U.P Board Class 10 Chitrakala 830 (GZ) Question Paper 2026

U.P Board Class 10 Chitrakala 830 (GZ) Question Paper 2026 का उत्तर आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नहीं लिया जायेगा। आइये विस्तार से सभी प्रश्नो को जानते हैं।

सत्र – 2026
चित्रकला
समयः 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 70

सामान्य निर्देश :

i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थीयों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

ii) मुखपृष्ठ (Cover Page) तथा इसमें रखे प्रत्येक उत्तर-पत्र के बाएं कोने पर अपना अनुक्रमांक अंकों तथा शब्दों में साफ-साफ लिखिए तथा केन्द्र व्यवस्थापक अपनी हस्ताक्षर युक्त मुहर (Facsimile) ) प्रत्येक प्रपत्र पर लगाएँ और उनपर कक्ष निरीक्षक से भी हस्ताक्षर करवायें।

iii) प्रश्न पत्र क, ख और ग तीन खण्डों में विभक्त है। तीनों खण्डों को हल करना अनिवार्य हैं।

iv) खण्ड ‘क’ में ‘आलेखन कला’ तथा ‘प्राविधिक कला’ के प्रत्येक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें से किसी एक ‘आलेखन कला’ अथवा ‘प्राविधिक कला’ के 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओ. एम. आर. उत्तर पत्रक पर नीले अथवा काले बॉल पाईट पेन से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रुप से काला कर चिन्हित करें।

v) ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर उत्तर अंकित किये जाने के पश्चात उसे काटें नहीं तथा इरेज़र अथवा व्हाइटनर का प्रयोग न करें।

‘vi) खण्ड ‘ख’ के प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा आलेखन अथवा प्राविधिक कला में से केवल एक का चित्रण करना है।

vii) खण्ड ‘ग’ में स्मृति चित्रण अथवा भारतीय चित्रकला के प्रश्नों को चित्रित / हल करना है।

खण्ड ‘क’

निर्देश:

।) इस खण्ड में ‘आलेखन कला’ अथवा ‘प्रोविधिक कला’ के प्रत्येक के बीस (20) बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें से किसी एक के बीस बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने हैं।

ii) आपके द्वारा ‘आलेखन कला’ अथवा प्राविधिक कला’ में से जिस भाग का चयन किया गया हो उसके उत्तर ओ. एम. आर. पत्रक पर अंकित करें।

‘आलेखन कला’

A) प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न के चार विकल्प हैं। इनमें से सही उत्तर चुनिये और सही क्रम में अपने ओ. एम. आर. उत्तर पत्रक पर अंकित करें।

1. आलेखन का क्या अर्थ है?

(A) रेखाओं द्वारा चित्र बनाना
(B) रंगों से चित्र बनाना
(C) मूर्ति बनाना
(D) नृत्य करना

2. आलेखन का मुख्य तत्व है –

(A) रंग – योजना
(B) रेखा
(C) छाया
(D) कागज

3. स्केच का अर्थ है-

(A) तैयार चित्र
(B) प्रारंभिक रेखा चित्र
(C) मूर्ति
(D) रंग सिध्दान्त

4. गहराई दिखाने के लिए प्रयोग होता है-

(A) अनुपात का
(B) परिप्रेक्ष्य का
(C) रचना का
(D) रंगीन पेन्टिंग का

5. पेन्सिल की कठोरता किससे दर्शायी जाती है?

(A) A और B
(B) H और B
(C) X और Y
(D) L और M

6. लाइफ स्टडी का अर्थ है-

(A) परिदृश्य चित्रण
(B) जीवित प्राणी का रेखांकन
(C) मूर्ति निर्माण
(D) इतिहास अध्ययन

7. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं?

(A) तीन
(B) पाँच
(C) चार
(D) सात

8. चारकोल का उपयोग किसके लिए होता है?

(A) रंग भरने के लिए।
(B) गहरी छाया और प्रकाश के लिए।
(C) कपड़े डिजाइन करने के लिए।
(D) पृष्ठभूमि रंगने के लिए।

9. आउटलाइन ड्राइंग का अर्थ है-

(A) रंगों से चित्र
(B) केवल रेखाओं से आकृति
(C) केवल छाया बनाना
(D) चित्र में गहराई दिखाना

10. आकृति सन्तुलन किससे तय होता है?

(A) अनुपात
(B) छाया
(C) रंग
(D) गति

11. प्रकाश और अंधकार का अध्ययन कहलाता है-

(A) परिप्रेक्ष्य
(B) छायांकन
(C) अनुपात
(D) रेखांकन

12. दूरी और गहराई दिखाने की विधि है –

(A) रचना
(B) परिप्रेक्ष्य
(C) अन्तराल
(D) हाइलाइट

13. आलेखन की मुख्य सामग्री क्या है?

(A) पेन्सिल, कागज, रबर
(B) कपड़ा
(C) मिट्टी, लकड़ी, आरी
(D) धातु, पत्थर, छैनी

14. रेखांकन का दूसरा नाम है-

(A) आलेखन
(B) नृत्य कला
(C) मूर्तिकला
(D) वास्तुकला

15. मूल संरचना के लिए प्रयोग होती है –

(A) अमूर्त आकृतियाँ
(B) ज्यामितीय आकृतियाँ
(C) प्राकृतिक आकृतियाँ
(D) सजावटी आकृतियाँ

16. मानव आकृति बनाते समय सबसे पहले क्या बनाया जाता है ?

(A) बाल
(B) कपड़े
(C) मूल आकार (सिर, घड़, हाथ, पाँव)
(D) आँखें

17. छत के केन्द्र को अलंकृत करने के लिए कौनसा आलेखन उपयुक्त रहेगा?

(A) कोने का
(B) केन्द्रीय का
(C) किनारी का
(D) इनमें कोई नहीं

18. हरा रंग आँखों पर कौनसा प्रभाव डालता है?

(A) सामान्य
(B) गर्म
(C) ठण्डा
(D) कोई प्रभाव नहीं

19. आकृतियों की पुनरावृत्ति करने के लिए किस पेपर का प्रयोग करते हैं?

(A) ट्रेसिंग पेपर
(B) नार्मल पेपर
(C) चार्ट पेपर
(D) कार्टेज पेपर

20. कौनसे रंग का माध्यम सबसे पारदर्शी होता है?

(A) आयल कलर
(B) पेस्टल कलर
(C) जल रंग
(D) पेन्सिल कलर

अथवा

खण्ड – ‘क’

‘प्राविधिक कला’

निम्नलिखित प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न के चार विकल्पों में से एक सही उत्तर चुनिये और उसी क्रम में अपनी ओ. एम. आर. शीट पर चिन्हित करें।

1. एक मीटर में कितने सेंटीमीटर होते है?

(A) 100
(B) 10
(C) 1000
(D) 80

2. वर्ग की चारों भुजाओं की माप क्या होता है?

(A) बड़ी – छोटी
(B) चारों भुजाएँ बराबर
(C) आमने सामने बराबर
(D) इनमें से कोई नहीं

3. समबाहु त्रिभुज किसे कहते है?

(A) जिसकी तीनों भुजाओं के अन्त कोण बराबर हों
(B) जिसकी तीनों भुजाएँ छोटी-बड़ी हों
(C) इनमें से कोई नहीं
(D) आमने सामने की भुजा बराबर होती है

4. एक डेकामीटर में कितने डेसीमीटर होते हैं?

(A) 200
(B) 1000
(C) 400
(D) 100

5. रेखा किसे कहते है?

(A) तीन बिन्दुओं के बीच की दूरी
(B) सीधी रेखा
(C) इनमें से कोई नहीं
(D) दो बिन्दुओं के बीच की दूरी

6. समान्तर रेखा किसे कहते हैं?

(A) दो सीधी रेखाएँ जो आपस में मिल जायें
(B) सीधी रेखा
(C) टेढ़ी-मेढ़ी रेखा
(D) दो सीधी रेखाएँ जो आपस में न मिले

7. एक समचतुर्भुज में कितनी भुजाएँ होती हैं?

(A) 14
(B) 3
(C) 5
(D) 4

8. एक वर्ग के सभी आन्तरिक कोणों का योग होता है –

(A) 180°
(B) 360°
(C ) 270°
(D) 320°

9. एक घन में कितने फलक होते हैं?

(A) छह
(B) चार
(C) पाँच
(D) आठ

10. 180° के कोण को क्या कहते हैं?

(A) अधिक कोण
(ब) समबाहु कोण
(C) सरल कोण
(D) इनमें से कोई नहीं

11. किस नम्बर की पेन्सिल डार्क लाइन खींचती है

(A) 2B
(B) H
(C) HB
(D) 2H

12. निरूपक भिन्न की इकाई होती है-

(A) मीटर
(B) किलोमीटर
(C) मिलीमीटर
(D) कोई नहीं होता है

13. एक वर्गाकार प्रिज्म में कितने आयताकार फलक होते हैं?

(A) 1
(B) 5
(C) 4
(D) 3

14. वृत्त का चतुर्थ भाग कहलाता है-

(A) दीर्घ वृत्त
(B) वृत्त पाद
(C) लघु वृत्त
(D) इनमें से कोई नहीं

15. वृत्त का आकार कौन सा है?

(Α) Δ
(B) ◯
(C) ▭
(D) ⬠

16. किसी आयत की दो संलग्न भुजाओं का मध्य कितने कोण का होता है?

(A) 60°
(B) 90°
(C) 135°
(D) 180°

17. किसी वृत्त का केन्द्र सबसे बड़ी जीवा (व्यास) को बाँटता है –

(A) 1 : 2 के अनुपात में
(B) 2:3 के अनुपात में
(C) दो समान भाग में
(D) दो असमान भाग में

18. वृत्त की परिधि के आंशिक भाग को कहते हैं –

(A) त्रिज्या
(B) व्यास
(C) चाप
(D) इनमें से कोई नहीं

19. चार रेखाओं से घिरी आकृति कहलाती है –

(A) वर्ग
(B) आयत
(C) चतुर्भुज
(D) सभी सही

20. निम्न में से न्यून कोण है –

(A) 45°
(B) 90°
(C) 180°
(D) 195°

खण्ड – ‘ख’

निर्देश : इस खण्ड में ‘प्राकृतिक दृश्य चित्रण’ अथवा ‘आलेखन’ अथवा ‘प्राविधिक क्ला’ में से केवल एक भाग को हल करना है।

(प्राकृतिक दृश्य चित्रण)

अपनी ड्राइंग शीट पर पहाड़ी दृश्य चित्रण 20 × 15 से. मी. में सृजित कीजिए जिसमें मानव अथवा पशु आकृतियाँ होना अनिवार्य हैं। इसे जल – रंग अथवा पेस्टल रंग से पूर्ण कीजिए।

निर्देश : चित्रांकन करते समय निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दीजिए:

i) सही रेखांकन एवं परिप्रेक्ष्य

ii) सही एवं उपयुक्त संयोजन

iii) सौम्य एवं उपयुक्त रंगों का प्रयोग

iv) सामान्य प्रभाव एवं आकर्षण

अथवा

(आलेखन)

चतुर्भुज में केवल एक इकाई द्वारा मौलिक आलेखन बनाइये और उसे भारतीय पुष्प एवं तितली की आकृति से पूर्ण कीजिए। कम से कम तीन रंगों का प्रयोग कीजिए। माप 15 से. मी. से कम न हो।

निर्देश : आलेखन में निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दीजिए:

i) इकाई की मौलिकता

ii) लयात्मक रेखांकन

iii) रंगों का चयन एवं आकर्षण

iv) सामान्य प्रभाव

अथवा /OR

प्राविधिक कला

निर्देश :

i) निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।)

ii) सभी प्रश्नों के अंक समान हैं।

iii) रचना में निर्दिष्ट रेखाएँ, रचनात्मक रेखाएँ, एवं अभीष्ट रेखाएँ स्पष्ट हो।

iv) पूरा रफ कार्य श्वेत फुलस्केप पेपर पर करें और उत्तरपत्र के साथ संलग्न करें।

क) एक त्रिभुज क ख ग की रचना कीजिए, जिसका परिमाप 12 से. मी. है तथा जिसकी भुजाओं का अनुपात 3:4:5 हैं।

ख) 5 से. मी. का एक वर्ग ज्यामितीय विधि द्वारा बनाइये तथा इसके अन्तर्गत बड़े से बड़ा अर्धवृत्त खीचियें।

स) एक त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसकी भुजाएँ 4 से. मी., 5 से. मी. तथा 6 से. मी. है। इस त्रिभुज के क्षेत्रफल के बराबर एक  आयत की रचना कीजिए।

द) एक साधारण मापनी की रचना कीजिए जिसका निरुपक भिन्न 30 दिया गया है, जिसके द्वारा मीटर और डेसीमीटर की दूरी  पढ़ी जा सके। इस मापनी पर 2 मीटर 4 डेसीमीटर की दूरी दर्शाइये।

च) एक आयत अब सद की रचना कीजिए, जिसका क्षेत्रफल 15 वर्ग से.मी. है। इस आयत के क्षेत्रफल के बराबर एक वर्ग की रचना कीजिए।

खण्ड- ग

इस खण्ड के दो भाग हैं, स्मृति चित्रण अथवा भारतीय चित्रकूला। आपको किसी एक भाग को हल करना अनिवार्य है।

स्मृति चित्रण

निर्देश: इस प्रश्न में दो भाग (अ) और (ब) है। दोनों ही भागों को चित्रित कीजिए।

अ) निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति चित्रण पेंसिल द्वारा बनाइये। चित्र 15 से. मी. से कम न हो।

i) छाता और बक्सां

ii) सुराही

iii) लालटेन

चित्र में निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दीजिए।

i) रेखा सौष्ठव

ii) आकृति की अनुरूपता

ब) निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति चित्रण पेंसिल द्वारा बनाइये। चित्र 15 से. मी. से कम न हो।

i) अनार पत्तियोंसहित

ii) लौकी

iii) दो टमाटर

चित्र में निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दीजिए।

i) रेखा सौष्ठव

ii) आकृति की अनुरूपता

अथवा

भारतीय चित्रकला

नोट: इस खण्ड से दोनो प्रश्नों को हल करना अनिवार्य हैं।

क) चित्रकला के छः अंग कौन-कौनसे हैं?
Ans.

अथवा

अन्तराल विभाजन की कौन-कौन सी विधियाँ हैं?
Ans.

ख) निम्नलिखित प्रश्नों के चार विकल्प दिए गये हैं। सही विकल्प को चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में क्रमानुसार लिखिए।

1. ‘षडंग’ का सर्वप्रथम उल्लेख किसकी टीका में हुआ ?

(A) शंकर पंडित
(B) यशोधर पंडित
(C) अभिनव गुप्त
(D) जगन्नाथ

2. अजंता की गुफाओं की खोज किसने की थी ?

(A) मुगलों ने
(B) आर्यों ने)
(C) अंग्रेजों ने
(D) राजपूतों ने

3. पचमढ़ी किस प्रदेश में स्थित है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) मध्य प्रदेश
(C) बिहार
(D) बंगाल

4. मुख्य रूप से प्रागैतिहासिक चित्रों में कौनसा रंग प्रयुक्त हुआ ?

(A) सफेद
(B) नीला
(C) गेरू
(D) पीला

5. मुगल काल का प्रसिद्ध चित्रकार कौन था ?

(A) रामलाल
(B) श्याम सुंदर
(C) मंसूर
(D) रहीम

6. बादामी गुफा कहाँ है ?

(A) औरंगाबाद
(B) बिहारे
(C) कर्नाटक
(D) महाराष्ट्र

7. प्रागैतिहासिक चित्रों में जिराफ समूह कहाँ पाया जाता है?

(A) मिर्जापुर
(B) होशंगाबाद
(C) पचमढ़ी
(D) भीमुब्रेटका

8. किशनगढ़ की कला किस राज्य में है ?

(A) राजस्थान
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) बिहार
(D) बंगाल

9. प्रागैतिहासिक काल के चित्र कहाँ पाये जाते है?

(A) मिर्जापुर
(B) वाराणसी
(C) प्रयाग
(D) जबलपुर

10. “दो शोकाकुल नारी” भित्ती-चित्र कहाँ अंकित है?

(A) अजन्ता
(B) बादामी
(C) बाघ
(D) जोगिमारा

मेरा नाम सुनीत कुमार सिंह है। मैं कुशीनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हूं।

Leave a Comment