नीला! जैसे खुला आकाश है,
सागर का नीला पानी है,
मोर के सुंदर पंख हैं,
और पेड़ पर बैठे पंछी हैं।
पीला! जैसे चमचमाता सूरज है,
पका आम और केला है,
सब्ज़ियों में नींबू है,
और सूरजमुखी का फूल है।

लाल ! जैसे फलों में सेब है,
खुशबूदार फूल गुलाब है,
चेरी और लाल टमाटर है,
और मेरी नाक पर फुंसी है।
हरा! जैसे हरी-हरी ये घास है,
मीठे-मीठे मटर हैं,
पालक और बंदगोभी है,
और पेड़ के हरे-हरे पत्ते हैं।
यह भी पढ़ें: तीन दोस्त: पाठ -8
सोचिए और लिखिए
1. अपनी पसंद के रंग पर कविता लिखिए, जैसे ‘दुनिया रंग-बिरंगी’ को लिखा गया है-
Ans. मेरा पसंदीदा रंग सफ़ेद है।
सफ़ेद! जैसे रुई के फाहे हैं,
आसमान में तैरते बादल हैं,
ठंडी-ठंडी बर्फ की चादर है,
शांति का प्यारा संदेश है।
सफ़ेद! जैसे दूध की मिठास है,
चाँद की मीठी मुस्कान है,
मोगरे के महकते फूल हैं,
मन को भाने वाली पहचान है।