UP DELED 4th Semester Science Question Paper 2025

UP DELED 4th Semester Science Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

UP DELED 4th Semester Science Question Paper 2025

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर-2025
तृतीय प्रश्न-पत्र
(विज्ञान)

(समय : 1:00 घण्टा) (पूर्णांक : 25)

निर्देशः

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पच्चास (50) शब्दों में लिखिए।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. गैलेना किस धातु का अयस्क है-

(1) लेड (Pb)
(2) कॉपर (Cu)
(3) लोहा (Fe)
(4) जिंक (Zn)

2. वातावरण और जीवधारियों के पारस्परिक सम्बन्धों से क्या बनता है-1

(1) समुदाय
(2) पारिस्थितिक तन्त्र
(3) जीवोम
(4) खाद्य जाल

3. किस सेल को पुनः आवेशित किया जा सकता है-1

(1) शुष्क सेल
(2) डेनियल सेल
(3) वोल्टीय सेल
(4) सीसा संचायक सेल

4. नोबेल गैस का उदाहरण है-

(1) रेडॉन
(2) हाइड्रोजन
(3) ऑक्सीजन
(4) कार्बन डाई आक्साइड

5. सर्वाहारी जन्तु किस प्रकार का भोजन ग्रहण करते हैं –

(1) मांसाहार
(2) शाकाहार
(3) दोनों
(4) उपर्युक्त में से कोई नहीं

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

6. विद्युत धारा से आप क्या समझते हैं? इसका मात्रक लिखिए।

7. मानव में पाए जाने वाले किन्हीं दो अवशेषी अंगों के नाम लिखिए।

8. सोडियम धातु की जल से अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।

9. प्राथमिक उपचार के किन्हीं दो उद्देश्यों को लिखिए।

10. एड्स किस विषाणु के द्वारा होता है?

11. किसी परिपच में 5 एम्पियर की धारा एक घण्टे के लिए प्रवाहित की जाती है। आवेश की मात्रा की गणना कीजिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न

12. जैविक घटक क्या होता है? इनके घटकों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

13. हीमोफीलिया रोग के कारण तथा लक्षण बताइए।

14. मेंडलीफ की आवर्त सारिणी के लाभ तथा दोष का उल्लेख कीजिए।

15. ओम का नियम क्या है? समझाडाए।

16. धातु तथा अधातु में अन्तर लिखिए।

17. लैमार्कवाद तथा डार्विनवाद के सिद्धान्तों में मुख्य अन्तर क्या है? म्पाट कीजिए।

18. रुधिर कणिकाएं कितने प्रकार की होती है? उनके नाम तथा किसी एक रुधिर कणिका के कार्य लिखिए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment