UP DELED 1st Semester Hindi Question Paper 2024

UP DELED 1st Semester Hindi Question Paper 2024 आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नही लिया जाएगा ,आप आसानी से इसे हल कर सकेंगे । आइए विस्तार से सभी प्रश्नो को जानें –

प्रश्न-पुस्तिका
प्रथम सेमेस्टर-2024
षष्टम् प्रश्न-पत्र
(हिन्दी)
समय : 1:00 घण्टा, पूर्णांक : 25
निर्देशः  
1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक प्रश्न के सम्मुख दिये गए है।
2. इस प्रश्न-पत्र में तीन प्रकार के प्रश्न हैं। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग तीस (30) शब्दों में, लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर लगभग पचास (50) शब्दों में लिखिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. निम्न में से किस वर्ण का उच्चारण स्थान कण्ठ है-
  •  त
2. उच्चारण में लगने वाले समय के आधार पर व्यंजन वर्ण किस श्रेणी में आते हैं-
  • एक मात्रिक
  • द्विमात्रिक
  • त्रिमात्रिक
  • अर्द्धमात्रिक
3. अधोलिखित में से अविकारी शब्द कहलाते हैं-
  • संज्ञा
  •  विशेषण
  • क्रिया विशेषण
  • सर्वनाम
4. निम्न में से किस शब्द की वर्तनी शुद्ध है-
  • मस्तिक्स
  • मस्तिष्क
  • मश्तिस्क
  •  मष्तिस्क
5. हिन्दी वर्णमाला में अर्द्धस्वर के अन्तर्गत आने वाले वर्ण हैं-
  • अं, अः
  • ड़, ढ़
  • य, व
  • ऋ, श्र
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
6. वचन कितने प्रकार का होता है? नामोल्लेख करें-

7. हिन्दी भाषा में कारकों की संख्या कितनी होती है? किन्हीं दो कारकों का नाम लिखिए।

8. ज्ञ संयुक्त व्यंजन किन व्यंजनों से मिलकर बना है?

9. मौखिक अभिव्यक्ति का क्या महत्त्व है?

10. लिपि और ध्वनि का आपस में क्या सम्बन्ध होता है?

11 निम्न समोच्यारित शब्द युग्मों का सही अर्थ लिखिए-

1) अनल-अनिल
2) सकल-शकल
लघु उत्तरीय प्रश्न
12. ‘वन’ और ‘पर्वत’ शब्द के पाँच-पाँच पर्यायवाची लिखिए।

13. प्रारम्भिक स्तर पर लेखन सिखाने की विधियाँ बताइए।

14. वाक्य के आवश्यक गुण कौन-कौन से हैं?

15. वर्षों का उच्चारण करते समय हमें कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए।

16. भाषा में श्रवण कौशल का क्या महत्त्व है? सोदाहरण समझाएँ।

17. लेखन में विराम चिह्नों का क्या महत्त्व है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

18. भाषा में शुद्ध उच्चारण का क्या महत्त्व है? आप एक शिक्षक के रूप में शुद्ध उच्चारण कौशल विकसित करने के लिए कैसी रणनीति अपनाएँगे?

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment