UP DELED 4th Semester Hindi Question Paper 2026 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा, आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे। आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –
प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर-2026
षष्टम् प्रश्न-पत्र
(हिन्दी)
समय : 1:00 घण्टा) (पूर्णांक : 25
निर्देशः
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. हलन्त वर्ण कहलाते हैं-
(1) शुद्ध स्वर
(2) संयुक्त व्यंजन
(3) स्वर रहित व्यंजन
(4) स्वर युक्त व्यंजन
Ans. (3) स्वर रहित व्यंजन
2. चिदंबरा के रचियता हैं-
(1) तुलसीदास
(2) कबीरदास
(3) जायसी
(4) सुमित्रानन्दन पन्त
Ans. (4) सुमित्रानन्दन पन्त
3. ‘बेर’ का संस्कृत शब्द होगा-
(1) बदरीफलम्
(2) दाडियम्
(3) आम्रफलम्
(4) जम्बू फलम्
Ans. (1) बदरीफलम्
4. अशुद्ध शब्द की पहचान कीजिए-
(1) प्रभू
(2) प्रतिष्ठ
(3) प्रणाम
(4) प्रकाण्ड
Ans. (1) प्रभू
5. य, र, ल, व व्यंजन होते हैं-
(1) ऊष्म व्यंजन
(2) अंतस्थ व्यंजन
(3) स्पर्श व्यंजन
(4) संयुक्त व्यंजन
Ans. (2) अंतस्थ व्यंजन
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. शुद्ध उच्चारण के प्रमुख तत्त्व कौन-कौन हैं?
Ans. वर्णों का सही उच्चारण, उचित स्वराघात, स्पष्टता, शुद्ध ध्वनि तथा उचित गति शुद्ध उच्चारण के प्रमुख तत्त्व हैं।
7. अनुच्छेद लेखन की किन्हीं दो शैलियों का उल्लेख करें।
Ans.
- वर्णनात्मक शैली
- विचारात्मक शैली
8. ‘साकेत’ और ‘आवारा मसीहा’ के रचनाकार का नाम लिखें।
Ans.
- मैथिलीशरण गुप्त – साकेत
- विष्णु प्रभाकर – आवारा मसीहा
9. राजा, मक्खी, गेंद शब्द को संस्कृत में लिखें।
Ans.
- राजा – राजा / नृपः
- मक्खी – मक्षिका
- गेंद – कन्दुकः
10. “उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्” का हिन्दी में अनुवाद कीजिए।
Ans. उदार चरित्र वाले लोगों के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी ही परिवार के समान होती है।
11. गम् धातु प्रथम पुरुष तीनों वचनों के रूप लिखिए। (लट्लकार)
Ans.
- एकवचन – गच्छति
- द्विवचन – गच्छतः
- बहुवचन – गच्छन्ति
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. अनुच्छेद का शीर्षक किस प्रकार लिखा जाता है?
Ans. अनुच्छेद का शीर्षक संक्षिप्त, आकर्षक, विषयानुकूल तथा मुख्य भाव को व्यक्त करने वाला होना चाहिए। शीर्षक पढ़कर पाठक को विषय का अनुमान हो जाना चाहिए।
13. कहानी के तत्त्वों के नाम लिखिए।
Ans. कहानी के प्रमुख तत्त्व हैं—
- कथानक
- पात्र एवं चरित्र-चित्रण
- संवाद
- देशकाल एवं वातावरण
- भाषा-शैली
- उद्देश्य
14. जीवनी और आत्मकथा में अन्तर लिखिए।
Ans. जीवनी किसी व्यक्ति के जीवन का वर्णन किसी अन्य लेखक द्वारा किया जाता है, जबकि आत्मकथा व्यक्ति स्वयं अपने जीवन की कहानी लिखता है। जीवनी में तृतीय पुरुष और आत्मकथा में प्रथम पुरुष का प्रयोग होता है।
15. निम्नलिखित श्लोक का हिन्दी में अनुवाद लिखिए-
येषां न विद्या न तपो न दानं न शीलं न गुणो न धर्मः।
ते मर्त्यलोके भुविभारभूता मनुष्यरूपेण मृगाश्चरन्ति ॥
Ans. जिन लोगों में न विद्या है, न तप, न दान, न शील, न गुण और न धर्म है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। वे मनुष्य का रूप धारण करके पशुओं की भाँति विचरण करते हैं।
16. कविता पठन (शिक्षण) की प्रमुख विधियों का वर्णन कीजिए।
Ans. कविता शिक्षण की प्रमुख विधियाँ हैं—
- आदर्श वाचन विधि
- व्याख्या विधि
- गीत विधि
- प्रश्नोत्तर विधि
- अभिनय विधि।
इन विधियों से छात्रों में कविता के प्रति रुचि और भावबोध विकसित होता है।
17. महादेवी वर्मा का जीवन परिचय लिखिए।
Ans. महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को फर्रुखाबाद में हुआ था। वे हिन्दी साहित्य के छायावाद युग की प्रमुख कवयित्री थीं। उन्हें आधुनिक मीरा भी कहा जाता है। उनकी प्रमुख रचनाएँ यामा, नीरजा, दीपशिखा आदि हैं। उनका निधन 1987 में हुआ।
18. संस्कृत भाषा के उच्चारण में आने वाली कठिनाई (दोष) के निवारण के उपायों को लिखिए।
Ans. संस्कृत उच्चारण दोषों के निवारण हेतु—
- वर्णों का बार-बार अभ्यास कराया जाए।
- शिक्षक आदर्श उच्चारण प्रस्तुत करे।
- श्रवण एवं अनुकरण विधि अपनाई जाए।
- शुद्ध उच्चारण वाले पाठ का नियमित अभ्यास कराया जाए।
- कठिन वर्णों का पृथक अभ्यास कराया जाए।
- छात्रों की त्रुटियों को तत्काल सुधारना चाहिए।