जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ : पाठ -16

जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ,
हरा-भरा संसार बसाओ,
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।

हरियाली से है खुशहाली,
सुंदरता मन हरने वाली।
पेड़ों और प्रकृति का नाता,
जैसे हो बच्चों की माता।

फूल और फल तुम पाओ,
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।

यह भी पढ़ें : होली : पाठ -15

बातचीत के लिए

1. आप अपना जन्मदिन कब मनाते हैं?
Ans.
मैं अपना जन्मदिन हर साल __________ (यहाँ आप अपनी जन्मतिथि भरें) को मनाता/मनाती हूँ।

2. आप अपने जन्मदिन पर क्या-क्या करते हैं?
Ans.
मैं अपने जन्मदिन पर नए कपड़े पहनता/पहनती हूँ, केक काटता/काटती हूँ और दोस्तों को बुलाकर पार्टी करता/करती हूँ। मेरे माता-पिता और दोस्त मुझे उपहार देते हैं और आशीर्वाद भी देते हैं।

3. कविता में जन्मदिन पर क्या करने के  लिए कहा गया है?
Ans.
कविता में जन्मदिन पर पेड़ लगाने के लिए कहा गया है ताकि हमारा संसार हरा-भरा, सुंदर और खुशहाल बना रहे।

4. क्या होता अगर-

(i) सभी अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाते ?
Ans.
अगर सभी लोग अपने जन्मदिवस पर एक-एक पेड़ लगाते, तो धरती हरियाली से भर जाती, प्रदूषण कम होता और पर्यावरण स्वस्थ बना रहता।

(ii) सभी जन्मदिवस पर स्वच्छता के कार्य करते?
Ans.
अगर सभी जन्मदिन पर सफाई करते, तो हमारे आसपास की जगहें साफ-सुथरी रहतीं, बीमारियाँ कम होतीं और लोगों में स्वच्छता की आदत भी बन जाती।

शब्दों का खेल

1. समान लय वाले शब्द खोजकर लिखिए –

(i) फल – बल, चल, हल, कल, नल

(ii) माता – जाता, खाता, आता, पाता, लाता

(iii) फूल – भूल , कूल, शूल, धूल, छूल

(iv) हरियाली – प्याली, घरवाली, कामवाली, निराली, दुलारी

2. सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए –

(i) माली ने धरती में ………..बीज………….. बोया  (बीज / चीज)

(ii) बड़े प्यार से उसमें ………….जल………… डाला ।  (जल, फल)

(iii) छोटा-सा, नन्हा-सा ………….पौधा………… उग आया। (पौधा / सौदा)

3. पेड़ों के नाम खोजकर लिखिए –

Ans.

नीम
अशोक
पीपल
बेर
इमली
आम

4. अपने घर के आस-पास के चार पेड़ों के नाम लिखिए –
Ans.
पीपल , नीम , आम, अमरूद

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

1 thought on “जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ : पाठ -16”

Leave a Comment