U.P Board Class 10 Science 824 (GJ) Question Paper 2026

U.P Board Class 10 Science 824 (GJ) Question Paper 2026 का उत्तर आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नहीं लिया जायेगा। आइये विस्तार से सभी प्रश्नो को जानते हैं।

सत्र – 2026
विज्ञान
समयः 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 70

सामान्य निर्देश :

i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

iii) प्रश्नपत्र दो खण्डों खण्ड ‘अ’ तथा खण्ड ‘ब’ में विभाजित हैं।

iv) खण्ड ‘अ’ तथा खण्ड ‘ब’ तीन उपभागों ।, ।। और ।।। में विभाजित हैं।

v) प्रश्नपत्र के खण्ड ‘अ’ में बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें सही विकल्प का चयन कर ओ. एम. आर. उनग्पत्रक पर नीले अथवा काले बाल प्वाइंट पेन से सही विकल्पवाले गोले को पूर्ण रूप से भरें। ओ. एम. आर. उत्तरपत्रक पर उत्तर देने के पश्चात उसे काटें नहीं तथा इरेजर अथवा व्हाइटनर का प्रयोग न करें।

vi) प्रत्येक प्रश्न के सन्मुख उनके निर्धारित अंक दिए गए हैं।

vii) खण्ड ‘अ’ में बहुविकल्पीय प्रश्न हेतु प्रत्येक प्रश्न के लिए। अंक निर्धारित है।

viii) खण्ड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न हैं।

ix) खण्ड ‘ब’ के प्रत्येक उपभाग के सभी प्रश्नों को एक साथ हल करना आवश्यक है। प्रत्येक उपभाग नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।

खण्ड ‘अ’

उपभाग – I

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

1. पानी में आंशिक रूप से डूबी पेंसिल मुड़ी दिखाई देती हैं। इस घटना का कारण है प्रकाश का…..

A) परावर्तन
B) प्रकीर्णन
C) अपवर्तन
D) विक्षेपण

2. निम्न चित्र में दिखाया गया आयत PQRS होगा…

A) अवतल लेंस
B) उत्तल दर्पण
C) उत्तल लेंस
D) समतल दर्पण

3. अधिक आयु के कुछ व्यक्तियों के नेत्र का क्रिस्टलीय लेंस दुधिया तथा धुंधला हो जाता है। यह स्थिति कहलाती है –

A) मोतियाबिंद
B) निकट दृष्टि दोष
C) जरा – दूरदृष्टि
D) समंजन क्षमता

4. काँच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के विक्षेपण से प्राप्त स्पेक्ट्रम में सर्वाधिक विचलन कोणवाले प्रकाश का रंग है-

A) लाल
B) पीला
C) हुरा
D) बैंगनी

5. किसी विद्युत परिपथ में प्रतीक प्रदर्शित करता हैं

A) तार क्रासिंग (बिना संधि)
B) खुला स्विच
C) बंद प्लग कुंजी
D) तार संघि

6. यदि किसी विद्युत हीटर की कुंडली का प्रतिरोध 50Ω है, तो यह 220 V स्रोत से कितनी धारा लेगा ?

A) 2.2 A
B) 1.1 A
C) 4.4 A
D) 3.3 A

7. किसी क्षैतिज शक्ति संचरण लाइन (पावर लाइन) में पश्चिम दिशा से पूर्व दिशा की ओर विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है। पूर्वी सिरे से अवलोकन करने पर तार के ऊपर या नीचे किसी बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा होगी-

A) तार के लम्बवत तल में दक्षिणावर्त
B) तार के लम्बवत तल में वामावर्त
C) तार के समान्तर तल में दक्षिणावर्त
D) तार के समान्तर तल में वामावर्त

खण्ड अ’

उपभाग – II

8. तनु NaOH विलयन का pH लगभग कितना होगा ?

A) 7
B) 7 से कम
C) 7 से अधिक
D) इनमें से कोई नहीं

9. एल्कोहॉल में प्रकार्यात्मक समूह है

A) -CHO
B) > C = 0
C) -OH
D) -COOH

10. उभयधर्मी ऑक्साइड है-

A) Na2O
B) CaO
C) Al2O3
D) MgO

11. टमाटर में होता है-

A) ऐसीटिक अम्ल
B) सिट्रिक अम्ल
C) टार्टरिक अम्ल
D) ऑक्सैलिक अम्ल

12. Fe2O3 + 2Al → Al2O3 + 2Fe
ऊपर दी गई अभिक्रिया किस प्रकार की है?

A) संयोजन अभिक्रिया
B) वियोजन अभिक्रिया
C) द्विविस्थापन अभिक्रिया
D) विस्थापन अभिक्रिया

13. निम्नलिखित में से कौनसा युगल विस्थापन अभिक्रिया देता है?

A) NaCl विलयन एवं कॉपर धातु
B) MgCl₂ विलयन एवं एल्युमिनियम धातु
C) FeSO4 विलयन एवं सिल्वर धातु
D) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु

खण्ड ‘अ’

उपभाग- III

14. निम्नलिखित में से कौनसा पादप हार्मोन है?

A) इन्सुलिन
B) थायरोक्सिन
C) एस्ट्रोजन
D) सायटोकायनिन

15. एक स्थलीय पारितंत्र में हरे पौधों की पत्तियों द्वारा सौर ऊर्जा का कितना भाग खाद्य ऊर्जा में परिवर्तित होता है ?

A) 10%
B) 1%
C) 25%
D) 100%

16. एक लिंगी पुष्प है –

A) पपीता
B) गुड़हल
C) सरसों
D) गुलाब

17. तीन कोष्ठीय हृदय पाया जाता है-

A) मछली में
B) सरीसृप में
C) पक्षी में
D) स्तनधारी में

18. हाइड्रा में प्रजनन होता है-

A) मुकुलन द्वारा
B) विखण्डन द्वारा
C) खण्डन द्वारा
D) कायिक प्रवर्धन द्वारा

19. आहारनाल का सबसे लम्बा भाग है-

A) बृहद्रांत्र
B) क्षुद्रांत्र
C) आमाशय
D) ग्रासिका

20. कौनसा पादप हार्मोन पत्तियों के मुरझाने के लिए उत्तरदायी है?

A) ऑक्सिन
B) साइटोकाइनिन
C) जिब्बरेलिन
D) एब्सिसिक अम्ल

खण्ड ‘ब’

उपभाग – I

(वर्णनात्मक प्रश्न)

1. ⅰ) एक 3.0 सेमी. लम्बा बिम्ब 10 सेमी. फोकस दूरी के किसी उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष के लम्बवत रखा है। बिम्ब की (2) लेंस से दूरी 15 सेमी. है। प्रतिबिम्ब की स्थिति, प्रकृति तथा आवर्धन ज्ञात कीजिए।
Ans.

ii) वायुमण्डलीय अपवर्तन क्या है? अग्रिम सूर्योवस तथा विलम्बित सूर्यास्त के संदर्भ में समझाइए।
Ans.

2. i) दीर्घ दृष्टि दोष क्या है? इसके संशोधन की विधि चित्र से समझाइए।
Ans.

ii) किरण आरेख द्वारा अवतल दर्पण से वास्तविक, उल्टा और समान आकार का प्रतिबिम्ब बनना दर्शाइए। बिम्ब की स्थिति क्या होगी ?
Ans.

3. i) किसी चालक के पदार्थ की वैद्युत प्रतिरोधकता को परिभाषित कीजिए। सामान्य वैद्युत तापन युक्तियों में मिश्रधातुओं का उपयोग क्यों होता है?
Ans.

ii) परिपथ में तुल्य धारा (I) का मान परिकलित कीजिए।

Ans.

4. i) किसी विद्युत धारावाही सीधे चालक के चारों ओर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा को निर्धारित करने का नियम क्या है?
Ans.

ii) विद्युन्मय तार, उदासीन तार और भूसंपर्क तार किस रंग के होते हैं? इनके क्या उपयोग हैं?
Ans.

iii) विद्युत धारावाही वृत्ताकार पाश का चुम्बकीय क्षेत्र चित्र बनाकर प्रदर्शित कीजिए।
Ans.

अथवा

4. ⅰ) दिक्सूचक सुई क्या होती है? चुम्बकीय क्षेत्र में इस पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Ans.

ii) चुम्बकीय क्षेत्र की आपेक्षिक प्रबलता किस प्रकार क्षेत्र रेखाओं से प्रदर्शित हो सकती है ?
Ans.

iii) क्या दो चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ एक दूसरे को प्रतिच्छेद कर सकती हैं? समझाइए।
Ans.

खण्ड ‘ब’

उपखण्ड – II

5. निम्नलिखित यौगिकों के संरचना सूत्र लिखिए।

A) ब्युटेन – 2 – ऑल
B) प्रोपियोनिक अम्ल
C) 2 – क्लोरोप्रोपेन
D) प्रोपेनल

6. i) अयस्क से धातु निष्कर्षण में प्रयुक्त चरणों को लिखिए।
Ans.

ii) ZnCO3 से Zn के निष्कर्षण की विधि रसायनिक समीकरण सहित लिखिए।
Ans.

7. क्या होता है जब? केवल रसायनिक समीकरण लिखिए।

i) सोडियम सल्फेट के जलीय विलयन में बेरियम क्लोराइड का जलीय विलयन मिलाते है।
Ans.

ii) चुने के पानी में CO₂ गैस प्रवाहित की जाती है।
Ans.

iii) एथिल एल्कोहॉल को सान्द्र H₂SO₄ के साथ गर्म करते हैं।
Ans.

iv) तनु H₂SO₄ के विलयन में Zn की रॉड रखी जाती है।
Ans.

v) एल्किन को H₂, के साथ Ni की उपस्थिती में गर्म किया जाता है।
Ans.

vi) सोडियम बाई कार्बोनेट को गर्म करते है।
Ans.

अथवा

निम्न पर संक्षिप्त टिपण्णी लिखिए।

i) साबुनीकरण अभिक्रिया
Ans.

ii) संक्षारण
Ans.

iii) उष्माक्षेपी एवं उष्माशोषी अभिक्रिया
Ans.

खण्ड ‘ब’

उपखण्ड – III

8. निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

i) भोजन के पाचन में लार की भूमिका
Ans.

ii) परिवार नियोजन की दो विधियाँ
Ans.

9. निम्न पर टिप्पणी लिखिए।

i) पादप में उत्सर्जन
Ans.

ii) कृत्रिम वृक्क
Ans.

10. उत्पादक एवं उपभोक्ता में अन्तर कीजिए।
Ans

11. मानव हृदय की संरचना का व्यवस्थात्मक काट दृश्य की सहायता से वर्णन कीजिए।
Ans.

अथवा

मानव हार्मोन पर निबन्ध लिखिए।
Ans.

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment