UP DELED 4th Semester Math Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –
UP DELED 4th Semester Math Question Paper 2025
प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर-2025
चतुर्थ प्रश्न-पत्र
(गणित)
(समय : 1:00 घण्टा) (पूर्णांक : 25)
निर्देशः
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अत्ति लघु उत्तरीय प्रश्नों तथा लघु उत्तरीय प्रश्नों को हल कीजिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. √(b/a) × √(c/b) × √(a/c) का मान होगा-
(1) abc
(2) √(abc)
(3) 1
(4) 1/(abc)
2. यदि sinθ = 1/2 हो तो tanθ का मान होगा-
(1) √(3)
(2) 1/(√2)
(3) 1/3
(4) 1/(√2)
3. स्पर्श रेखा और स्पर्श बिन्दु से खींची गई त्रिज्या कितना कोण बनाती है-
(1) 60°
(2) 90°
(3) 45°
(4) 180°
4. एक पाँसा उछालने पर प्रत्येक बार सम संख्या आने की प्रायिकता होगी-1
(1) 1/2
(2) 1/4
(3) 1/5
(4) 1/6
5. 0.000008 का घनमूल है –
(1) 0.002
(2) 0.02
(3) 0.08
(4) 0.0002
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. x²+5x+6 को गुणनखण्ड रूप में लिखिए।
7. sin 60°+cos60°-tan 60° का मान ज्ञात कीजिए।
8. एक वृत्त का क्षेत्रफल 154 वर्ग सेमी है, वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
9. एक समचर्तुभुज के विकर्ण 5 से.मी. और 7 से.मी. हैं, इसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
10. एक शंकु की तिरछी ऊँचाई 21 से.मी. तथा त्रिज्या 8 से.मी. है। शंकु का वक्रपृष्ठ ज्ञात कीजिए।
11. 7, 3, 8, 11, 5, 19, 7, 2, 7, 7 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. पाँच वर्ष पूर्व पिता एवं पुत्र की आयु का योग 40 वर्ष था। अब उनकी आयु का अनुपात 4:1 है। पुत्र की बर्तमान आयु क्या है?
13. x+y=7 तथा 3x-2y = 11 को हल कीजिए।
14. किसी 10 से.मी. त्रिज्या वाले वृत्त की जीवा 16 से.मी. लम्बी है। केन्द्र से जीवा की दूरी ज्ञात कीजिए।
15. समलम्ब की समान्तर भुजाएँ 15 मी. और 8 मी. हैं और उनके बीच की दूरी 12 मी. है। समलम्ब से घिरे क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
16. एक बेलन की ऊँचाई 18 से.मी. तथा त्रिज्या 10.5 से. मी. है। बेलन के सम्पूर्ण पृष्ठ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
17. किसी कक्षा के 24 छात्रों की आयु (वर्षों में) के आंकड़े निम्नलिखित हैं-
आयु (वर्षों में) | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 |
छात्र | 4 | 5 | 4 | 6 | 5 |
आंकड़ों की मध्यिका ज्ञात कीजिए।
18. यदि एक थैले में समान आकार की 100 गेंदों में से 50 गेंदे लाल रंग की, 30 गेंदे नीले रंग की, 15 गेंदे पीले रंग की तथा 5 गेंदे हरे रंग की हों, तो थैले में से एक नीले रंग की गेंद निकालने की संभावना क्या होगी?