UP DELED 4th Semester Aarambhik Star Par Bhasha Aur Ganit Ke Pathan Lekhan Question Paper 2025

UP DELED 4th Semester Aarambhik Star Par Bhasha Aur Ganit Ke Pathan Lekhan Question Paper 2025 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

UP DELED 4th Semester Aarambhik Star Par Bhasha Question Paper 2025

प्रश्न-पुस्तिका
चतुर्थ सेमेस्टर-2025
प्रथम प्रश्न-पत्र
(आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन, लेखन-क्षमता का विकास)

(समय: 2:00 घण्टे)           (पूर्णांक : 50)

निर्देशः

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए हैं।

2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. उत्पत्ति की दृष्टि से शब्द का प्रकार नहीं है-

(1) तद्भव
(2) तत्सम
(3) देशी
(4) योगरूढ़ ✔

2. अक्षिप्त व्यंजन कहलाते हैं-

(1) ड़, ढ़ ✔
(2) य, व
(3) र, ल
(4) श, ह

3. ‘मुझसे बैठा नहीं जाता’ वाच्य का उदाहरण है-

(1) भाववाच्य ✔
(2) कर्मवाच्य
(3) कर्तृवाच्य
(4) उभयवाच्य का

4. निम्न में से एक परिमेय संख्या हैं-

(1) q≠0
(2) P/z
(3) p≠0
(4) इनमें से कोई नहीं ✔

5. श्वाँस के आधार पर व्यंजनों का वर्गीकरण होता है-

(1) सघोष एवं अघोष
(2) स्पर्श एवं ऊष्म
(3) अव्यप्राण एवं महाप्राण ✔
(4) अनुस्वार एवं अनुनासिक

6. किसी संख्या के दाहिनी ओर शून्य रखने पर वह संख्या बढ़ जाती है-

(1) 5 गुना
(2) 2 गुना
(3) 20 गुना
(4) 10 गुना ✔

7. ‘तुरंग’ शब्द का पर्यायवाची है-

(1) शेर
(2) घोड़ा ✔
(3) हाथी
(4) मोर

8. देवनागरी लिपि नहीं होती है-

(1) हिन्दी भाषा की
(2) संस्कृत भाषा की
(3) गुजराती भाषा की ✔
(4) मराठी भाषा की

9. शुद्ध वर्तनीयुक्त शब्द है-

(1) अन्त्याक्षरी
(2) अन्ताक्षरी ✔
(3) अन्तक्षरी
(4) अनताक्षरी

10. सोच समझकर खर्च करने वाले का कहते हैं-

(1) कृपण
(2) अपव्ययी
(3) कंजूस
(4) मितव्ययी ✔

11. संख्या 4547 में 5 का अंकित मान है-

(1) 500
(2) 5
(3) 50 ✔
(4) इनमें से कोई नहीं

12. ‘उपकार’ का विलोम है

(1) परोपकार
(2) सदाचार
(3) अपकार ✔
(4) कदाचार

13. तीन अंकों की सबसे पहली संख्या होती है-

(1) 999
(2) 101
(3) 190
(4) 100 ✔

14. वसन शब्द का अर्थ है

(1) कपड़ा ✔
(2) बुरी आदत
(3) तीर
(4) ये मभी

15. “लेखन एक शारीरिक क्रिया है जिसमें बालकों के हाथों की गतिविधियां करनी पड़ती है। यह कथन है-

(1) सुकरात
(2) प्लेटो
(3) माण्टेसरी ✔
(4) एनी बेसेंट

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

16. स्वर के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
Ans. स्वरों के दो भेद होते हैं— हृस्व स्वर और दीर्घ स्वर

17. विकारी शब्द किसे कहते हैं?
Ans. वे शब्द जिनमें लिंग, वचन, पुरुष, काल आदि के अनुसार परिवर्तन होता है, उन्हें विकारी शब्द कहते हैं।

18. सम संख्या किसे कहते हैं?
Ans.
वे संख्याएँ जो 2 से पूर्णतः विभाजित हो जाएँ, उन्हें सम संख्या कहते हैं। जैसे— 2, 4, 6, 8

19. रचना के आधार पर वाक्य के भेद लिखिए।
Ans. रचना के आधार पर वाक्य के भेद हैं-

(1) सरल वाक्य
(2) संयुक्त वाक्य
(3) मिश्र वाक्य

20. ‘गणेश’ शब्द के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
Ans. गजानन, विनायक, विघ्नहर्ता।

21. अनुनासिक वर्ण किसे कहते हैं? दो उदाहरण लिखिए।
Ans. जिस वर्ण के उच्चारण में नासिका का प्रयोग हो, वह अनुनासिक कहलाता है।
उदाहरण— अं, न।

22. श्रुतलेख से आप क्या समझते हैं?
Ans. अध्यापक द्वारा बोले गए वाक्यों या शब्दों को सुनकर लिखना श्रुतलेख कहलाता है।

23. अनुस्वार एवं अनुनासिक का चिह्न स्पष्ट कीजिए।
Ans. अनुस्वार :
अनुनासिक :

24. गुणा में कौन-कौन सी संक्रियाएँ होती हैं? लिखिए।
Ans. गुणा में घातांक, कोष्ठक, क्रमागत जोड़ तथा गुणनफल प्राप्त करने की संक्रिया होती है।

25. समानार्थी शब्द के दो उदाहरण लिखिए।
Ans. गति—चाल,
जल—पानी।

26. श, ष एवं स का उच्चारण स्थान लिखिए।
Ans. तीनों का उच्चारण स्थान— तालु (मूर्धा के निकट)

27. ऐच्छिक शब्द का विलोम लिखिए।
Ans. अनिवार्य।

28. आघात किसे कहते हैं?
Ans. उच्चारण करते समय श्वास द्वारा उत्पन्न झटका या बल आघात कहलाता है।

29. पठन कितने प्रकार का होता है?
Ans. पठन के दो प्रकार— मूक पठन और उच्च स्वर पठन

30. कोठारी आयोग ने गणित के विषय में क्या कहा था?
Ans. कोठारी आयोग ने गणित को तर्कशक्ति, विवेक, समस्या-समाधान और बौद्धिक विकास हेतु अनिवार्य बताया।

लघु उत्तरीय प्रश्न

31. लेखन में वर्तनी अशुद्धि निवारण के उपाय बताइए।
Ans. नियमित श्रुतलेख, शब्दकोश का प्रयोग, कठिन शब्दों की सूची बनाना, शुद्ध लेखन का अभ्यास, पढ़ने की आदत बढ़ाना, अक्षर-विवेचन, वर्णों के सही उच्चारण और शब्दों की बार-बार पुनरावृत्ति वर्तनी सुधारने के प्रमुख उपाय हैं।

32. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद लिखिए।
Ans. अर्थ के आधार पर वाक्य के 6 भेद हैं-

(1) विधिवाचक वाक्य
(2) निषेधवाचक वाक्य
(3) प्रश्नवाचक वाक्य
(4) आश्चर्यवाचक वाक्य
(5) आज्ञावाचक वाक्य
(6) इच्छावाचक वाक्य

33. विराम चिह्नों के प्रकार लिखिए।
Ans. पूर्ण विराम (।) , अल्प विराम (,), प्रश्नवाचक (?), विस्मयादिबोधक (!), उद्धरण (“ ”), कोष्ठक (()), द्वि-विराम (:), अर्ध विराम (;) आदि प्रमुख विराम चिह्न हैं।

34. आरंभिक स्तर पर पठन की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।
Ans. यह बच्चों में भाषा समझ, शब्द भंडार, उच्चारण, अभिव्यक्ति, कल्पनाशक्ति और ज्ञानवर्धन का आधार बनाता है। आगे चलकर लेखन, गणितीय समस्याओं और विषयगत अध्ययन में भी पठन क्षमता अत्यंत सहायक होती है।

35. गणित की संक्रियाओं में शून्य का महत्त्व स्पष्ट कीजिए।
Ans. शून्य जोड़ने पर संख्या नहीं बदलती, गुणा करने पर परिणाम शून्य हो जाता है, विभाजन में असंभव (0 से भाग) का नियम समझाता है। यह स्थानिक मान प्रणाली का आधार है और बड़ी संख्याओं को व्यक्त करने में महत्वपूर्ण है।

36. श्रवण कौशल के उद्देश्य लिखिए।
Ans. ध्यानपूर्वक सुनना, अर्थ समझना, मौखिक निर्देशों का पालन करना, भाषा ध्वनियों की पहचान, तार्किक प्रतिक्रिया देना, संप्रेषण कौशल बढ़ाना, और संवाद क्षमता विकसित करना श्रवण कौशल के प्रमुख उद्देश्य हैं।

37. वाक्य के आवश्यक तत्त्व कौन-कौन से हैं? लिखिए।
Ans. कर्त्ता, क्रिया, कर्म (कभी-कभी), अर्थपूर्णता, तथा उचित क्रम व व्याकरण— ये वाक्य के आवश्यक तत्त्व हैं।

38. आप कविता द्वारा संख्याओं का क्रम कैसे सिखायेंगे? उदाहरण लिखिए।
Ans. सरल लयबद्ध कविता जैसे—
“एक आया चूजा प्यारा,
दो आई उसकी माँ,
तीन दाने चोंच से खाए…”
ऐसी कविताएँ बच्चों को मज़ेदार ढंग से संख्या क्रम सिखाती हैं।

39. गणित शिक्षण की आवश्यकता पर टिप्पणी लिखिए।
Ans. तर्कशक्ति, समस्या-समाधान, अनुमान, दैनिक जीवन की गणनाएँ, मापन, समय, धन का उपयोग, मानसिक विकास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए गणित शिक्षण अनिवार्य है।

40. संख्या 8350 को 5 से भाग दीजिए और भाज्य, भाजक, भागफल और शेषफल लिखिए।
Ans. 8350 ÷ 5 = 1670

भाज्य (Dividend) = 8350
भाजक (Divisor) = 5
भागफल (Quotient) = 1670
शेषफल (Remainder) = 0

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment