UP DELED 4th Semester Samajik Adhyan Question Paper 2023

UP DELED 4th Semester Samajik Adhyan Question Paper 2023 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर 2023
पंचम प्रश्न-पत्र
(सामाजिक अध्ययन)
[समय: 2:00 घण्टे] (पूर्णांक: 50)

निर्देशः
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के (बहुविकल्पीय, अतिलघु उत्तरीय तथा लघु उत्तरीय) प्रश्न हैं। बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. आत्माराम पाण्डुरंग ने किसकी स्थापना की थी ?
  •  प्रार्थना समाज
  • हरिजन समाज
  • ब्रह्म समाज
  • उपर्युक्त में से कोई नहीं
2. ‘दिल्ली चलो का नारा” किसने दिया था?
  • सुभाष चन्द्र बोस
  • बाल गंगाधर तिलक
  • गांधी जी
  • पट्टामि सीतारम्मैया
3. स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है” किसने कहा?
  • सुभाष चन्द्र बोस
  • बाल गंगाधर तिलक
  •  विपिन चन्द्र पाल
  • लाला लाजपत राय
4. 1950 से पूर्व होल्कर राज्य की राजधानी थी?
  • ग्वालियर
  •  आगरा
  • इन्दौर
  •  मैसूर
5.’टाटा नगर’ के नाम से प्रसिद्ध है?
  • जमशेदपुर
  •  सोनभद्र
  • नागपुर
  •  भिलाई
6. नरौरा प्रसिद्ध है?
  • जलविद्युत केन्द्र
  • ताप विद्युत केन्द्र
  • परमाणु विद्युत केन्द्र
  • इनमें से कोई नहीं
7. भृगु मंदिर किस जिले में स्थित है?
  • गोण्डा
  • बस्ती
  • मिर्जापुर
  • बलिया
8. “देवा शरीफ” किस जिले में स्थित हैं?
  •  सहारनपुर
  •  बहराइच
  • बाराबंकी
  • लखनऊ
9.  “चौरी चौरा” काण्ड हुआ था-
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • लखनऊ
  • जौनपुर
10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अध्यक्ष कौन था-
  • दादाभाई नौरोजी
  • सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
  • व्योमेश चन्द्र बनर्जी
  • फ़िरोज शाह मेहता
11. फ़ॉरवर्ड ब्लाक का गठन किसने किया था।
  • जय प्रकाश नारायण
  • सुभाष चन्द्र बोस
  • जवाहर लाल नेहरू
  • लाला लाजपत राय
12. उत्तर प्रदेश कितने मण्डल में विभाजित है?
  • 18 मण्डल
  • 17 मण्डल
  • 19 मण्डल
  • 20 मण्डल
13. भारत में हरित क्रान्ति का जनक किसे कहा जाता है?
  • बीरबल साहनी
  • जगदीश चन्द्र बसु
  • डॉ. एम.एस. स्वामीनाथ
  • हरगोविन्द खुराना
14. यूरेनियम उत्तर प्रदेश के किस जिले में पाया जाता है?
  • बाँदा
  • कौशाम्बी
  •  ललितपुर
  • प्रयागराज
15. बुक्सा जनजाति उत्तर प्रदेश के किस जनपद में निवास करती है?
  • आगरा
  • अलीगढ़
  • बिजनौर
  • हरदोई
अति लघु उत्तरीय प्रश्न

16. 1857 की क्रान्ति की शुरुआत कहाँ से हुई थी?

17. ‘वेदों की ओर लौटो’ नारा किसने दिया था?

18. जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड कब और कहाँ हुआ था?

19. गाँधी जी ने असहयोग आन्दोलन किस वर्ष आरम्भ किया था?

20.  ‘भारत छोड़ो आन्दोलन का आरम्भ कहाँ से हुआ था?

21.  उत्तर प्रदेश में लोक सभा व राज्य सभा की कितनी सीटे हैं?

22. ‘चिपको आन्दोलन’ का किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है?

23. ‘विश्व ओजोन दिवस’ कब मनाया जाता है?

24. उत्तर प्रदेश में सबसे न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है?

25. ‘भारत कला भवन’ कहाँ स्थित है?

26. सूचना का अधिकार भारत में किस वर्ष लागू किया गया?

27. लिंगानुपात से क्या तात्पर्य है?

28. भारत में पवन ऊर्जा के उत्पादन में भारत का कौन-सा राज्य अग्रणी है?

29. आलू उत्पादन में उत्तर प्रदेश का कौन सा स्थान है ?

30. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
लघु उत्तरीय प्रश्न
31. असहयोग आन्दोलन पर प्रकाश डालिए।

32. पंचशील से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।

33. वनों से हमें क्या-क्या लाभ हैं?

34. मौसम से आप क्या समझते है?

35. राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण्य में क्या अन्तर है?

36. पर्यावरण प्रदूषण किसे कहते हैं? और यह कितने प्रकार का होता है?

37. विविधता में एकता का क्या अभिप्राय है? स्पष्ट कीजिए।

38. उत्तर प्रदेश की खनिज सम्पदा पर लेख लिखिए।

39. बेरोजगारी को परिभाषित करें और इसके उन्मूलन के लिए चलायी जा रही दो योजनाओं के नाम लिखिए।

40. मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों को बताइए?

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment