U.P Board Class 10 Chitrakala 830 (HA) Question Paper 2026 का उत्तर आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं। जिसका कोई भी शुल्क आपसे नहीं लिया जायेगा। आइये विस्तार से सभी प्रश्नो को जानते हैं।
सत्र – 2026
चित्रकला
समयः 3 घण्टे 15 मिनट पूर्णांक: 70
सामान्य निर्देश :
i) प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थीयों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
ii) मुखपृष्ठ (Cover Page) तथा इसमें रखे प्रत्येक उत्तर-पत्र के बाएं कोने पर अपना अनुक्रमांक अंकों तथा शब्दों में साफ-साफ लिखिए तथा केन्द्र व्यवस्थापक अपनी हस्ताक्षर युक्त मुहर (Facsimile) ) प्रत्येक प्रपत्र पर लगाएँ और उनपर कक्ष निरीक्षक से भी हस्ताक्षर करवायें।
iii) प्रश्न पत्र क, ख और ग तीन खण्डों में विभक्त है। तीनों खण्डों को हल करना अनिवार्य हैं।
iv) खण्ड ‘क’ में ‘आलेखन कला’ तथा ‘प्राविधिक कला’ के प्रत्येक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनमें से किसी एक ‘आलेखन कला’ अथवा ‘प्राविधिक कला’ के 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओ. एम. आर. उत्तर पत्रक पर नीले अथवा काले बॉल पाईट पेन से सही विकल्प वाले गोले को पूर्ण रुप से काला कर चिन्हित करें।
v) ओ.एम.आर. उत्तर-पत्रक पर उत्तर अंकित किये जाने के पश्चात उसे काटें नहीं तथा इरेज़र अथवा व्हाइटनर का प्रयोग न करें।
‘vi) खण्ड ‘ख’ के प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा आलेखन अथवा प्राविधिक कला में से केवल एक का चित्रण करना है।
vii) खण्ड ‘ग’ में स्मृति चित्रण अथवा भारतीय चित्रकला के प्रश्नों को चित्रित / हल करना है।
खण्ड ‘क’
( आलेखन)
प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न के चार विकल्प है। इनमें से सही उत्तर चुनिए और सही क्रम में अपन ओ०एम०आर० उत्तर पत्रक पर अंकित करें :
1. सीधी रेखा क्या है?
(A) दो बिन्दुओं को मिलाने वाली
(B) आकृति बनाने वाली
(C) पैमाने से खींची जाने वाली
(D) इनमें से कोई नहीं
2. रंग माध्यम में सबसे पारदर्शी रंग कौन-सा होता है ?
(A) पोस्टर कलर
(B) बाटर कलर
(C) पेस्टल कलर
(D) ऑयल कलर
3. दो वर्षों को मिश्रित करने पर प्राप्त वर्ण कहलाता है?
(A) तृतीयक
(B) द्वितीयक
(C) प्राथमिक
(D) इनमें से कोई नहीं
4. काला रंग का विरोधी रंग है
(A) नीला
(B) बैंगनी
(C) हरा
(D) सफेद
5. अलसी का तेल प्रयोग किया जाता है
(A) जल रंग में
(B) तैल रंग में
(C) पेस्टल रंग में
(D) पेंसिल रंग में
6. नीला और लाल रंग मिलाने से प्राप्त होता
(A) हरा
(B) पीला
(C) बैंगनी
(D) इनमें से कोई नहीं
7. द्वितीयक रंग कितने होते हैं?
(A) 6
(B) 8
(C) 9
(D) 3
8. कौन-सा रंग गर्म है?
(A) नीला
(B) हरा
(C) सफेद
(D) लाल
9. किस नंबर की पेंसिल से खींची लाइन गहरी होती है ?
(A) HB
(B) H
(C) 4B
(D) 2H
10. निम्नलिखित में प्राथमिक रंग कौन-सा है?
(A) हरा
(B) लाल
(C) नारंगी
(D) बैंगनी
11. तटस्थ रंग हैं?
(A), सफेद-काला
(B) नीला-लाल
(C) पीला-हरा
(D) नारंगी-बैंगनी
12. बारीक लाइन बनाने के लिए किस नम्बर का अश प्रयोग करते हैं?
(A) नं० 5
(B) नं० 6
(C), नं० 1
(D) नं० 3
13. पीला में नीला रंग मिलाने से कौन-सा रंग बनेगा ?
(A) हरा
(B) नारंगी
(C) बैंगनी
(D) लाल
14. छत के केन्द्र को अलंकृत करने के लिए कौन-सा आलेखन उपयुक्त होगा ?
(A) कोने का
(B) केन्द्रीय
(C) किनारी
(D) इनमें से कोई नहीं
15. बिना ब्रश की सहायता से कौन-सा रंग लगाया जाता है ?
(A) जल रंग
(B) तैल रंग
(C) पेस्टल रंग
(D) इनमें से कोई नहीं
16. ‘कला’ शब्द किस भाषा का है ?
(A) हिन्दी
(B) पंजाबी
(C) अंग्रेजी
(D) संस्कृत
17. ओस्टवाल्ड संबंधित है-
(A) संयोजन से
(B) तूलिका से
(C) रंगों से
(D) पेंसिल से
18. सूर्य की रश्मियों में कितने रंग पाए जाते हैं?
(A) 7
(B) 10
(C) 2
(D) 5
19. किस नंबर की पेंसिल से खींची लाइन हल्की होती है ?
(A) 2B
(B) HB
(C) 2H
(D) H
20. हरा रंग आँखों पर क्या प्रभाव डालता है ?
(A) सामान्य
(B) ठंडा
(C) गर्म
(D) कोई प्रभाव नहीं
अथवा
( प्राविधिक कला)
प्रत्येक बहुविकल्पीय प्रश्न के चार विकल्प हैं। इनमें से सही उत्तर चुनिए और सही क्रम में अपने ओ०एम०आर० उत्तर पत्रक पर चिह्नित करें :
1. निम्न में से कौन-सा आकार त्रिभुजाकार है?
(A) □
(Β) Δ
(C) ◯
(D) ▭
2. 180° के कोण को क्या कहते हैं ?
(A) अधिक कोण
(B) सरल कोण
(C) समबाहु कोण
(D) इनमें से कोई नहीं
3. एक घन के कितने किनारे होते हैं ? 3
(A) 10
(B) 12
(C) 16
(D) 8
4. मापनी के पहले मुख्य भाग पर लिखा होता
(A) 6
(B) 1
(C) 0
(D) 2
5 एक घन में कितने फलक होते हैं ?
(A) छः
(B) चार
(C) पाँच
(D) आठ
6. निम्न में से कौन-सा आकार आयताकार है?
(A) ▭
(B) ◯
(C) Δ
(D) □
7. समबाहु त्रिभुज का प्रत्येक कोण होता है
(A) 90°
(B) 30°
(C) 45°
(D) 60°
8. सम्पूर्ण कोण की माप क्या होती है ?
(A) 60°
(B) 45°
(C) 360°
(D) 90°
9. झंडे को लगाने के लिए डंडा कितने अशी के कोण पर लगाते हैं?
(A) 30°
(B) 90°
(C) 60°
(D) 120°
10. एक मीटर में कितने डेसीमीटर होते हैं ?
(A) 40
(B) 20
(C) 10
(D) 50
11. एक मीटर में कितने सेमी होते हैं ?
(A) 100
(B)10
(C) 1000
(D) 80
12. यदि एक अर्धवृत्त में एक कोण 90° का है तो दूसरा कोण कितने डिग्री का होगा ?
(A) 60°
(B) 40°
(C) 30°
(D) 90°
13. वृत्त का आकार कैसा होता है ?
(A) Δ
(B) ◯
(C) □
(D) ▭
14. वर्ग का प्रत्येक कोण कितने अंश का होता है ?
(A) 60°
(B) 90°
(C) 45°
(D) 180°
15. किस नम्बर की पेन्सिल से गहरी लाइन खिंचेगी ?
(A) 6B
(B) HB
(C) 2H
(D) H
16. अगर 60° के कोण में एक कोण 30° का है तो दूसरा कोण होगा?
(A) 10°
(B) 40°
(C) 30°
(D) 80°
17. रेखा किसे कहते हैं ?
(A) दो बिन्दुओं के बीच की दूरी
(B) टेढ़ी-मेढ़ी
(C) तीन बिन्दुओं के बीच की दूरी
(D) इनमें से कोई नहीं
18. वर्ग की चारों भुजाओं की माप क्या होती है ?
(A) छोटी-बड़ी
(B) चारों भुजा बराबर
(C) आमने- सामने बराबर
(D) इनमें से कोई नहीं
19. हल्की लाइन खींचने के लिए किस नम्बर की पेंसिल चाहिए ?
(A) H
(B) HB
(C) 2H
(D) 2B
20. एक डेसीमीटर में कितने सेमी होने है ?
(A) 10 सेमी
(B) 20 सेमी
(C) 40 सेमी
(D) 30 सेमी
खण्ड ख
निर्देश :
इस खण्ड में ‘प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा ‘आलेखन’ अथवा प्राविधिक कला’ में में वर एक का ही चित्रण करना है।
(प्राकृतिक दृश्य चित्रण)
A. दी गई ड्राइंग शीट पर 20 सेमी 25 सेमी के आवल में एक दृश्य चित्रण मानव आकृति के साथ मंदिर परिसर का बनाइये तथा इसे जलरंग या पेस्टल रंग से पूर्ण कीजिए।
चित्रांकन करते समय निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखिए :
क) सही संरचना एवं परिप्रेक्ष्य
ख) सुसंगत रंगों की योजना
ग) सही तथा उपयुक्त संयोजन
घ) सामान्य प्रभाव एवं आकर्षण
( आलेखन)
B. अपने दिये गये ड्राइंग शीट पर 16 सेमी 12 सैमी के आयत में पूर्ण मौलिक इकाई वाला आलकारिक आलेखन बनाइये जिसमें कोई भारतीय पुष्प, पत्तियाँ कलियाँ व बत्तख हों। आलेखन में तीन जलरंगों का प्रयोग कर पूरा कीजिए। ट्रेसिंग करना मना है।
आलेखन में निम्नलिखित बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दीजिए:
क) इकाई की मौलिकता
ख) लयात्मक रेखांकन
ग) उत्तम रंग संगति
घ) सामान्य प्रभाव तथा आकर्षण
अथवा
(प्राविधिक कला)
C. सूचना: ⅰ) निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किम्हीं तीन के उत्तर दीजिए। सभी प्रश्नों के अंक समान हैं।
ii) प्रत्येक रचना में निर्दिष्ट रेखाएँ, रचनात्मक रेखाएँ एवं अभीष्ट रेखाएँ स्पष्ट दिखाएँ।
iii) रचना में रचनात्मक रेखाएँ न मिटाएँ।
iv) सभी रफ कार्य अलग दिए श्वेत फुलस्केप पेपर पर कीजिए। इसे भी उत्तर पत्र के साथ संलग्न कर दीजिए।
अ) 8 सेमी भुजा वाले समबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल के बराबर एक वर्ग की रचना कीजिए।
ब) 6 सेमी भुजा के वर्ग में एक ज्यामितीय लेखन की रचना कीजिए, जो कि त्रिभुज, वर्ग और रेखाओं पर आधारित हो।
स) किसी पतंगाकार चतुर्भुज में एक वृत्त की स्थना कीजिए।
द) एक 5 सेमी भुजा के वर्ग के अन्तर्गत बड़े से बड़ा अर्धवृत्त खींचिए।
य) 2.5 सेमी भुजा के सम षट्भुज के अन्तर्गत एक वर्ग क ख ग घ की रचना करें।
खण्ड – ग
( स्मृति चिन्त्रण)
इस प्रश्न के दो भाग क तथा ख हैं। दोनों ही भागों के चित्र बनाना अनिवार्य है।
A. निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति चित्रण प्रकाश तथा छाया दर्शाकर पेंसिल के माध्यम से बनाइए। चित्र की माप 15 सेमी से कम न हो।
चित्र में निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दें:
i) रेखा सौष्ठव
ii) आकृति की अनुरूपता
a) खुली किताब
b) कप और प्लेट
c) हॉकी स्टिक और बॉल
B. निम्नलिखित में से किसी एक का स्मृति चित्रण प्रकाश तथा छाया दर्शाकर पेंसिल द्वारा कीजिए। चित्र 15 सेमी से कम न हो।
चित्र में निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान दें:
i) रेखा सौष्ठव
ii) आकृति की अनुरूपता
a) अंगूर का गुच्छा
b) लौकी
c) अनन्नास
(भारतीय चित्रकला)
नोट: दोनों प्रश्नों के उत्तर दोजिए।
A. राजपूत चित्रकला पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
Ans.
अथवा
‘चित्रसूत्रम्’ का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
Ans.
B. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिये गये हैं। उनमें से सही विकल्प चुनें और उत्तर पुस्तिका पर क्रमानुसार लिखिए :
1. अजंता की गुफायें कहाँ हैं?
(A) पश्चिम बंगाल
(B) मध्य प्रदेश
(C) महाराष्ट्र
(D) उत्तर प्रदेश
2. किस चित्रकार को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था ?
(A) रामलाल
(B) संसारचंद
(C) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(D) नन्दलाल बसु
3. महाभारत में किस चित्रकार का नाम आया था ?
(A) संजय
(B) शकुनि
(C) चित्रलेखा
(D) सहदेव
4. किस राजा ने कांगडा शैली को संरक्षण प्रदान किया ?
(A) निहालचंद
(B) संसारचंद
(C) सावन्त सिंह
(D) महाराजा सिंह
5. मुगल शैली का प्रसिद्ध पक्षी चित्रकार कौन है?
(A) दसवन्त
(B) बसावन
(C) मंसूर
(D) अबुल फजल
6. अजंता के गुफा-चित्र किस धर्म से संबंधित हैं ?
(A) बौद्ध धर्म
(B) जैन धर्म
(C) हिन्दू धर्म
(D) सिख धर्म
7. सिंधु घाटी सभ्यता के जीवन में किस पशु का सर्वाधिक महत्व था ?
(A) गाय
(B) हाथी
(C) भैंस
(D) बैल
8. बाघ की गुफायें किस प्रदेश में हैं?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) गुजरात
(C) बिहार
(D) मध्य प्रदेश
9. ‘घायल सूअर’ का प्रागैतिहासिक चित्र किस स्थान से प्राप्त हुआ ?
(A) मिर्जापुर
(B) होशंगाबाद
(C) पंचमढ़ी
(D) रायगढ़
10. उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी कहाँ स्थित है ?
(A) वाराणसी
(B) लखनऊ
(C) कानपुर
(D) प्रयागराज