UP DELED 4th Semester Math Question Paper 2023

UP DELED 4th Semester Math Question Paper 2023 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर – 2023
चतुर्थ प्रश्न-पत्र
(गणित)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. समीकरण 3x=4.5 और 4x+y = 14 के हल में y का मान है-
  •  6
  • 4
  • 8
  • 2
2.  0.000081 का घन मूल है-
  • 0.081
  • 0.0081
  • 0.0003
  • इनमे से कोई नहीं
3. 12, 13, 14, 14, 10, 12, 14, 18, 14, 20, 12, 13 में बहुलक होगा-
  • 12
  • 13
  • 14
  • 18
4. निम्नलिखित का मान है- (√2 + 1/√2) (√2 – 1/√2)
  • 1
  • 1/2
  • 3/2
  • -1
5. (Sin60/Cos30) – Sin30 का मान है-
  • 1
  • 1/2
  • 1/4
  • √3/2
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. (243)3/5 को सरल कीजिए।

7. 9 विद्यार्थियो की सेमी मे ऊँचाई निम्नवत है-
148, 151, 153, 145, 143, 152, 155, 163, 169 इनकी माध्यिका ज्ञात कीजिए।

8. समीकरण x²+x-12=0 को हल कीजिए।

9. 10 सेमी लम्बे और 7 सेमी चौड़े आयत को लम्बाई के परितः घुमाने पर बने बेलन के आयतन को ज्ञात कीजिए।

10.
Cosec230°Sin45° Sec260° को हल कीजिए।

11. दो पासो को एक साथ फेकने पर अंकों का योग 4 होने की संभावना ज्ञात कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. पार्श्वअंकित चित्र में दिये गये शकु का वक्रपृष्ठ ज्ञात कीजिए जबकि VO=15 सेमी और OB=8 सेमी है।

13. एक समलम्ब चतुर्भुज की समान्तर भुजाये 25 सेमी और 12 सेमी है उनके मध्य की दूरी 8 समी है। समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

14. यदि समकोण ABC में tanA=4/3 तो 1+ Sin2A का मान ज्ञात कीजिए।

15. सलग्न चित्र मे ABCD एक चक्रिय चतुर्भुज है। यदि ∠A= 75° और ∠B=82° हो तो ∠C आर D का मान ज्ञात कीजिए।

16. यदि तीन सिक्कों को एक साथ ऊपर फेंका जाता है तो कितने प्रकार की घटनाये सम्भावित हो सकती है?समझाइए

17. एक मदारी की टोपी शक्याकार है। यदि उसमे 840 वर्ग सेमी कपड़ा लगा हो तो उसके गोल सिरे का परिमाप 56 सेमी हो तो टोपी की तिरछी ऊँचाई ज्ञात करो।

18. यदि A= (1, 3, 5, 7, 9, 11, 13) तथा B= (5, 7, 11, 13) हो तो AB तथा A B का मान ज्ञात कीजिए।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment