U.P Board Class 10 Science 824 (GK) Question Paper 2026

U.P Board Class 10 Science 824 (GK) Question Paper 2026 का उत्तर आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नहीं लिया जायेगा। आइये विस्तार से सभी प्रश्नो को जानते हैं।

सत्र – 2026
विज्ञान
समयः 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 70

सामान्य निर्देश :

i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

iii) प्रश्नपत्र दो खण्डों खण्ड ‘अ’ तथा खण्ड ‘ब’ में विभाजित हैं।

iv) खण्ड ‘अ’ तथा खण्ड ‘ब’ तीन उपभागों ।, ।। और ।।। में विभाजित हैं।

v) प्रश्नपत्र के खण्ड ‘अ’ में बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें सही विकल्प का चयन कर ओ. एम. आर. उनग्पत्रक पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट पेन से सही विकल्पवाले गोले को पूर्ण रूप से भरें। ओ. एम. आर. उत्तरपत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे काटें नहीं तथा इरेजर अथवा व्हाइटनर का प्रयोग न करें।

vi) प्रत्येक प्रश्न के सन्मुख उनके निर्धारित अंक दिए गए हैं।

vii) खण्ड ‘अ’ में बहुविकल्पीय प्रश्न हेतु प्रत्येक प्रश्न के लिए। अंक निर्धारित है।

viii) खण्ड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न हैं।

ix) खण्ड ‘ब’ के प्रत्येक उपभाग के सभी प्रश्नों को एक साथ हल करना आवश्यक है। प्रत्येक उपभाग नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।

खण्ड ‘अ’

उपभाग।
(बहुविकल्पीय प्रश्न)

1. उत्तल दर्पण से बना प्रतिविम्ब सदैव निम्न के मध्य होता है (यदि बिम्ब अनन्त पर न हो)

(A) वक्रता केन्द्र और अनन्त
(B) ध्रुव तथा फोकस
(C) वक्रता केन्द्र तथा फोकस
(D) फोकस और अनन्त

2. एक लेंस की क्षमता 1.25 D है। इसकी फोकस दूरी तथा प्रकृति होगी –

(A) 80 सेमी, अवतल
(B) 125 सेमी, अवतल
(C) 80 सेमी, उत्तल
(D) 125 सेमी, उत्तल

3. अभिनेत्र लेंस की वक्रता बढ़ने या नेत्र गोलक के लम्बा हो जाने से उत्पन्न दृष्टिदोष तथा उसका संशोधन लेंस क्रमशः होंगे-

(A) दूर दृष्टिदोष, उत्तल
(B) दूर दृष्टिदोष, अवतल
(C) निकट दृष्टिदोष, उत्तल
(D) निकट दृष्टिदोष, अवतल

4. स्वच्छ आकाश का रंग नीला होता है। इसका वैज्ञानिक कारण है प्रकाश का……

(A) प्रकीर्णन
(B) विक्षेपण
(C) अपवर्तन
(D) परावर्तन

5. जूल प्रति कूलॉम निम्न के समान है-

(A) एम्पियर
(B) बॉट
(C) वोल्ट
(D) ओम

6. किसी धारावाही चालक की प्रतिरोधकता निर्भर करती है….

(A) चालक की लम्बाई पर
(B) चालक के पदार्थ पर
(C) चालक के परिच्छेद के क्षेत्रफल पर
(D) प्रतिरोध पर

7. चित्र के अनुसार एक इलेक्ट्रान एक चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लम्बवत प्रवेश करता है। इलेक्ट्रान पर बल की दिशा होगी:

(A) दार्यों ओर
(B) बायीं ओर
(C) कागज में भीतर की ओर जाते हुए
(D) कागज से बाहर की ओर आते हुए

खण्ड ‘अ’

उपभाग II

8. दिया गया रसायनिक समीकरण किस प्रकार की रसायनिक अभिक्रिया का उदाहरण है?

CuO + H₂→ Cu + H₂O

(A) विस्थापन अभिक्रिया
(B) संयोजन अभिक्रिया
(C) रिडॉक्स अभिक्रिया
(D) विघटन अभिक्रिया

9. NaHCO3 किस प्रकार का लवण है?

(A) अम्लीय लवण
(B) क्षारीय लवण
(C) उदासीन लवण
(D) द्विक लवण

10. सक्रियता श्रेणी में उपर स्थित सक्रिय धातुओं का निष्कर्षण किस विधि द्वारा किया जाता है?

(A) भर्जन विधी द्वाग
(B) निस्तापन विधी द्वारा
(C) उनके गलित लवणों के विद्युत अपघटनों द्वारा
(D) उनके ऑक्साइडों को उच्च ताप पर गर्म करके

11. निम्न में से कौन से यौगिक एक समजातीय श्रेणी के यौगिक हैं –

(A) CH4, C2H6, C3H6
(B) CH4, C2H6, C3H8
(C) C3H4, C3H6, C3H8
(D)C2H4, C3H6, C4H10

12. असंतृप्त हाइड्रोकार्बनों की मुख्य लाक्षणिक अभिक्रियायें क्या है?

(A) विस्थापन अभिक्रियायें
(B) यौगात्मक अभिक्रियायें
(C) संघनन अभिक्रियायें
(D) विघटन अभिक्रियायें

13. चार विलयन A, B, C और D के pH के मान क्रमशः 4, 2, 6 एवं 11 हैं। उक्त विलयनों का बढ़ते हुए अम्लीय गुण (अम्लीयता) के आधार पर व्यवस्थित करते हुए सही उत्तर चुनिये।

(A) D>C>A>B
(B) B>A>C>D
(C) A>C>B>D
(D) B>C>D>A

खण्ड ‘अ’

उपभाग- III

14. परागकोष में होता है-

(A) बाहादल
(B) अंडाशय
(C) बीजाण्ड
(D) परागकण

15. रक्तदाब मापा जाता है-

(A) स्काइग्मोमैनोमीटर
(B) स्टैथोस्कोप
(C) माइक्रोमीटर
(D) माइक्रोस्कोप

16. पिन रस स्रावित होता है

(A) पित्ताशय द्वारा
(B) यकृत द्वारा
(C) अग्न्याशय द्वारा
(D) आमाशय द्वारा

17. एक लिंगी पाया जाता है

(A) पपीता में
(B) तरबूज में
(C) (A) एवं (B) दोनों में
(D) दिए गए में से किसी में नहीं

18. प्राकृतिक पारितंत्र है-

(A) वन
(B) बगीचा
(C) जल जीवशाला
(D) खेत

19. किन पौधों की पत्तियों पर कलियाँ विकसित होती है ?

(A) पुदीना पर
(B) आलू पर
(C) ब्रायोफिल्लम पर
(D) गुलाब पर

20. दो तंत्रिका कोशिकाओं के मध्य खाली स्थान को कहते है –

(A) सिनेप्स
(B) ऑक्सिन
(C) जिब्बरेलिन
(D) डायाफ्राम

खण्ड ‘ब’

उपभाग – I

(वर्णनात्मक प्रश्न)

1. i) आभासी तथा वास्तविक प्रतिबिम्ब में दो अन्तर बताइए।
Ans.

1. ii) प्रकाशिक घनत्व से क्या तात्पर्य है?
Ans.

2. ⅰ) जरा दूरदृष्टि से क्या तात्पर्य है? इसका संशोधन किस प्रकार किया जाता है?
Ans.

ii) टिंडल प्रभाव क्या है? एक उदाहरण से समझाइए।
Ans.

3. एक प्रतिरोधक से प्रति सेकड 100J ऊष्मा उत्पन्न हो रही है। प्रतिरोधक के सिरों पर विभवान्तर ज्ञात कीजिए। परिपथ (4) में मेल से प्रवाहित धारा का मान परिकलित कीजिए।

Ans.

4. i) विद्युत परिपथों और साधित्रों में सामान्यतः उपयोग होनेवाले दो सुरक्षा उपाय बताइए।
Ans.

ii) फ्लेमिंग के वाम हस्त का नियम क्या है तथा इसका कहाँ, उपयोग किया जाता है?
Ans.

iii) विद्युत चुम्बक किस प्रकार बनाया जाता है?
Ans.

अथवा

i ) चित्र बनाकर धारावाही परिनलिका के चुम्बकीय क्षेत्र की प्रदर्शित कीजिए।
Ans.

ii) सीधे धारावाही चालक के चारों ओर के चुम्बकीय क्षेत्र के पैटर्न को प्रदर्शित कीजिए।
Ans.

iii) घरेलू विद्युत परिपथ में विद्युत फ्यूज का उपयोग समझाइए ।
Ans.

खण्ड ‘ब

उपभाग – II

5. i) निम्नलिखित कार्बनिक यौगिकों के I.U.P.A.C. नाम लिखिए।

(A)

      O
      ║
CH₃–C–CH₂–CH–CH₃
            │
            Cl

(B)

        CH₃
         │
CH₃ — CH — C ≡ CH

ii). निम्नलिखित अकार्बनिक यौगिकों के रसायनिक सूत्र लिखते हुए एक एक उपयोग बनाइय।

(A) प्लास्टर ऑफ पेरिस

(B) ब्लीचिंग पाउदा

6. i) निम्नलिखित रसायनिक अभिक्रियाओं के लिए संतुलित समीकरण लिखिए।

(A) कैल्शियम हाइटोक्साइड + कार्बन डाईऑक्साइड → ?
Ans

(B) सोडियम नाईकाचोंनेट →गर्म
Ans.

6. ii) निम्नलिखित कार्बनिक यौगिकों के निर्माण विधि को, रसायनिक समीकरण सहित लिखिए।

(A) एथेनॉल से एथिलीन
Ans.

(B) एसीटिक अम्ल से एथिल एसिटेट
Ans.

7. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए।

i) इलेक्ट्रान स्थानांतरण द्वारा यौगिकों का बनना।
Ans.

ii) pH मान
Ans.

iii) अवक्षेपण अभिक्रियाएँ।
Ans.

अथवा

i) उभयधर्मी ऑक्साइड की परिभाषा लिखिए तथा दो रसायनिक समीकरण द्वारा इसके उभयधर्मी प्रकृति को दर्शाइए।
Ans.

ii) धातु तथा अधातु के विशेष गुणों को लिखिए।
Ans.

खण्ड ‘ब’

उपभाग III

8. पारितन्त्र में एक दिशिक ऊर्जा प्रवाह का आरेखीय चित्र की सहायता से वर्णन कीजिए।
Ans.

9. पुनरुद्भवन और मुकुलन का सचित्र वर्णन कीजिए।
Ans.

10. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

(i) प्रकाश संश्लेषण
Ans.

(ii) मानव हृदय
Ans.

11. कोशिकाद्रव्य में ग्लुकोज के विखण्डन की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।
Ans.

अथवा

निम्नलिखित पर व्याख्यात्मक टिप्पणी लिखिए।

(i) परागकण का अंकुरण
Ans.

(ii) ए.टी.पी.
Ans.

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment