UP DELED 4th Semester Science Question Paper 2026

UP DELED 4th Semester Science Question Paper 2026 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा, आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे। आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर-2026
तृतीय प्रश्न-पत्र
(विज्ञान)

समय : 1:00 घण्टा) (पूर्णांक : 25

निर्देशः

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. उत्परिवर्तन का कारण है-

(1) जीन परिवर्तन
(2) जीवन-संघर्ष
(3) उद्विकास
(4) प्राकृतिक चयन

Ans. (1) जीन परिवर्तन

2. निम्ननिखित में से उपधातु है-

(1) लोहा
(2) आर्सेनिक
(3) सोना
(4) ग्रेफाइट

Ans. (2) आर्सेनिक

3. शुष्क सेल में उस पदार्थ की छड़, जो एनोड का कार्य करती है-

(1) सिलिकॉन
(2) जर्मेनियम
(3) बोरॉन
(4) कार्बन

Ans. (4) कार्बन

4. एलीसा परीक्षण है-

(1) क्षयरोग के लिए
(2) टायफाइड के लिए
(3) एड्स के लिए
(4) हेपेटाइटिस के लिए

Ans. (3) एड्स के लिए

5. लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है-

(1) यकृत में
(2) मस्तिष्क में
(3) प्लाज्मा में
(4) अस्थिमज्जा में

Ans. (4) अस्थिमज्जा में

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

6. हैमेटाइट एवं सीडेराइट का रासायनिक सूत्र लिखिए-
Ans.

  • हैमेटाइट – Fe₂O₃
  • सिडेराइट – FeCO₃

7. धातु गैल्वनीकरण प्रक्रिया क्या है? एक उदाहरण से स्पष्ट कीजिए।
Ans
. लोहे या इस्पात पर जंग से बचाने के लिए जस्ता (Zn) की परत चढ़ाने की प्रक्रिया गैल्वनीकरण कहलाती है।
उदाहरण: लोहे के पानी के पाइपों पर जस्ता की परत चढ़ाई जाती है।

8. प्राथमिक उपचार को परिभाषित कीजिए। यदि किसी व्यक्ति का हाथ कट जाए तो प्राथमिक चिबकित्सा बॉक्स में से क्या-क्या प्रयोग करेंगे?
Ans.
दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में डॉक्टर के आने से पहले दी जाने वाली तत्काल सहायता प्राथमिक उपचार कहलाती है।
हाथ कटने पर एंटीसेप्टिक दवा, रुई, पट्टी (बैंडेज) और गॉज का प्रयोग करेंगे।

9. खनिज तथा अयस्क से क्या अभिप्राय है? लिखिए।
Ans.

  • खनिज: पृथ्वी की परत में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पदार्थ।
  • अयस्क: वे खनिज जिनसे धातु लाभदायक मात्रा में प्राप्त की जा सके।

10. मेण्डलीफ की संशोधित आधुनिक आवर्त-सारिणी में कितने आवर्त व समूह हैं? आवर्त एवं समूह क्या हैं? लिखिए।
Ans.
आधुनिक आवर्त सारणी में 7 आवर्त तथा 18 समूह हैं।
क्षैतिज पंक्तियों को आवर्त तथा ऊर्ध्वाधर स्तम्भों को समूह कहते हैं।

11. थैलेसीमिया रोग क्या है? इस रोग के क्या लक्षण हैं?
Ans.
थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त रोग है जिसमें हीमोग्लोबिन का निर्माण कम होता है।
लक्षण: कमजोरी, पीलापन, थकान, सांस फूलना तथा शरीर का धीमा विकास।

लघु उत्तरीय प्रश्न

12. विद्युत बल्ब का नामांकित चित्र बनाइए।
Ans.

13. जैव विकास के मूलभूत कारकों को समझाइए ।
Ans.
जैव विकास के प्रमुख कारक हैं— उत्परिवर्तन, आनुवंशिक पुनर्संयोजन, प्राकृतिक चयन, जीवन-संघर्ष तथा पृथक्करण। इन प्रक्रियाओं के कारण जीवों में परिवर्तन होते हैं और नई प्रजातियों का विकास होता है।

14. प्राथमिक उपचार के लिए कौन-कौन सी बातें आवश्यक हैं? इस दौरान क्या-क्या सावधानियाँ लेनी चाहिए?
Ans.
प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, स्वच्छ पट्टियाँ, एंटीसेप्टिक दवाएँ तथा प्रशिक्षित व्यक्ति आवश्यक हैं। घायल को सुरक्षित स्थान पर रखें, घबराएँ नहीं, रक्तस्राव रोकें तथा स्वच्छता का ध्यान रखें।

15. रक्त को कितने भागों में विभाजित किया गया है? उसमें पाए जाने वाले प्रतिजन एवं प्रतिरक्षी के आधार पर विस्तार से समझाइए ।
Ans.
ABO रक्त समूह प्रणाली के अनुसार रक्त चार समूहों में विभाजित है— A, B, AB और O।

रक्त समूहप्रतिजन (Antigen)प्रतिरक्षी (Antibody)
AAAnti-B
BBAnti-A
ABA और Bकोई नहीं
Oकोई नहींAnti-A और Anti-B

16. चुम्बक के गुण एवं उपयोग लिखिए।
Ans.
गुण:

  1. चुम्बक लोहे, निकेल और कोबाल्ट को आकर्षित करता है।
  2. इसके दो ध्रुव होते हैं— उत्तर एवं दक्षिण।
  3. समान ध्रुव प्रतिकर्षित तथा असमान ध्रुव आकर्षित होते हैं।

उपयोग:

  • कम्पास में
  • विद्युत मोटर में
  • लाउडस्पीकर में
  • फ्रिज के दरवाजों में

17. चुम्बकीय पृथक्करण विधि एवं झाग (फेन) प्लवन विधि में सचित्र अन्तर समझाइए।
Ans.

चुम्बकीय पृथक्करणझाग प्लवन विधि
चुम्बकीय अयस्कों को अलग करने के लिएसल्फाइड अयस्कों के लिए
चुम्बक का उपयोग होता हैतेल एवं झाग का उपयोग होता है
उदाहरण: मैग्नेटाइटउदाहरण: जिंक ब्लेंड

18. जैविक घटक में उत्पादक, उपभोक्ता एवं अपघटक को उदाहरण देकर समझाइए।
Ans.

  • उत्पादक: जो अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, जैसे हरे पौधे।
  • उपभोक्ता: जो अन्य जीवों पर निर्भर रहते हैं, जैसे गाय, शेर, मनुष्य।
  • अपघटक: जो मृत जीवों को विघटित करते हैं, जैसे जीवाणु एवं कवक।

ये तीनों मिलकर पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह एवं पोषक चक्र को बनाए रखते हैं।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment