UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Question Paper 2023 Pdf

UP DELED 2nd Semester Vartman Bhartiya Samaj Question Paper 2023 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
द्वितीय सेमेस्टर – 2023
प्रथम प्रश्न-पत्र
(वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा)
[समय: 2:00 घण्टे] (पूर्णांक: 50)

निर्देशः
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के (बहुविकल्पीय, अतिलघु उत्तरीय तथा लघु उत्तरीय) प्रश्न हैं। बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. ‘एमील’ पुस्तक के लेखक हैं-
  •  काण्ट
  • प्लेटो
  • रूसो
  • अरस्तू
2. आदर्शवादी शिक्षा शास्त्री नहीं हैं-
  • प्लेटो
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर
  • महात्मागांधी
  • मारिया मॉण्टेसरी
3. “शिक्षा विकास है एवं विकास करना तथा अभिवृद्धि करना ही जीवन है।” यह कथन है-
  •  जॉन डी.वी. का
  • प्लेटो का
  • काण्ट का
  • अरस्तू का
4.  शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रवज्या संस्कार होता था-
  • गुरुकुल शिक्षा पद्धति में
  • बौद्ध कालीन शिक्षा पद्धति में
  • मुग़ल कालीन शिक्षा पद्धति में
  •  वैदिक कालीन शिक्षा पद्धति में
5. वैदिक कालीन शिक्षा के पाठ्यक्रम में ‘अपराध विद्या के अन्तर्गत नहीं है पढ़ाया जाता था।-
  • इतिहास
  • नीति शास्त्र
  • भूगर्भ शास्त्र
  •  अर्थ शास्त्र
6. वर्धा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन आयोजित हुआ था-
  • 1937 में
  • 1936 में
  • 1938 में
  • 1940 में
7.  मुगलकाल में उच्च शिक्षा के केन्द्र थे-
  • मकतब
  • दरगाहें
  • मदरसे
  • खानकाहे
8. ‘बाल देवो भव’ यह शैक्षिक विचारधारा किसकी थी?
  •  फ्रोबेल की
  •  गिजुभाई बधेका की
  • रूसो की
  • जॉन डी.वी. की
9. विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
  • 22 अप्रैल
  • 17 फरवरी
  • 8 जून
  • 11 फरवरी
10. ‘युगधर्म’ कहा जाता है-
  • परिवर्तनमान मूल्यों को
  • 1 एवं 2 दोनों को
  • शाश्वतमूल्यों को
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं
11.  दिवास्वप्न पुस्तक के लेखक हैं-
  • गिजुभाई बधेका
  • स्वामी विवेकानंद
  • महात्मा गाँधी
  • सर्वपल्ली राधाकृष्णन
12. संविधान में किस भाषा को ‘राजभाषा’ का दर्जा मिला है-
  • हिन्दी
  • अंग्रेजी
  • उर्दू
  • फारसी
13. ‘दूरवर्ती शिक्षा’ को कहते हैं-
  • पत्राचार-शिक्षा
  • दूरस्थ-शिक्षा
  • स्वतन्त्र अध्ययन
  • उपर्युक्त सभी
14. शिक्षा एक द्विमुखी प्रक्रिया है-
  • जॉन डी.वी.
  • एडम्स
  • फ्रोबेल
  • सुकरात
15. “लोकतंत्र जनता के लिए, जनता के द्वारा, जनता की शासन व्यवस्था है”, कहा-
  • अब्राहम लिंकन ने
  • सीले ने
  • बायडबोड ने
  • महात्मा गाँधी ने
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
16. वैदिक कालीन शिक्षा के अनुसार ‘उपनयन’ का शाब्दिक अर्थ है?

17.  जल संचयन की उपयोगिता बताइये।

18. शैक्षिक अवसरों की समानता के लिए कौन-कौन बिन्दु आवश्यक है?

19. बाल श्रमिक बनने के मुख्य कारण क्या हैं?

20. फ्रॉबेल की शिक्षण पद्धति स्पष्ट कीजिए।

21. प्लेटो द्वारा स्थापित संस्था का नाम बताइए।

22. प्रयोजनवाद के किन्हीं दो गुण एवं दोषों का उल्लेख करिए।

23. पर्यावरण संरक्षण में विद्यालय की दो मुख्य भूमिका बताइए।

24. बुनियादी शिक्षा का प्रारम्भ किसने किया?

25. राज्य से क्या अभिप्राय है?

26. मल्टीमीडिया क्या है?

27. स्त्री शिक्षा के विषय में प्लेटो का क्या मत था?

28. भूमण्डलीकरण को परिभाषित करें।

29. लैंगिक समानता से आप क्या समझते हैं?

30. स्वामी विवेकानन्द के अनुसार ‘जन शिक्षा’ क्या है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. शिक्षा की अवधारणा स्पष्ट करते हुए इसके महत्व बताइए।

32. निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा क्या है? यह बालकों के विकास में किस प्रकार सहायक है?

33. फ्रॉबेल के अनुसार शिक्षा के क्या उद्देश्य हैं?

34. बुनियादी शिक्षा पर प्रकाश डालिए।

35. सामाजिक परिवर्तन में शिक्षकों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।

36. औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा में अंतर स्पष्ट कीजिए।

37. पर्यावरण प्रदूषण रोकने के उपाय सुझाइए।

38. समाज से आप क्या समझते हैं? शिक्षा एवं समाज के मध्य पारस्परिक सम्बन्धों को बताइए।

39. “मानवीय मूल्य सम्पूर्ण सृष्टि के लिए आवश्यक है।” विवेधना कीजिए।

40. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 की चार मुख्य विशेषताएँ बताइए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment