U.P Board Class 10 Chitrakala 830 (DB) Question Paper 2025

U.P Board Class 10 Chitrakala 830 (DB) Question Paper 2025 का उत्तर आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नहीं लिया जायेगा। आइये विस्तार से सभी प्रश्नो को जानते हैं।

सत्र – 2025
चित्रकला
समय: तीन घण्टे 15 मिनट  पूर्णांक: 70

निर्देश:

i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

ii) यह प्रश्नपत्र दो खण्डों, खण्ड अ तथा खण्ड ब में विभक्त है।

iii) खण्ड अ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं जिनके उत्तर ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट पेन से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रूप से भरकर चिह्नित करें।

iv) खण्ड अ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर ही उत्तर दें। ओ० एम० आर० उत्तर पत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे नहीं काटें तथा इरेजर अथवा ड्राइटनर का प्रयोग न करें।

v) खण्ड ख के प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा आलेखन अथवा प्राविधिक कला में से केवल एक का चित्रण करना है।

vi) खण्ड – ग में स्मृति चित्रण के प्रश्न दिये गये हैं।

खण्ड – क

i) इस खण्ड में ‘आलेखन’ अथवा ‘प्राविधिक कला’ के प्रत्येक के बीस (20) बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें से किसी एक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने हैं।

ii) आपके द्वारा ‘आलेखन’ अथवा ‘प्राविधिक कला’ में से जिस भाग का चयन किया गया हो उसके उत्तर ओ०एम०आर० उत्तर पत्रक पर अंकित करें।

( आलेखन)

प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न के चार विकल्प हैं। इनमें से सही उत्तर चुनिए और सही क्रम में अपने ओ०एम०आर० उत्तर पत्रक पर अंकित करें:

1. बनावट की दृष्टि से आलेखन कितने प्रकार के होते हैं ?

(A) तीन
(B) दो
(C) चार
(D) छः

2. सफेद में लाल रंग मिलाने से कौन-सा रंग प्राप्त होता है ?

(A) गुलाबी
(B) पीला
(C) नीला
(D) नारंगी

3. निम्न में से सबसे मोटा ब्रश कौन-सा है?

(A) नं० 2
(B) नं० 5
(C) नं० 1
(D) नं० 6

4. पीला में नीला रंग मिलाने से कौन-सा रंग बनेगा ?

(A) नारंगी
(B) भूरा
(C) बैंगनी
(D) हरा

5. नीला रंग नेत्रों पर क्या प्रभाव डालता है ?

(A) गर्म
(B) ठंडा
(C) सामान्य
(D) कोई प्रभाव नहीं

6. ओस्टवाल्ड रंग चक्र में कितने रंग होते हैं?

(A) 8
(B) 9
(C) 7
(D) 6

7. तटस्थ रंग कितने होते हैं ?

(A) 2
(B) 4
(C) 6
(D) 5

8. ‘कला’ शब्द किस भाषा का है ?

(A) हिन्दी
(B) संस्कृत
(C) पाली
(D) अंग्रेजी

9. कौन-सा रंग गर्म है ?

(A) लाल
(B) नीला
(C) पीला
(D) काला

10.  प्राथमिक रंग कितने होते हैं?

(A) 5
(B) 3
(C) 4
(D) 6

11. समान्तर रेखा किसे कहते हैं ?

(A) दो सीधी रेखाएँ आपस में मिलें
(B) दो सीधी रेखाएँ आपस में न मिलें
(C) सीधी रेखा
(D) टेढ़ी-मेढ़ी रेखा

12. प्राथमिक अथवा मूल रंग कौन-सा है ?

(A) काला, सफेद, लाल
(B) नारंगी, नीला, हरा
(C) हरा, नीला, पीला
(D) लाल, नीला, पीला

13. किस पेंसिल से खींची गई रेखा गहरी होती है?

(A) H
(B) 2B
(C) HB
(D) 2H

14 इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?

(A) सात
(B) चार
(C) पाँच
(D) नौ

15. किनारी डिजाइन का प्रयोग किया जाता है

(A) फर्श के केन्द्र में
(B) छत के केन्द्र में
(C) साड़ी की किनारी में
(D) तकिए के केन्द्र में

16. कौन-सा आकार आलेखन के लिए उपयुक्त नहीं है ?

(A) त्रिभुज
(B) कोण
(C) वृत्त
(D) वर्ग

17. रेखा किसे कहते हैं ?

(A) दो बिन्दुओं के बीच की दूरी
(B) तीन बिन्दुओं के बीच की दूरी
(C) चार बिन्दुओं के बीच की दूरी
(D) इनमें से कोई नहीं

18. आकृतियों की पुनरावृत्ति करने के लिए किस पेपर का प्रयोग किया जाता है ?

(A) ट्रेसिंग पेपर
(B) साधारण पेपर
(C) चार्ट पेपर
(D) कार्टिज पेपर

19. कौन-सा रंग का माध्यम पारदर्शी होता है ?

(A) पेस्टल
(B) ऑयल
(C) जलरंग
(D) पेन्सिल

20. सफेद रंग का विरोधी रंग कौन-सा होता है?

(A) नीला
(B) लाल
(C) काला
(D) नारंगी

अथवा

(प्राविधिक कला)

प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न के चार विकल्प हैं। इनमें से सही उत्तर चुनिए और सही क्रम में अपने ओ०एम०आर० उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें:

1. सम्पूर्ण कोण की माप होती है

(A) 360°
(B) 90°
(C) 60°
(D) 45°

2 एक मीटर में कितने सेंटीमीटर होते हैं ?

(A) 100
(B) 1000
(C) 10
(D) 80

3. निम्न में से कौन-सा आकार आयताकार है ?

(A) ▭
(B)  ◯
(C) △
(D) □

4. वर्ग का प्रत्येक कोण कितने अंश का होता है ?

(A) 45°
(B) 60°
(C) 90°
(D) 180°

5. मापनी में पहले मुख्य भाग पर लिखा होता है

(A) 6
(B) 0
(C) 1
(D) 2

6. एक घन में कितने फलक होते हैं ?

(A) छः
(B) चार
(C) पाँच
(D) आठ

7. समकोण कितने अंश का होता है ?

(A) 45°
(B) 90°
(C) 60°
(D) 120°

8. एक डेसीमीटर में कितने सेंटीमीटर होते हैं ?

(A) 40 सेमी
(B) 20 सेमी
(C) 30 सेमी
(D) 10 सेमी

9. वृत्त का आकार कैसा होता है ?

(A) □
(B) ▭
(C) △
(D) ◯

10. एक समचतुर्भुज में कितनी भुजाएँ होती हैं ?

(A) 4
(B) 3
(C) 5
(D) 6

11. एक चतुर्भुज में कितनी भुजाएँ होती हैं ?

(A) 4
(B) 5
(C) 3
(D) 6

12. एक घन में कितने किनारे होते हैं ?

(A) 12
(B) 16
(C) 8
(D) 10

13. 180° के कोण को क्या कहते हैं ?

(A) अधिक कोण
(B) समबाहु कोण
(C) सरल कोण
(D) इनमें से कोई नहीं

14. किसी त्रिभुज के अंतः कोणों का योग होता है

(A) एक समकोण
(B) दो समकोण
(C) तीन समकोण
(D) इनमें से कोई नहीं

15. त्रिज्या r वाले वृत्त का व्यास होगा

(A) 2г
(B) 4r
(C) 3r
(D) (3/2)r

16. निम्नलिखित में से कौन-सा आकार पंचभुजाकार है ?

(A) ⬠
(B) ◯
(C) △
(D) □

17. दो बिन्दुओं को मिलाने वाली कितनी रेखाएँ खींची जा सकती हैं ?

(A) एक
(B) बहुत सारी
(C) तीन
(D) दो

18. निम्न में से कौन-सा आकार त्रिभुजाकार है ?

(A) □
(B) ▭
(C) △
(D) ◯

19. एक डेकामीटर में कितने डेसीमीटर होंगे ?

(A) 100
(B) 1000
(C) 200
(D) 400

20. किस पेंसिल से खींची गई रेखा गहरी होती है ?

(A) H
(B) 2B
(C) HB
(D) 2H

खण्ड- ख

निर्देश : इस खण्ड में ‘प्राकृतिक दृश्य चित्रण’ अथवा ‘आलेखन’ अथवा ‘प्राविधिक कला’ में से केवल एक का ही चित्रण करना है।

( प्राकृतिक दृश्य चित्रण)

A. अपनी ड्राइंग शीट पर एक ग्रामीण दृश्य का चित्रण 20 सेमी 25 सेमी में सृजित कीजिए जिसमें उगता सूरज, पहाड़ियाँ, झोपड़ियाँ, पशु तथा मानव चित्रित कीजिए। चित्र को जल रंगों से पूर्ण कीजिए।

चित्रांकन करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखिए :

क) सही रेखांकन तथा परिप्रेक्ष्य
ख) सही एवं उपयुक्त संयोजन
ग) सौम्य और उपयुक्त रंगों का चयन तथा प्रयोग
घ) सामान्य प्रभाव एवं आकर्षण

( आलेखन)

B. 15 सेमी x 20 सेमी की भुजा वाले आयत में एक आकर्षक आलेखन की रचना करें जिसमें कमल का फूल, कलियाँ तथा पत्तियों का संयोजन हो। किन्हीं तीन जटिंगों से इसे पूर्ण कीजिए। आलेखन में निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दीजिए

क) इकाई की मौलिकता
ख) लयात्मक रेखांकन
ग) उत्तम रंग संगति तथा रंग संयोजन
घ) सामान्य प्रभाव तथा आकर्षण

अथवा

( प्राविधिक कला)

C. सूचना : i) निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर दीजिए। सभी प्रश्नों के अंक समान है।

ii) प्रत्येक रचना में निर्दिष्ट रेखाएँ, रचनात्मक रेखाएँ एवं अभीष्ट रेखाएँ स्पष्ट दिखाएँ।

iii) रचना में रचनात्मक रेखाएँ न मिटाएँ।

iv) सभी रफ कार्य अलग अलग दिए श्वेत फुलस्केप पेपर पर कीजिए। इसे भी उत्तर पत्र के साथ संलग्न कर दीजिए।

अ) एक त्रिभुज की रचना कीजिए जिसकी भुजाएँ 4 सेमी, 5 सेमी तथा 6 सेमी हैं। इस त्रिभुज के क्षेत्रफल के बराबर एक आयत की रचना कीजिए।

ब) 5 सेमी भुजा का एक वर्ग ज्यामितीय विधि द्वारा बनाइए तथा इसके अन्तर्गत बड़ा से बड़ा अर्धवृत्त खींचिए।

स) 6 सेमी भुजा वाले समषट्‌भुज की रचना कीजिए।

द) 6 सेमी भुजा के षट्‌भुज में एक ज्यामितीय आलेखन की रचना कीजिए जो कि त्रिभुज, वर्ग और रेखाओं पर आधारित हो।

य) एक त्रिभुज क ख ग की रचना कीजिए जिसका परिमाप 12 सेमी है तथा भुजाओं का अनुपात 3:4:5 है।

खंड – ग

( स्मृति चित्रण)

इस प्रश्न के दो भाग क तथा ख हैं। दोनों ही भागों के चित्र बनाना अनिवार्य है।

क) निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति चित्रण प्रकाश तथा छाया दर्शाकर पेंसिल के माध्यम से बनाइए। चित्र की माप 15 सेमी से कम न हो। I

चित्र में निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दें:

i) रेखा सौष्ठव
ii) आकृति की अनुरूपता

a) कप और प्लेट
b) सुराही
c) बाल्टी और मग
d) खुली किताब।

ख) निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति चित्रण प्रकाश तथा छाया दर्शाकर पेंसिल द्वारा कीजिए। चित्र 15 सेमी से कम न हो।

चित्र में निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दें:

i) रेखा सौष्ठव
ii) आकृति की अनुरूपता

a) दो केले
b) आम पत्तियों सहित
c) शिमला मिर्च
d) कदू।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment