होली : पाठ -15

रंग रंगीली होली आई,
सबके मन को होली भायी।
खेलें- कूदें खुशी मनाएँ,
ढोल बजाकर होली गाएँ।

निकल पड़ी मित्रों की टोली,
सबने मिलकर खेली होली।
आओ, लाल गुलाल लगाएँ,
पिचकारी से रंग उड़ाएँ।

पुए और पकवान बनाएँ,
जो घर आए, उसे खिलाएँ।
सबको अपने गले लगाएँ,
होली का संदेश सनाएँ।

यह भी पढ़ें: बरखा और मेघा : पाठ -14

बातचीत के लिए

1. आप होली पर क्या-क्या करते हैं?
Ans.
मैं होली पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ रंग खेलता/खेलती हूँ। सबको गुलाल लगाता/लगाती हूँ, पिचकारी से रंग उड़ाता/उड़ाती हूँ। हम ढोल बजाते हैं, गाने गाते हैं और खूब नाचते हैं। माँ स्वादिष्ट पकवान बनाती हैं, जैसे पुए, गुजिया और दही बड़े। हम रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भी मिठाइयाँ खिलाते हैं।

2. आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं?
Ans.
मैं होली, दीपावली, रक्षाबंधन, दशहरा, जन्माष्टमी, ईद और क्रिसमस जैसे त्योहार मनाता/मनाती हूँ।

3. वे त्योहार आप कैसे मनाते हैं?
Ans.

• होली: रंग, गुलाल और पकवानों के साथ

• दीपावली: घर साफ करते हैं, दीये जलाते हैं, मिठाइयाँ बाँटते हैं

• रक्षाबंधन: बहन राखी बाँधती है, भाई उसे उपहार देता है

• दशहरा: रामलीला देखते हैं और रावण दहन होता है

• जन्माष्टमी: भगवान कृष्ण की झाँकी सजाते हैं, भजन गाते हैं

• ईद: नए कपड़े पहनते हैं, सेवई खाते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं

• क्रिसमस: क्रिसमस ट्री सजाते हैं, केक खाते हैं और सैंटा क्लॉज़ की कहानियाँ सुनते हैं

4. छोटे समूह में अपने मित्रों के साथ मिलकर इन प्रश्‍नों के उत्तर लिखिए –

(i) कविता में किस त्योहार की बात की गई है?
Ans.
कविता में होली त्योहार की बात की गई है।

(ii) कविता में खाने की कौन-सी वस्तुओ के नाम हैं?
Ans.
पुए और पकवान

(iii) कविता में से शब्द खोजकर लिखिए–
Ans.
खुशी, टोली, पिचकारी , लगाएं, उड़ाएं, बनाएं, खिलाएं।

शब्दों का खेल

1. दिए गए शब्दों को पढ़िए। पहली ध्वनि पहचानिए। अलग ध्वनि से शुरू होने वाले शब्द पर गोला बनाइए –

Ans.

2. नीचे दिए गए शब्दों को लिखिए –

Ans. बच्चे इसे स्वयं लिखेंगे।

3. नीचे दए चत्रों के नाम बताइए –

Ans. बच्चे इसे स्वयं लिखेंगे।

4. नीचे दिए शब्दों में ‛ओ’( ो) या ‛औ’ ( ौ) की मात्रा लगाकर शब्द लिखिए –

Ans. बच्चे इसे स्वयं लिखेंगे।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment