U.P Board Class 10 Home Science 823 (GE) Question Paper 2026 का उत्तर आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नहीं लिया जायेगा। आइये विस्तार से सभी प्रश्नो को जानते हैं।
सत्र – 2026
गृह विज्ञान
समयः 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 70
सामान्य निर्देश :
i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
iii) इस प्रश्नपत्र के दो खण्ड खण्ड ‘अ’ तथा खण्ड ‘ब’
iv) खण्ड ‘अ’ में 1 अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिन्के उत्तर ओ. एम. आर. उत्तर पत्रक पर नीले अथवा काले बॉल प्वाइंट पेन से सही विकल्पवाले गोले को पूर्ण रूप से काला कर चिह्नित करें।
v) प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित है।
vi) ओ. एम. आर. उत्तर-पत्रक पर उत्तर अंकित किए जाने किन्पश्चात उसे नहीं काटें तथा इरेज़र, व्हाइटनर आदि का प्रयोग न करें।
vii) खण्ड ‘ब’ में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं।
viii) खण्ड ‘ब’ में अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, उनके उत्तर हेतु निर्देश प्रत्येक प्रकार के प्रश्नों के पहले दिए गए है।
ix) प्रथम प्रश्न से आरम्भ कीजिए तथा अंतिम प्रश्न तक करते जाइए। जो प्रश्न न आता हो उस पर समय नष्ट न कीजिए।
खण्ड ‘अ’
बहुविकल्पीय प्रश्न
निर्देश : प्रश्न संख्या 1 से 20 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। निम्नलिखित प्रश्नों में प्रत्येक के चार-चार वैकल्पिक उत्तर दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनकर क्रमवार OMR उत्तर पत्रक पर अंकित करें।
1. निम्नलिखित में से कौनसा विटामिन जल में घुलनशील है?
(A) विटामिन ‘ए’
(B) विटामिन ‘सी’
(C) विटामिन ‘डी’
(D) विटामिन ‘के’
2. एक ग्राम प्रोटीन कितनी कैलोरी देता है ?
(A) 9 कैलोरी
(B) 8 कैलोरी
(C) 6 कैलोरी
(D) 4 कैलोरी
3. विटामिन बी को कहते हैं-
(A) थायमिन
(B) राइबोफ्लेविन
(C) कोबालैमीन
(D) नियासिन
4. हरी ट्रैफिक लाइट क्या दर्शाती है ?
(A) तैयार हो जाओ
(B) रुक जाओ
(C) जाओ
(D) इनमें से कोई नहीं
5. टाइफाइड रोग फैलता है-
(A) साल्मोनेला टाईफी
(B) ऐनोफेलीज
(C) क्लोस्ट्रिडियम
(D) बैसिलस
6. शरीर के तापमान का मापन किस यन्त्र के प्रयोग से करते हैं?
(A) लैक्टोमीटर
(B) कैलोरीमीटर
(C) थर्मामीटर
(D) बैरोमीटर
7. कौनसा अंग श्वसनक्रिया में हिस्सा नहीं लेता है?
(A) नाक
(B) हाथ
(C) फेफड़े
(D) श्वासनली
8. एक लीटर बराबर है –
(A) 100 मिलीलीटर
(B) 1000 मिलीलीटर
(C) 10 मिलीलीटर
(D) इनमें से कोई नहीं
9. मधुमेह रोग किस तत्व की अधिकता से होता है ?
(A) प्रोटीन
(B) वसा
(C) कार्बोहाइड्रेट
(D) विटामिन
10. क्षयरोग में रोगी को भोजन दिया जाता है –
(A) वसा
(B) प्रोटीन,
(C) खनिज लवण
(D) कार्बोहाइड्रेट
11. जल को कीटाणुरहित करने के लिए कौनसा गैस प्रयोग किया जाता है?
(A) नाइट्रोजन
(B) हाइड्रोजन
(C) क्लोरीन
(D) कार्बनडाईआक्साइड
12. वायु द्वारा फैलनेवाला रोग है-
(A) चेचक
(B) हैजा
(C) प्लेग
(D) रिकेट्स
13. मानव शरीर में पसलियों की संख्या होती हैं –
(A) 20
(B) 22
(C) 24
(D) 28
14. H2O रासायनिक यौगिक सूत्र है-
(A) वायु
(B) जल
(C) पृथ्वी
(D) इनमें से कोई नहीं
15. नील का प्रयोग किया जाता है
(A) रेशमी वस्त्र पर
(B) ऊनी वस्त्र पर
(C) रंगीन वस्त्र पर
(D) सफेद सूती वस्त्र पर
16. एक किलोग्राम दाल का मूल्य ₹90 है, तो 8 किलोग्राम दाल का मूल्य क्या होगा ?
(A) ₹ 720
(B) ₹ 740
(C) ₹ 780
(D) ₹ 800
17. वर्षा का जल होता है –
(A) अशुद्ध
(B) शुद्ध
(C) खारा
(D) इनमें से कोई नहीं
18. बी. सी. जी. का टीका किस रोग से सुरक्षा प्रदान करता है?
(A) क्षयरोग
(B) टिटेनस
(C) हैजा
(D) चेचक
19. हेल्मेट पहनना अनिवार्य है-
(A) दोपहिया वाहन चालकों के लिए
(B) कार चालकों के लिए
(C) केवल पुरुषों के लिए
(D) केवल महिलाओं के लिए
20. टिटेनस के जीवाणु पाये जाते हैं-
(A) मिट्टी में
(B) गोबर में
(C) जंग लगे लोहे में
(D) इनमें से सभी में
खण्ड ‘ब’
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
निर्देश : प्रश्न संख्या 21 से 26 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 25 शब्दों के अन्तर्गत दीजिए।
21. वृक्षारोपण से क्या लाभ हैं?
Ans.
22. प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आय से क्या तात्पर्य है ?
Ans.
23. अस्थि की टूट से आप क्या समझती हो?
Ans.
24 यातायात का नियम क्या है?
Ans.
25. मोच के लक्षण लिखिए।
Ans.
26. आदर्श रसोईघर क्या है?
Ans.
खण्ड ‘ब’
लघु उत्तरीय प्रश्न
निर्देश: प्रश्न संख्या 27 से 31 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 50 शब्दों के अन्तर्गत लिखिए।
27. सड़क के संकेत कितने प्रकार के होते हैं?
Ans.
28 कैंची कितने प्रकार की होती है? इसका क्या उपयोग है?
Ans.
29. पेचिश तथा अतिसार में क्या अन्तर है?
Ans.
30. बचत के लाभ लिखिए।
Ans.
31. पर्यावरण प्रदूषण के चार कारण लिखिए।
Ans.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
निर्देश : प्रश्न संख्या 32 से 34 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 32 और 33 में विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के एक ही विकल्प का उत्तर लिखना है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर अधिकतम 100 शब्दों के अन्तर्गत लिखिए।
32. प्राकृतिक श्वसन क्रिया क्या है? प्राकृतिक एवं कृत्रिम श्वसन क्रिया में क्या अन्तर है?
Ans.
अथवा
भोजन विषाक्तता से आप क्या समझती हैं? भोजन को विषाक्त बनाने वाले कारकों के बारे में लिखिए।
Ans.
33. गृहसज्जा से आप क्या समझते हैं? घर की सजावट करते समय किन का ध्यान रखना चाहिए?
Ans.
अथवा
पारिवारिक व्यय का क्या तात्पर्य है? पारिवारिक व्यय को प्रभावित करनेवाले कारकों का वर्णन कीजिए।
Ans.
34. सेंक से आपका क्या तात्पर्य है? यह कितने प्रकार की होती है? किसी एक विधि का वर्णन कीजिए।
Ans.