द्वीप, स्थलखण्ड के ऐसे भाग हैं जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता है। यह महासागर, सागर, झील व नदी में हो सकता है। भारत में कुल 1300 से अधिक द्वीप हैं जो बंगाल की खाड़ी, अरब सागर, नदी और झील में बिखरे हैं। अरब सागरीय द्वीप प्राचीन भूमण्डल के अवशिष्ट भाग हैं तथा प्रवाल भित्ति द्वारा निर्मित हैं । बंगाल की खाड़ी के द्वीप म्यांमार की अराकानयोमा की विस्तृत निमज्जित टरशियरी पर्वतमाला की धरातलीय विशेषता के परिचायक हैं तथा समुद्र तल से 750 मीटर की ऊँचाई तक स्थित हैं। इस प्रकार ये द्वीप निमज्जित उच्च भूमि के अवशेष हैं।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का सबसे महत्वपूर्ण द्वीप समूह है। इसमें 800 से अधिक द्वीप हैं जिनमें 550 द्वीप अंडमान द्वीप समूह में और 22 द्वीप निकोबार द्वीप समूह में अवस्थित हैं? मध्य अंडमान (1536 वर्ग किमी.) भारत का सबसे बड़ा द्वीप है।* तदोपरान्त क्रमशः उत्तरी अंडमान (1376 वर्ग किमी.) एवं दक्षिणी अंडमान (1211 वर्ग किमी.) द्वीप का स्थान है। छोटा अंडमान द्वीप ओंग जनजाति के अधिवास हेतु सुप्रसिद्ध है।* यहाँ पर नारकोंडम सुसुप्त एवं बैरन द्वीप सक्रिय ज्वालामुखी है। ध्यातव्य है कि बैरन द्वीप दक्षिण एशिया एवं भारत का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है, जिसका प्रथम उद्गार 1787 ई० में हुआ था। अंडमान द्वीप की सर्वोच्च चोटी सैडल चोटी (732 मीटर) है जो उत्तरी अंडमान में स्थित है। जबकि ग्रेट निकोबार द्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट थुलियार (642 मी.) है। डंकन पास छोटा अंडमान व दक्षिणी अंडमान के बीच स्थित है।* 10 डिग्री चैनल अंडमान व निकोबार को अलग करता है। वास्तव में यह 10° उत्तरी अक्षांश रेखा का अनुसरण करता है। इस चैनल की चौड़ाई लगभग 150 किमी. है। भारत का दक्षिणतम बिन्दु पिगमेलियन प्वाइंट (इंदिरा प्वांइट) ग्रेट निकोबार पर स्थित है।*
अण्डमान व निकोबार के पर्वत शिखर | ||
शिखर | अवस्थिति | ऊँचाई |
• सैडल पीक | उत्तरी अण्डमान | 732 मी. |
• माउंट डियोवोली | मध्य अण्डमान | 515 मी. |
• माउंट कोयोबो | दक्षिणी अण्डमान | 460 मी. |
• माउंट हैरियट | दक्षिणी अण्डमान | 450 मी. |
• माउंट थुलियर | ग्रेट निकोबार | 642 मी. |
हुगली नदी के मुहाने के निकट गंगा सागर द्वीप स्थित है। हाल में यहाँ न्यू मूरे द्वीप निर्मित हुआ है।* यह भारत एवं बांग्लादेश के बीच अधिकार के लिए विवादित है। वर्तमान में यह समुद्र में निमज्जित हो गया है। पम्बन द्वीप मन्नार की खाड़ी में स्थित है।* यह रामेश्वरम द्वीप के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह भारतीय प्रायद्वीप एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है। आंध्र प्रदेश के निकट पुलीकट झील में श्री हरिकोटा द्वीप स्थित है। यहाँ इसरो का उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र स्थित है। व्हीलर द्वीप (वर्तमान में इसकी संज्ञा हो गई है- अब्दुल कलाम द्वीप) ओडिशा के तट पर महानदी- ब्रह्माणी के मुहाने पर स्थित है।* यह मिसाइल परीक्षण के कारण सदैव चर्चा में बना रहता है। लैंडफॉल द्वीप अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप है। कोको जल मार्ग इसे म्यांमार के कोको द्वीप से अलग करता है, जहाँ चीन ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी तंत्र लगाया हुआ है। मध्य अण्डमान अंडमान-निकोबार का सबसे बड़ा द्वीप है।* दक्षिणी अण्डमान में अण्डमान निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर स्थित है। एक अन्य द्वीप हेयर द्वीप तूतीकोरन से 4 किमी. दूर है। यह प्रवाल निर्मित है।
अरब सागर में केरल के मालाबार तट से लगभग 250- 300 किमी. दूर लक्षद्वीप समूह स्थित है। यह 36 द्वीपों का समूह है, जो प्रवाल द्वीपों के उदाहरण हैं। ये अंतः सागरीय ज्वालामुखी चबूतरों पर चूने से निर्वाह करने वाले मूंगा जीवों के अस्थिपंजरों से निर्मित हैं।* 1973 में इस द्वीप समूह का नाम लक्षद्वीप रखा गया। इसके पूर्व इसको लंकादीव, मिनीकाय तथा एमीन द्वीव संज्ञाओं से अभिहित किया जाता था। लक्षद्वीप के सबसे उत्तरी द्वीप समूह को अमीन दीवा और सबसे दक्षिणी द्वीप समूह को मिनीकाय कहा जाता है। ध्यातव्य है कि 9° चैनल द्वारा मिनीकाय उत्तर के शेष द्वीपों से अलग होता हैं ‘एंडरॉथ’ लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। जबकि अमीनदीव लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप समूह है।* कवरत्ती द्वीप लक्षद्वीप की राजधानी है, जो कवस्ती द्वीप पर स्थित है। * मिनिकॉय द्वीप 8° चैनेल के द्वारा मालदीव से अलग होता है।* विलिंगटन द्वीप केरल राज्य के कोच्चि शहर का भाग है। खम्भात की खाड़ी में ड्यूद्वीप 12 किमी. लम्बा द्वीप है।* नर्मदा तथा ताप्ती नदियों के मुहाने पर खदियावेट एवं अलियावेट मुख्य द्वीप हैं। * एलीफेंटा द्वीप मुम्बई के पास है, जो गेटवे ऑफ इण्डिया (मुंबई) से 10 किमी. दूर है। यह गुफा मंदिरों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। सालसेट द्वीप पर मुंबई और थाणे शहर बसे हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा 1 सितम्बर, 2016 को घोषित विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली है, जो कि ब्रह्मपुत्र नदी (असोम) में स्थित है। यह विश्व का सबसे बड़ा मध्य नदी डेल्टा तंत्र का भी निर्माण करता है। ध्यातव्य है कि इससे पूर्व विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप ब्राजील में स्थित माराजों द्वीप था।
भारत का वृहद जल विभाजक
भारत में बरसात का जल दो प्रवाह तंत्रों में विभक्त होता हैः
(1) बंगाल की खाडी का प्रवाह तन्त्र जिसमें देश की अधिकांश प्रवाह बेसिन जैसे ब्रह्मपुत्र, गंगा, महानदी, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी का जल जाता है। इसका कारण भारत के सामान्य ढाल का पश्चिम से पूरब होना है।
(2) अरब सागर का प्रवाह तन्त्र जिसमें नर्मदा, ताप्ती, साबरमती, माही एवं अन्य छोटी नदियों का जल जाता है।
इन दोनों प्रवाह तन्त्रों को अलग करने वाली रेखा भारत की वृहद् जलविभाजक कहलाती है जो पश्चिमी घाट, सतपुड़ा, विन्ध्याचल तथा अरावली की ऊँची चोटियों से होकर गुजरती है। ये ऊँची चोटियाँ तमिलनाडु में महेन्द्रगिरि, केरल में अनाइमुडी, कर्नाटक में मुलनगिरि, महाराष्ट्र में महाबलेश्वर एवं कल्शूबाई, मध्य प्रदेश में सतपुड़ा पर धूपगढ़ एवं विन्ध्याचल में अमरकंटक एवं जानपावों पहाड़ी राजस्थान में अरावली की गुरुशिखर एवं दिल्ली कटक तथा शिमला एवं मानसरोवर हैं।
भारत का वृहद् जलविभाजक देश के पश्चिमी भाग जैसे पश्चिमी घाट पर्वत, सतपुड़ा, विन्ध्याचल तथा अरावली की सर्वोच्च चोटियों से होकर गुजरता है, परिणामतः देश में वर्षा का अधिकांश जल नदियों द्वारा बंगाल की खाड़ी में ले जाया जाता है।
यह भी पढ़ें : तटीय मैदान (The Coastal Plain
FAQs
Q1. लक्षद्वीप की राजधानी क्या है?
Ans. कावारत्ती।
Q2. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को कौन सा जल निकाय अलग करता है?
Ans. 10 डिग्री चैनल।
Q3. लक्षद्वीप का सबसे उत्तरी द्वीप कौन सा है?
Ans. बित्रा।
Q4. लक्षद्वीप में कितने बसे हुए द्वीप हैं?
Ans. 10
Q5. लक्षद्वीप का राज्य पक्षी कौन सा है?
Ans. नोडी टर्न।
Q6. लक्षद्वीप में बिजली आपूर्ति का वोल्टेज क्या है?
Ans. 220 वोल्ट।
Q7. लक्षद्वीप का सबसे छोटा द्वीप कौन सा है?
Ans. बेट्रा।
Q8. लक्षद्वीप में किस नृत्य में तलवारों का उपयोग होता है?
Ans. कोलकाली नृत्य।
Q9. लक्षद्वीप में कितनी प्रतिशत जनसंख्या इस्लाम का पालन करती है?
Ans. 93% से अधिक।
Q10. लक्षद्वीप में किस मंत्रालय का प्रशासन है?
Ans. गृह मंत्रालय।
1 thought on “द्वीप समूह (Islands)”