U.P Board Class 10 Social Science 825 (GR) Question Paper 2026

U.P Board Class 10 Social Science 825 (GR) Question Paper 2026 का उत्तर आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नहीं लिया जायेगा। आइये विस्तार से सभी प्रश्नो को जानते हैं।

सत्र – 2026
सामाजिक विज्ञान
समयः 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 70

सामान्य निर्देश :

i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

iii) इस प्रश्नपत्र के दो खण्ड, खण्ड ‘अ’ तथा खण्ड ‘ब’ हैं।

iv) खण्ड ‘अ’ में एक अंक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनके उत्तर. ओ.एम. आर. उत्तरपत्रक पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट कलम से सही विकल्पवाले गोले को पूर्ण रूप से काला कर चिह्नित करें।

v) खण्ड ‘अ’ के प्रत्येक प्रश्न का निर्देश पढ़कर केवल प्रदत्त ओ.एम. आरे. उत्तरपत्रक पर ही उत्तर दें। ओ. एम. आर. उत्तरपत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे काटें नहीं तथा इरेज़र अथवा व्हाइटनर का प्रयोग करें।

vi) प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।

vii) खण्ड ‘ब’ में 50 अंक के वर्णनात्मक प्रश्न हैं। इस खण्ड में वर्णनात्मक-I, वर्णनात्मक-II तथा मानचित्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं।

viii) खण्ड- ब में सभी प्रश्नों के उत्तर एक साथ ही करें।

ix) प्रथम प्रश्न से आरम्भ कीजिए तथा अन्तिम प्रश्न तक करते जाइए। जो प्रश्न न आता हो, उस पर समय नष्ट न कीजिए।

x) दिए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका के साथ मजबुती से संलग्न करना आवश्यक है।

xi) दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचित्र कार्य के स्थान पर अलग से प्रश्न 9 (A) तथा 9 (B) लिखने के लिए दिए गये हैं।

खण्ड ‘अ’

बहुविकल्पीय प्रश्न

निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्नों के प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे OMR उत्तर पत्रक में चिन्हित करें।

1. निम्नलिखित में से किसने ‘स्वराज पार्टी की स्थापना की”

(A) जवाहरलाल नेहरू और लाला लजपत राय
(B) सरदार वल्लभभाई पटेल और बिपिनचन्द्र पाल
(C) जवाहरलाल नेहरू और सुभाषचन्द्र बोस
(D) सी. आर. दास और मोतीलाल नेहरू

2. गाँधी जी ने नमक-यात्रा क्यों की?

(A) नमक पर सरकार का एकाधिकार था।
(B) अमीर और गरीब सभी नमक का प्रयोग करते थे।
(C) नमक भोजन का मुख्य अंश था।
(D) नमक पर लगे कर को समाप्त करना चाहते थे।

3. 1929 की महामंदी का प्रमुख कारण क्या था ?

(A) कृषि क्षेत्र में अति उत्पादन
(B) कृषि क्षेत्र में न्यून उत्पादन
(C) बेरोजगारी
(D) प्रमुख बैंकों का धराशायी होना

4. कांग्रेस के किस अधिवेशन में असहयोग आन्दोलन का प्रस्ताव पास हुआ था?

(A) मद्रास अधिवेशन 1927
(B) लाहौर अधिवेशन 1929
(C) नागपूर अधिवेशन 1920
(D) कोलकाता अधिवेशन 1920

5. ‘दलित वर्ग एसोसिएशन’ की स्थापना किसने की थी?

(A) ज्योतिबा फुले
(B) बी. आर. आम्बेडकर
(C) एम. के. गान्धी
(D) पंडित जवाहरलाल नेहरू

6. भारत में सत्ता के विकेन्द्रीकरण सम्बन्धी संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 का निम्नलिखित में से कौनसा एक सकारात्मक परिणाम है ?

(A) निष्पक्ष और नियमित स्थानीय चुनाव कराकर समुदायों का सशक्तिकरण ।
(B) स्थानीय निर्णय लेने की भूमिकाओं के लिए राज्य सरकारों पर बढ़ती निर्भरता।
(C) पूरे देश में एकरूपता बनाए रखने के लिए राज्य सरकारों पर बढ़ती निर्भरता।
(D) निर्णय लेने के मामलों में स्थानीय प्रतिनिधियों को असीमित अधिकार।

7. स्तंभ (I) का स्तंभ (II) से मिलान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।

स्तंभ (I)
(संघीय सूची)
स्तंभ (II)
(कार्यपालिका शक्ति)
(A) संघ सूची(A) विवाह
(B) राज्य सूची(B) विदेशी मामले
(C) समवर्ती सूची(C) कृषि
(D) बाकी बचे विषय(D) साफ्टवेयर

8. सामुदायिक सरकार से क्या तात्पर्य है?

(A) जब पूरा समाज मिलकर शासन का संचालन करता हो।
(B) जब सत्ता का बँटवारा विभिन्न सामाजिक समूहों में हो।
(C) बहुल कार्यपालिकावाली सरकार हो।
(D) मंत्रियों की सामूहिक जिम्मेदारीवाली सरकार हो।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा राजनीतिक दलों का कार्य नहीं है?

(A) जनमत तैयार करना।
(B) सरकार बनाना और चलाना।
(C) चुनाव लड़ना।
(D) कानूनों को लागू करना।

10. नीचे लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यांकन के कुछ विकल्प दिए गए है। उनमें एक सम्बंधित नहीं है। उसका पता लगाइए।

(A) नागरिकों की गरिमा को बढ़ाता है।
(B) विपक्षी राजनीतिक दलों की भाँगों पर विचार नहीं करता।
(C) नागरिकों में समानता की भावना विकसित करता है।.
(D) निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है।

11. निम्नलिखित में से कौन-सा कारण मृदा के अपरदन के लिए उत्तरदायी नहीं है ?

(A) वनोन्मूलन
(B) निर्माण
(C) खनन
(D) कृषि

12. जल संरक्षण क्या होता है?

(A) घरों में पानी व्यर्थ न करना।
(B) नहर बनाना।
(C) वर्षा जल को एकत्रित करना।
(D) भूमिगत जल की सुरक्षा।

13. निम्नलिखित में एक मोटा अनाज नहीं है-

(A) गेहूँ
(B) जवार
(C) बाजरा
(D) मक्का

14. रिक्त स्थान भरिए:

…………..स्थानों को वायु परिवहन द्वारा सुगमता से पार किया जा सकता है।

(A) घने जंगल ।
(B) समुद्र ।
(C) ऊँचे पर्वत ।
(D) उपरोक्त सभी ।

15. निम्नलिखित में से एक ऊर्जा का परम्परागत साधन (स्रोत) नहीं है।

(A) कोयला
(B) पवन
(C) बायोगैस
(D) परमाणु शक्ति

16. निम्नलिखित में से किस प्रान्त में सीढ़ीदार (सोपान) खेती की जाती है”

(A) उत्तर प्रदेश
(B) उत्तराखण्ड
(C) तमिलनाडू
(D) राजस्थान

17. भारतीय अर्थव्यवस्था के आर्थिक क्षेत्र के वर्गीकरण के गलत क्षेत्रक को छाँटिए।

(A) प्राथमिक क्षेत्रक ।
(B) विदेशी क्षेत्रक।
(C) द्वितीयक क्षेत्रक ।
(D) तृतीयक क्षेत्रक ।

18. वैश्वीकरण क्या है?

(A) विभिन्न राष्ट्रों का एकीकरण।
(B) विभिन्न राष्ट्रों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का आदान प्रदान
(C) विभिन्न राष्ट्रों के बीच निवेश तथा प्रौद्योगिकी का विकास ।
(D) उपरोक्त सभी।

19. निम्नलिखित में से खनिज आधारित उद्योग को छाँटिए।

(A) कपड़ा उद्योग
(B) वनस्पति तल उद्योग
(C) चमड़ी उद्योग
(D) लोहा तथा इस्पात उद्योग

20. रिक्त स्थान भरिए

एक राष्ट्र के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति उसके…….. सूचक होती है।

(A) पिछड़ेपन का
(B) आर्थिक वैभव का
(C) कृषि पर निर्भरता का
(D) दूसरे राष्ट्रों पर निर्भरता का

खण्ड ‘ब’

(वर्णनात्मक प्रश्न )

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 80 शब्दों में दीजिए।

1. अठारहवीं शताब्दी के अंत में भारत के कपड़ा निर्यात में गिरावट क्यों आयी ? स्पष्ट कीजिए।
Ans.

अथवा

उन्नसवीं सदी में भारत की गरीब जनता पर मुद्रण संस्कृति के किन्हीं दो प्रभावों को स्पष्ट कीजिए।
Ans.

2. भारत को संघीय राज्य क्यों कहा जाता है? दो कारण लिखिए।
Ans.

अथवा

श्रीलंका और बेल्जियम की शासन व्यवस्था में क्या अन्तर है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए।
Ans.

3. वनों का हमारे जीवन में क्या महत्व है ? टिप्पणी लिखिए।
Ans.

अथवा

कृषि में संस्थागत सुधारों पर टिप्पणी लिखिए।
Ans.

4. बाजार में उपभोक्ता के शोषण के लिए उत्तरदायी कोई चार कारण लिखिए।
Ans.

अथवा

सहकारी, समितीयों से आप क्या समझते है” संक्षेप में समझाइए।
Ans.

खण्ड ‘ब’

(वर्णनात्मक प्रश्न II)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।

5.  इटली का एकीकरण कैसे हुआ? इसमें गैरीबॉल्डी का क्या योगदान है?
Ans.

अथवा

उदारमतवादी राष्ट्रवाद का क्या अर्थ है? राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र पर इसका क्या प्रभाव पड़ा?
Ans.

6. जातिव्यवस्था और साम्प्रदायिकता में क्या अन्तर है? दोनों भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए किस प्रकार हानिकारक हैं ?
Ans.

अथवा

“उत्तरदायित्व, जवाबदेही और वैध शासन लोकतंत्र की आत्मा है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
Ans.

7. उद्योगों को किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है व्याख्या कीजिए ।
Ans.

अथवा

संचार सेवाएं क्या होती है भारत में प्रयोग होने वाली विभिन्न संचार सेवाओं को समझाइए ।
Ans.

8. रोजगार के संगठित तथा असंगठित आर्थिक क्षेत्रों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
Ans.

अथवा

भारत में ग्रामीण बैंकों के महत्व पर प्रकाश डालिए।
Ans.

(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)

9. (A) निम्नलिखित स्थानों को भारत के दिए रेखा मानचित्र में © (चिन्ह) द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा सही स्थान के अंकन हेतु 1/2 + 1/2  अंक निर्धारित हैं।

1. वह स्थान जहाँ कांग्रेस का 1927 में अधिवेशन हुआ था।

2. वह स्थान जहाँ गान्धी जी का किसान सत्याग्रह 1917 में गुजरात में हुआ था।

3. वह जनपद जहाँ जलियाँवाला बाग हत्याकांड हुआ था।

4. वह स्थान जहाँ कांग्रेस अधिवेशन में ‘पूर्ण स्वराज’ की माँग का प्रस्ताव पारित हुआ।

5. वह स्थान जहाँ से गान्धी जी ने नील खेतिहरों के लिए 1917 में सत्याग्रह किया।

(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)

9. (B) दिए गए भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को दर्शाइए।

i) गन्ना उत्पादन करने वाले किसी एक प्रदेश को 🎋 ” चिन्ह द्वारा नामसहित ।

ii) काली मिट्टी पाए जानेवाले किसी एक प्रदेश को 𝄙  चिन्ह द्वारा नामसहित ।

iii) अरावली पर्वत श्रृंखला को XXX चिन्ह द्वारा नामसहित ।

iv) किसी एक भारतीय समुद्री बन्दरगाह को ˶ᴖ चिन्ह द्वारा नामसहित ।

v) इंदिरा गान्धी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को # चिन्ह द्वारा नामसहित।

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment