच्चारण के मुख्य तत्वों का उल्लेख कीजिए।

13. छात्रों के लिए पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ना क्यों आवश्यक है?

14. अनिवार्य संस्कृत में उच्चारण दोषों के निराकरण के उपायों का उल्लेख कीजिए।

15. प्रयाग में लगने वाले ‘महाकुम्भ’ का महत्त्व बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।

16. निम्नलिखित श्लोक का अर्थ लिखिए
अक्रोधेन जयेत्क्रोधम् असाधुं साधुना जयेत् ।
जयेत्कदर्य दानेन जयेत्सत्येन चामृतम् ।।

17. लेखन किसे कहते हैं? एवं लेखन के भेद को लिखिए।

18. आत्मकथा एवं जीवनी में अन्तर बताते हुए एक-एक रचना का नामोल्लेख कीजिए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment